











































प्रतीकात्मक
ह्यूस्टन (भाषा)। अमेरिका में दो प्रमुख भारतीय प्रवासी संगठनों ने भारत में कोविड-19 रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सलाह प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन टेलीहेल्थ प्लेटफॉर्म के साथ भागीदारी की है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत की जन स्वास्थ्य प्रणाली को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंन ऑफ इंडियन-ओरिजिन (एएपीआई) और गैर-लाभकारी संगठन सेवा इंटरनेशनल की चिकित्सा इकाई, 'डॉक्टर्स फॉर सेवा' के साथ ही स्वयंसेवी चिकित्सक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘ईग्लोबल डॉक्टर्स’ के माध्यम से कोरोना वायरस के संभावित रोगियों को निजी परामर्श सेवाएं दे रहे हैं।

ईग्लोबल डॉक्टर्स के अध्यक्ष और सह-संस्थापक डॉ. श्रीनी गंगासानी ने कहा कि पिछले दस दिनों में एएपीआई और 'डॉक्टर्स फॉर सेवा' के 100 से अधिक स्वयंसेवी चिकित्सकों को इस मंच पर पंजीकृत किया गया है।
गंगासानी ने कहा कि इस समय तक, वेबसाइट को 1,00,000 से अधिक बार देखा गया है, कम से कम 2,000 रोगियों ने कोविड-19 पंजीकरण फॉर्म भरा है, और 500 रोगियों को पहले ही चिकित्सा परामर्श मिल चुका है।
अमेरिका और भारत में स्थित 200 से अधिक स्वयंसेवकों की एक बैक-एंड टीम उन व्यक्तियों की मदद करने को लेकर काम कर रही है, जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा था, लेकिन अपने निर्धारित परामर्श के लिए उपस्थित होने में विफल रहे।
उन्होंने कहा, "वास्तव में, पूरे भारत में जम्मू से लेकर कोलकाता और तमिलनाडु तक मरीज लॉग इन कर रहे हैं।" एएपीआई की निर्वाचित अध्यक्ष डॉ अनुपमा गोटिमुकला ने कहा कि ईग्लोबल डॉक्टर्स प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप और जूम वेबिनार में टेलीकंसल्टेशन शुरू हुआ, जहां रोजाना 1,000 से अधिक मरीजों की काउंसलिंग की जा रही है।
ईग्लोबल डॉक्टर्स अमेरिका, ब्रिटेन और भारत के चिकित्सकों और आईटी पेशेवरों के एक समूह द्वारा गठित किया गया है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 70
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 623
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 497
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9856
एस. के. राणा February 01 2026 0 6139
एस. के. राणा January 20 2026 0 6055
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5614
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5607
एस. के. राणा January 13 2026 0 5166
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5124
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87505
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35680
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38650
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36162
लेख विभाग March 19 2022 0 35735
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73617
वेदों में इन जैव सूक्ष्माणुओं को पदार्थ विद्या के अंतर्गत मरुत गणों के नाम से बताया गया है। वेदों के
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने जीनोम सिक्वेंसिंग सिद्धांत की मदद से कोविड
ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त
जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 400 से 500 मरीज वायरल फीवर, बुखार, सर्दी, जुकाम से ग्रस्त मरीज इलाज
हर साल 24 मार्च को हम विश्व टी.बी. दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल ‘विश्व टीबी दिवस 2022’ की थीम ‘
हर दिन बढ़ते डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव
ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाव के पाँच जरूरी मंत्र हैं - समय से कोविड टीके की दोनों डोज को लगवाना, टीकाकरण
किसी बंद स्थान पर अधिकतम 200 व्यक्तियों या उस स्थान की क्षमता के पचास फीसदी लोग को ही एक साथ उपस्थित
पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए
इस वैरिएंट का डेल्टा वैरिएंट के समान जेनेटिक बैकग्राउंड है। साथ ही ओमिक्रोन से कुछ म्यूटेशन भी हैं।

COMMENTS