देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व एड्स दिवस पर रूमी गेट पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ 

विश्व एड्स दिवस की हर साल अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है, इस बार की थीम है- समानता। थीम के मुताबिक़- समानता से सम्मान तक पर फोकस करते हुए यह तय करना है कि किसी भी एचआईवी ग्रसित के साथ कोई भेदभाव न होने पाए।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 02 2022 Updated: December 02 2022 01:11
0 32187
विश्व एड्स दिवस पर रूमी गेट पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ  उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में रूमी गेट पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। 01 दिसम्बर विश्व एड्स दिवस पर उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में रूमी गेट पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। सोसायटी की परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने कहा कि एचआईवी/ एड्स पर नियन्त्रण के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ा जाए और उन्हें जागरूक बनाया जाए। युवाओं को शुरुआत से ही एचआईवी/एड्स से बचाव, लक्षण और उपचार के बारे में जागरूक बनाने पर फोकस करना जरूरी है। इसके अलावा उन असमानताओं को दूर करना है जो कि एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में बाधक हैं। 

परियोजना निदेशक ने कहा कि एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडिफिसिएंसी वायरस)/एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिसिएंसी सिंड्रोम) से जुड़ी भ्रांतियों और असमानता को ख़त्म करने के लिए सभी का एकजुट होना जरूरी है। एचआईवी/एड्स के संक्रमण पर पूरी तरह नियन्त्रण पाने का लक्ष्य वर्ष 2030 तय किया गया है, जो कि सभी की सहभागिता से ही संभव है। 

उन्होंने कहा कि विश्व एड्स दिवस की हर साल अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है, इस बार की थीम है- समानता। थीम के मुताबिक़- समानता से सम्मान तक पर फोकस करते हुए यह तय करना है कि किसी भी एचआईवी ग्रसित के साथ कोई भेदभाव न होने पाए। एचआईवी ग्रसित व्यक्ति नियमित उपचार और सही देखभाल से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है।

उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश के विभिन्न एआरटी सेंटर के माध्यम से करीब 1.22 लाख एचआईवी/एड्स ग्रसित मरीज दवाएं प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर चलाये गए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत उन्होंने अपना सन्देश लिखकर की। हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन के जागरूकता स्टाल पर पहुंचकर परियोजना निदेशक ने मेंहदी लगवाई और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम समेत विभिन्न जागरूकता स्टाल का निरीक्षण किया। सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर उसका उद्घाटन किया और जागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   

इस अवसर पर सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. हीरा लाल ने कहा कि बचाव उपचार से बेहतर है। इसलिए एचआईवी से सुरक्षित रहने के लिए संयम, वफादारी और नियमित कंडोम का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। बीमारी की स्थिति में हमेशा नई सुई व सिरिंज का प्रयोग करें और लाइसेंसशुदा ब्लड बैंक से हमेशा जांचा-परखा रक्त ही प्रयोग में लायें। इसके अलावा हर गर्भवती की एचआईवी जाँच और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए एड्स हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 1097 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम को यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त निदेशक रमेश श्रीवास्तव और शुभ्रा मित्तल ने भी संबोधित किया।  

इस मौके पर सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, कानपुर रोड के कक्षा-नौ से 12 के बच्चों ने ‘आगे हाथ बढ़ाओ’ नुक्कड़ नाटक और गीत प्रस्तुत कर एचआईवी फैलने के कारणों के बारे में सन्देश दिया।

उन्होंने सन्देश दिया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने, एचआईवी संक्रमित सुई के साझा प्रयोग से, एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाए जाने से और एचआईवी संक्रमित गर्भवती से होने वाले शिशु को एचआईवी ग्रसित होने की गुंजाइश रहती है। इसके अलावा असुरक्षित सुई से टैटू बनवाने से भी बचने की सलाह दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई और जागरूकता से जुड़ी शार्ट फिल्म दिखाई गयी। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

एस. के. राणा November 01 2022 32693

23 वर्षीय महिला जो करीब 7 माह से अस्पताल में बेहोश पड़ी है, उसने पिछले सप्ताह एक बच्ची को जन्म दिया।

लोहिया संस्थान में 4 साल की बच्ची की काक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी 

लोहिया संस्थान में 4 साल की बच्ची की काक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी 

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2022 27494

रोगी बच्ची जिसके दोनों कानों से सुनने की क्षमता काफी कम हो गई थी और परिणामस्वरूप बोलने में असमर्थता

जच्चा-बच्चा को 72 घंटे अवश्य अस्पताल में भर्ती रखें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

जच्चा-बच्चा को 72 घंटे अवश्य अस्पताल में भर्ती रखें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी May 27 2023 82782

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को कम से कम 72 घंटे अ

यूनानी पद्धति में कोरोना का सीधा इलाज़ नही।

यूनानी पद्धति में कोरोना का सीधा इलाज़ नही।

रंजीव ठाकुर May 30 2021 24119

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यूनानी चिकित्सा पद्धति में बहुत से उपाय उपलब्ध हैं और यदि आपकी इम्यूनिटी सिस

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

हे.जा.स. November 23 2020 22952

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन सदस्यीय टीमें कोरोना को लेकर इन राज्यों में उन जिलों का दौरा करेंगी

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

हुज़ैफ़ा अबरार November 21 2021 20006

प्रदेश में अक्तूबर से अब तक जीका वायरस के कुल 146 मरीज मिल चुके हैं। पर, राहत की बात यह है कि इनमें

सर्दी-जुकाम के मरीजों का होगा कोरोना टेस्ट

सर्दी-जुकाम के मरीजों का होगा कोरोना टेस्ट

विशेष संवाददाता January 04 2023 25265

ठंड के साथ सर्दी-जुकाम के मरीज भी बढ़ गए है, लेकिन अब अस्पताल आने वाले सर्दी-जुकाम और खांसी वाले लोग

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 742

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी को नियमित उपचार में अधिक सुलभ बनाकर यह प्लेटफॉर्म अधिक मरीजों को उनकी जरूरत के

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता November 09 2022 30756

डॉ राममोहन सहाय ने बताया कि आज से जिले के सभी प्रखंडों में कैंसर जागरूकता सप्ताह का व्यापक प्रचार प्

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,529 नए मामले सामने आए

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,529 नए मामले सामने आए

एस. के. राणा October 07 2022 25799

संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,04,463  तक पहुँच गयी है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,282 हो गई

Login Panel