











































प्रतीकात्मक चित्र
मेरठ (लखनऊ ब्यूरो )। मानसून में डेंगू की दस्तक हो चुकी है। डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जनपद मेरठ के लोगों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग ने निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, निजी पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए इलाज और जांच के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें जांच पर विशेष ध्यान रखते हुए सही जांच के निर्देश दिए गये हैं।
मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया वेक्टर बार्न डिजीज को लेकर विभाग गंभीर है। विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घरों और आसपास सफाई रखें और मच्छर (mosquitoes) न पनपने दें। साथ ही उन्होंने कहा यदि विभाग द्वारा की गयी चेकिंग के दौरान किसी के घर अथवा संस्थान में मच्छर का लार्वा पाया गया तो चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा।
साथ ही जांच में डेंगू (dengue), मलेरिया (malaria) की पुष्टि होने पर एक सैम्पल जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज की लैब पहुंचाने के निर्देश दिए गये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Chief Medical Officer) डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि निजी अस्पतालों को निर्देश दिये गये हैं कि वेक्टर जनित रोगों से ग्रसित रोगियों का इलाज करने के लिए अलग से बेड की व्यवस्था की जाए और उन्हें मच्छरदानी लगाकर तैयार रखा जाए ताकि अन्य रोगियों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। मलेरिया की पुष्टि रक्त पट्टिका से और डेंगू की पुष्टि एनएस1 एलाइजा व मैक एलाइजा द्वारा ही की जाए। इसके साथ ही किसी भी मरीज में रोग की पुष्टि घोषित किये जाने की दशा में एक अतिरिक्त नमूना दोबारा जांच के लिए सीएमओ आफिस (CMO), जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज (medical college) की लैब को उपलब्ध कराया जाए।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 70
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 623
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 497
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9856
एस. के. राणा February 01 2026 0 6139
एस. के. राणा January 20 2026 0 6055
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5614
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5607
एस. के. राणा January 13 2026 0 5166
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5124
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87505
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35680
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38650
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36162
लेख विभाग March 19 2022 0 35735
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73610
सरकार द्वारा पहली बार गर्भवती होने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के
शनिवार को शहर के 50 फिसदी टीकाकरण केंद्रों पर टीका उपलब्ध न होने से बहुत से लोग वापस लौट गए।
नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम
महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अन
शिविर में एक्यूपंक्चर चिकित्सा हेतु डॉ जी पार्थ प्रतिम आयुर्वेद चिकित्सा हेतु डॉ राहुल जायसवाल फिजिय
उपवास वैसे तो कई प्रकार के होते हैं। कोई सुबह उपवास रखता है, कोई रात को। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि
यूपी में तेजी से डेंगू फैल रहा है। शहर में फैले ड़ेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए महापौर संयुक्ता
आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी इस लिंक पर जाकर http://uppsc.up.nic.in/Notifications.aspx पर जाकर निर्देशों
आप कर्वी फिगर ही पाना चाहतीं हैं लेकिन परफेक्ट शेप को मेंटेन कर पाने में सबसे बड़ी समस्या पेट की चर्ब
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं, जिसको नियमित रूप से करने से गर्मी के मौसम में भी

COMMENTS