देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली: 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोरों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

कोरोना टीकाकरण को लेकर दिल्ली के किशोरों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेकर अपना बचाव किया है।

admin
January 25 2022 Updated: January 25 2022 22:53
0 30387
दिल्ली: 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोरों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना टीकाकरण को लेकर दिल्ली के किशोरों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेकर अपना बचाव किया है। अब तक दिल्ली में कोरोना टीकाकरण के 372 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन पहली बार वैक्सीन के प्रति सबसे अधिक उत्साह किशोरों में देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि तीन से 23 जनवरी के बीच दिल्ली के सात लाख से भी अधिक किशोर पहली खुराक ले चुके हैं। इन्हें अब अगले सप्ताह से दूसरी खुराक मिलना भी शुरू होगी जिसके बाद किशोर टीकाकरण भी पूरा होने लगेगा। हालांकि इस बीच एहतियात खुराक को लेकर दिल्ली की रफ्तार काफी धीमी देखने को भी मिल रही है।

सोमवार को मयूर विहार फेज 3 स्थित डीजीडी इलाके में किशोर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की वैन पहुंची। यहां एक घंटे में ही 60 से अधिक किशोर को पहली खुराक दे दी गई। स्वास्थ्यकर्मी रामअवतार सिंह ने बताया कि वे टीकाकरण की इस यात्रा में शुरू से ही योगदान दे रहे हैं लेकिन किशोरों जैसा उत्साह उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। ये वैक्सीन लगवाने के लिए खुद ही आगे आ रहे हैं और खुराक लेने के बाद बकायदा आधा घंटे तक निगरानी कक्ष में आराम भी कर रहे हैं। राम अवतार ने कहा कि बीते एक साल से भी ज्यादा समय में हर किसी को वैक्सीन दिया गया लेकिन उन्होंने किशोरों की तरह उत्साह न तो स्वास्थ्य कर्मचारियों में देखा और न ही व्यस्क आबादी में इतना लगाव और समझ देखने को मिली।

किशोर टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में 15 से 18 वर्ष के बीच कुल आबादी 10.14 लाख है। तीन से 23 जनवरी के बीच 7,59,848 को पहली खुराक मिल चुकी है जोकि आबादी का 75 फीसदी से भी अधिक है। इन्हें कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है जिसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। चूंकि किशोर टीकाकरण तीन जनवरी से चल रहा है। ऐसे में इनकी दूसरी खुराक का टीकाकरण एक फरवरी से दिल्ली में शुरू होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अभी दिल्ली में करीब दो लाख से अधिक किशोरों को एक भी वैक्सीन नहीं लगी है। अगले कुछ दिन में स्कूल खुलने के बाद इनकी पहचान और अधिक तेजी के साथ हो सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

श्वेता सिंह August 24 2022 41262

फरीदाबाद को आज एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। देश के प्रधाममंत्री इस अस्पता

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

श्वेता सिंह August 25 2022 39809

इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच

केजीएमयू में लेजर तकनीक से होगा डायबिटिक रेटीनोपैथी का इलाज।

केजीएमयू में लेजर तकनीक से होगा डायबिटिक रेटीनोपैथी का इलाज।

हुज़ैफ़ा अबरार December 20 2021 30829

अनियंत्रित डायबिटिक पीड़ित मरीजों को आंख संबंधी बीमारी का खतरा कई गुना अधिक रहता है। चिकित्सा विज्ञा

50 वर्ष से कम उम्र वालों की क्यों हो रही हार्ट अटैक से मृत्यु: डॉ सुमित्रा अग्रवाल

50 वर्ष से कम उम्र वालों की क्यों हो रही हार्ट अटैक से मृत्यु: डॉ सुमित्रा अग्रवाल

लेख विभाग December 08 2022 27250

आधे से ज्यादा बीमारी नियमित प्राणायाम से दूर होती है। रोजाना 50 मिनट कसरत करनी चाहिए, इसे ज्यादा नही

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28670

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

फाइलेरिया विश्व में दीर्घकालिक दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारण

फाइलेरिया विश्व में दीर्घकालिक दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारण

हुज़ैफ़ा अबरार December 04 2022 46369

डॉ वीपी सिंह संयुक्त निदेशक फाइलेरिया एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया रोगी की देखभ

डाबर ओडोमॉस का मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री अभियान शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34491

इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होगा दवा कारोबार।

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होगा दवा कारोबार।

हे.जा.स. October 08 2021 27506

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दवा कारोबार पीरामल एंटरप्राइजेज (पीईएल) से अलग हो जाएगा औ

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 847

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड र

जलने पर तुरंत करें यह उपाय, नहीं पड़ेंगे फफोले

जलने पर तुरंत करें यह उपाय, नहीं पड़ेंगे फफोले

श्वेता सिंह September 23 2022 67004

अगर अचानक से त्वचा जल जाती है तो सबसे पहले आप ठंडा पानी डालें। उसके बाद अगर आपके घर में कोई क्रीम है

Login Panel