देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में निरंतर कम हो रहा कोरोना संक्रमण । 

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 12,547 नये मामले सामने आये हैं जबकि 30 अप्रैल को 38 हजार नये मामले सामने आये थे।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 15 2021 Updated: May 15 2021 23:45
0 27886
प्रदेश में निरंतर कम हो रहा कोरोना संक्रमण ।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 281 मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण के 12,547 नये मामले सामने आये हैं। अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि राज्‍य में संक्रमण की दर निरंतर कम हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 12,547 नये मामले सामने आये हैं जबकि 30 अप्रैल को 38 हजार नये मामले सामने आये थे। 30 अप्रैल को लगभग 3.10 लाख उपचाराधीन मामलों के सापेक्ष शनिवार को यह संख्या 1,77,643 हो गई है।

सहगल के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में 281 मरीजों की मौत के बाद अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,238 हो गई है। 12,547 नये मामले आने के बाद राज्‍य में अभी तक संक्रमितों हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,09, 140 हो गयी है। उन्होंने बताया कि राज्य में नये मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़ी है और शनिवार को 12,547 नये मरीजों के सापेक्ष 28,404 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 14,14,259 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। सहगल ने बताया कि राज्‍य में शुक्रवार को 2.56 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 4.44 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार लंबे समय बाद शनिवार पहला ऐसा दिन रहा जब प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण के नए मामले 1,000 से कम रहे। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक मेरठ में 879, गोरखपुर में 801, लखनऊ में 617, गाजियाबाद में 527, गौतमबुद्धनगर में 480 और वाराणसी में 476 नये मरीज मिले जबकि इसी अवधि में सर्वाधिक 19 मरीजों की मौत मेरठ जिले में हुई। चंदौली में 15, कानपुर नगर में 14, लखनऊ और औरैया में 12- 12 तथा गौतम बुद्ध नगर व झांसी में 10-10 और मरीजों की मौत हो गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

लेख विभाग April 12 2022 44724

ललिता देवी सदैव से संयमी रहीं। मन, वचन और कर्म में एकसमान रहीं। अति तक तो कभी गईं ही नहीं। 79 की उम्

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार January 09 2022 28977

आइकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय उन्मूलन के प्रति जनसहभागिता को बढ़ाना है। ऐशबाग रेलव

लखनऊ क्षयरोग अधिकारी ने टीबी मरीजों को गोद लेने का लक्ष्य पूरा किया

रंजीव ठाकुर April 27 2022 30043

लखनऊ को 3506 रोगियों को गोद लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके लिए 120 संस्थाओं को चिन्ह

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 28131

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि पहली बार ल

आगरा जिला अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 21 2023 27382

आगरा दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

एस. के. राणा March 07 2025 170183

वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बा

कोरोना के बाद सर्जिकल आइटम्स महंगे हुए, खपत भी घटी - सर्जिकल कारोबारी

रंजीव ठाकुर May 02 2022 31739

हेल्थ केयर में सर्जिकल आइटम्स की महती भूमिका होती है और ऐसा कहा जाता है कि मरीज या तीमारदार को ये प्

Maternal hypertensive disorder of pregnancy and mortality in offspring from birth to young adulthood: national population based cohort study

Maternal hypertensive disorder of pregnancy and mortality in offspring from birth to young adulthood: national population based cohort study

British Medical Journal December 27 2022 25961

Maternal HDP, particularly eclampsia and severe pre-eclampsia, is associated with increased risks of

उपमुख्यमंत्री से नर्सेज, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन संघ ने की अपील

रंजीव ठाकुर May 25 2022 37426

नर्सेज को चिकित्सा स्वास्थ्य की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है लेकिन जब साढ़े छः हजार पद रिक्त हैं तो कैस

सिविल अस्पताल नादौन में चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

सिविल अस्पताल नादौन में चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

विशेष संवाददाता April 29 2023 35376

सिविल अस्पताल में चर्म रोग विभाग में केवल ही एक विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत है। जिसके सहारे पूरा अस्पताल

Login Panel