देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

जब किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है और रक्त में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने लगता है| इसके कारण मरीज की आँखों, त्वचा एवं नाखूनों में पीलापन दिखने लगता है| इसी स्थिति को पीलिया कहते हैं|

लेख विभाग
March 21 2022 Updated: March 21 2022 17:43
0 29805
पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक प्रतीकात्मक

लीवर हमारे शरीर के सबसे बड़े एवं सबसे व्यस्त अंगों में से एक है जो कई सारी शारीरिक एवं रासायनिक प्रक्रियाओं में शामिल होता है| लीवर (Liver) के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। शरीर में बनें जहरीले अपशिष्ट (toxic wastes) पदार्थों को कम हानिकारक तत्वों में बदलना ताकि वे सुरक्षित रूप से शरीर से बाहर निकाले जा सकें|

ऐसा ही एक पदार्थ है ‘बिलीरुबिन’ जोकि पुराने हीमोग्लोबिन (hemoglobin) के अपघटन के दौरान बनता है और पीले रंग का होता है| लीवर इस बिलीरुबिन (bilirubin) को पित्तरस के साथ मिलाकर पाचनतंत्र (digestive system) तक पहुंचता है जहाँ से यह मल के रास्ते शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है| लेकिन जब किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है और रक्त में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने लगता है| इसके कारण मरीज की आँखों, त्वचा एवं नाखूनों में पीलापन दिखने लगता है| इसी स्थिति को पीलिया (jaundice) कहते हैं| इसके साथ ही अक्सर मरीजों को पेटदर्द, उल्टी, बुखार, थकान, कमजोरी की समस्या भी हो सकती है|

पीलिया कोई बीमारी नहीं है अपितु लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बिमारियों का लक्षण है जैसे-

  • लीवर कैंसर - liver cancer
  • लीवर सिरोसिस - liver cancer
  • अल्कोहलिक लीवर डिजीज - alcoholic liver disease
  • लीवर की नलिकाओं में अवरोध - blockage of liver ducts
  • हेपेटाइटिस वायरस का संक्रमण - hepatitis virus infection
  • रक्त सम्बंधित विकार जैसे सिकल सेल एनीमिया या थेलेसीमिया - sickle cell anemia or thalassemia

 

एक अनुमान के मुताबिक भारत में लगभग 4 करोड़ लोगों को पीलिया है जिनमें से 95 प्रतिशत मरीजों में ये लक्षण इतने हल्के होते हैं कि उन्हें इसके बारे में तब तक पता नहीं चल पाता जब तक की यह बीमारी गंभीर स्तर तक नहीं पहुँच जाती| वायरल हेपेटाइटिस (hepatitis) के मामले में कभी-कभी यह संक्रमण लम्बे समय तक छुपे रह सकते हैं और वापस फैल सकते हैं| समय पर ईलाज ना करने से लीवर को स्थायी क्षति भी पहुँच सकती है| इसलिए पीलिया की प्रारंभिक जाँच एवं उपचार बहुत जरूरी हैं|

 

पीलिया से कैसे बचें? - liver cancer

  • असुरक्षित यौन संबंधों से बचें
  • नशीले पदार्थों का सेवन ना करें
  • बाजार के असुरक्षित खाने से बचें
  • पीने के पानी को उबालकर प्रयोग करें
  • कुओं एवं तालाबों के पानी को प्रयोग ना करें
  • भोजन के पहले और शौच के बाद हाथों को अच्छे से धोएं
  • अपने नजदीकी अस्पताल में हेपेटाइटिस का टीका लगवाएं
  • हेपेटाइटिस के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएँ
  • झाड़ फूंक करवाने या बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयाँ लेने से बचें

लेखक - डॉ अभिषेक जैन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, MMI नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

क्या आपकी त्वचा पर भी है सफेद धब्बे? न समझें इसे कोढ़, अपनाइए ये घरेलू उपाय

क्या आपकी त्वचा पर भी है सफेद धब्बे? न समझें इसे कोढ़, अपनाइए ये घरेलू उपाय

आरती तिवारी October 28 2022 27687

सफेद दाग को लेकर आसपास में कई तरह की बातें सुनने को मिलती है। आपके मन में भी कई सवाल उठते होंगे आखि

H3N2 इन्फ्लूएंजा कोरोना की तरह खतरनाक, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी ?

H3N2 इन्फ्लूएंजा कोरोना की तरह खतरनाक, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी ?

हे.जा.स. March 10 2023 28824

वैसे तो इन्फ्लूएंजा किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा गर

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

एस. के. राणा June 27 2021 29768

इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,258 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,95,751 हो गयी। उ

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 29897

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

एस. के. राणा December 05 2021 27447

प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

आरती तिवारी November 09 2022 30236

यूपी के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के 75 लाख परिवारों के कैशलेस इलाज का रास्ता साफ हो गया है। चि

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

एस. के. राणा June 05 2021 24440

करीब 70 लाख खुराक एशिया में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव, मलेशि

डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद, ट्रायल की तैयारी शुरू

डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद, ट्रायल की तैयारी शुरू

श्वेता सिंह September 03 2022 31851

मुंबई की फार्मास्युटिकल कंपनी ने डेंगू के लिए एंटी वायरल ड्रग तैयार की है। इसका लैब के बाद दूसरे चरण

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप को रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांगता पर किया प्रशिक्षित

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप को रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांगता पर किया प्रशिक्षित

रंजीव ठाकुर July 14 2022 36679

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने मंगलवार को जिले के

सीएम योगी ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की

सीएम योगी ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की

आरती तिवारी September 09 2023 24339

संचारी रोगों की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्

Login Panel