देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब दिल के छेद और सिकुड़न का बीआरडी में कम खर्च में होगा इलाज

रुमेटिक हार्ट डिजीज के मरीजों का इलाज के लिए मरीजों को निजी अस्पताल में दो लाख के आसपास खर्च करने पड़ते हैं। बीआरडी में यही इलाज 70 से 80 हजार रुपये के बीच हो जाएगा।

रंजीव ठाकुर
August 26 2022 Updated: August 26 2022 04:50
0 30994
अब दिल के छेद और सिकुड़न का बीआरडी में कम खर्च में होगा इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज

गोरखपुर (लखनऊ ब्यूरो)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक राहत भरी खबर आ रही है। यहां दिल में छेद और सिकुड़ गए हृदय के मरीजों का इलाज अब निजी अस्पतालों से काफी कम खर्च में होगा। इसकी शुरुआत अगले माह से होगी।

 

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) डॉ कुणाल सिंह (Dr Kunal Singh) ने बताया कि हृदय की नसें सिकुड़ जाने के कारण धमनियों में रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। अब तक ऐसे मरीजों का इलाज करने में दिक्कत हो रहीं थीं। इस बीमारी (disease) को रुमेटिक हार्ट डिजीज कहते हैं। इसमें हृदय का वाल्व धीरे-धीरे सिकुड़ता है। एक स्थिति यह बन जाती है कि बैठे-बैठे ही मरीजों की सांस फूलने लगती है। ऐसे मरीजों का इलाज (बीएमवी) माइट्रल वाल्वो-टामी तकनीक से किया जाएगा। इस तकनीक में कैथेडर के माध्यम से वाल्व को चौड़ा करने के लिए बैलून पहुंचाया जाता है।

 

इसे बाद में फुलाने से वाल्व की सिकुड़न दूर होती है। जबकि, हृदय में छेद होने वाले मरीजों का इलाज डिवाइस क्लोजर के जरिये किया जाएगा। इसके लिए पैर के रास्ते डिवाइस लेकर जाते हैं, जिससे छेद को बंद किया जाता है। इन दोनों बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज अगले माह से शुरू हो जाएगा।

 

डॉ कुणाल सिंह ने बताया कि दोनों बीमारियों के 30 से अधिक मरीज (patients) चिह्नित कर लिए गए हैं, जिनका इलाज अगले माह 15 सिंतबर से किया जाएगा। इलाज से संबंधित सभी उपकरण भी अगले माह उपलब्ध हो जाएंगे। बताया कि कॉन्जेनिटल हार्ट डिफेक्ट्स के मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में ढाई से तीन लाख रुपये में होता है। जबकि, बीआरडी में इसकी लागत एक लाख के आसपास आएगी। वहीं, रुमेटिक हार्ट डिजीज के मरीजों का इलाज के लिए मरीजों को निजी अस्पताल में दो लाख के आसपास खर्च करने पड़ते हैं। बीआरडी में यही इलाज 70 से 80 हजार रुपये के बीच हो जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

लेख विभाग May 25 2023 33213

गर्मियों के सीजन में हीट को हैंडल करना मुश्किल होता है। गर्मी से बचने के लिए हम ऐसे फूड्स या ड्रिंक

कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप सबसे अधिक संक्रामक, तेजी से फैल रहा है: डब्ल्यूएचओ

कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप सबसे अधिक संक्रामक, तेजी से फैल रहा है: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा June 27 2021 30927

अभी तक जितने भी स्वरूप पता चले हैं उनमें डेल्टा सबसे अधिक संक्रामक है और कम से कम 85 देशों में इसकी

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 42883

योजना के तहत गरीब मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसमें मरीज की मुफ्त कीमोथेरेपी होगी। ऑ

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में लगे दो वेंटिलेटर

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में लगे दो वेंटिलेटर

आरती तिवारी July 27 2023 55202

अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद अफसरों की नींद टूटी है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल के मुताबिक, द

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

श्वेता सिंह November 08 2022 22121

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा आहयामऊ गांव पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खराब हो रही है सेहत।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खराब हो रही है सेहत।

लेख विभाग October 20 2021 33484

सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी साइटों के उपय

देश में कोविड-19 संक्रमण दर गिरा। 

देश में कोविड-19 संक्रमण दर गिरा। 

एस. के. राणा June 04 2021 32155

कोरोना वायरस के संक्रमण से 2,887 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,37,989 पर पहुंच गई जबक

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी 'हमारा स्वास्थ्य, हमारी पृथ्वी'

आनंद सिंह April 07 2022 33296

कल योग करेंगे चिकित्सक, साइकिलिंग भी करेंगे, पौधे भी लगाएंगे। कुल मिलाकर संदेश यह देना है कि प्रकृति

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

लेख विभाग March 28 2021 29259

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने सुझाव दिया है कि अगर आपके शरीर में कुछ असामान्य

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 26 2022 35677

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी), लखनऊ द्वारा आज बूस्ट

Login Panel