देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद होती है क्योंकि सर्दियों के दौरान हवा में नमी कम होती है, जो त्वचा को भी शुष्क बना देती है। लेकिन अगर आप सर्दियों में कुछ खास स्किन केयर टिप्स अपनाते हैं तो त्वचा और चेहरे का निखार बना रहता है।

श्वेता सिंह
October 21 2022 Updated: October 21 2022 16:05
0 25921
सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे प्रतीकात्मक चित्र

ठंड के मौसम में चेहरे के निखार को बनाये रखान बेहद कठिन काम होता है। वहीं अगर आप जॉब करने वाली महिला या लड़की हैं तो आपके लिए यह और भी मुश्किल काम होता है। लड़कियां अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए क्‍या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन सर्दियों में त्वचा का निखार खो ही जाता है। साथ ही स्किन ड्राई व बेजान नजर आती हैं।

 

तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे (face) पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद होती है क्योंकि सर्दियों के दौरान हवा में नमी कम होती है, जो त्वचा को भी शुष्क बना देती है। लेकिन अगर आप सर्दियों (winter) में कुछ खास स्किन केयर टिप्स अपनाते हैं तो त्वचा और चेहरे का निखार बना रहता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो टिप्स (tips) जिससे आपकी त्वचा पर चमक और ग्लो (glow) बनी रहेगी।

 

रोजाना मॉश्चराइजर का करें इस्तेमाल - Use moisturizer daily

ठंड के मौसम में स्किन को मॉश्चराइज रखने के लिए हमेशा मॉश्चराइजर (moisturizer) का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। जिसके लिए आपको हमेशा विटामिन-ई (Vitamin-E) युक्त मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे स्किन का नैचुरल हाइड्रेशन (hydration) बना रहेगा और स्किन ड्राई नहीं होगी। बता दें दिन में दो बार मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

 

नारियल तेल का करें इस्तेमाल - Use coconut oil

सर्दियों में रुखी त्वचा और स्किन को हेल्दी बनाने के लिए नारियल (coconut) तेल का इस्तेमाल जरूर करें। इसके लिए नहाने से थोड़ी देर पहले या नहाते हुए पूरे शरीर पर थोड़ा नारियल तेल लगाकर रब करें और फिर नहाएं। ये गर्म पानी से स्किन को ड्राई होने से बचाता है।

 

होठों को फटने से बचाने का उपाय - Remedy to prevent chapped lips

सर्दियों में होठ (lips) फटने की शिकायत बहुत रहती है। जिसके कारण जख्म या दर्द भी हो सकता है। सर्दियों में होठों को फटने से बचाने के लिए दिन में दो से तीन बार नैचुरल लिप बाम (lip balm) या पेट्रोलियम जेली लगाएं। इसके अलावा, रात में सोने से पहले होठों पर देसी घी भी लगाया जा सकता है।

 

माइल्ड स्क्रब करें इस्तेमाल - Use mild scrub

डेड स्किन (dead skin) सेल्स हटाने और त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए स्क्रब करना काफी जरूरी है। इसलिए आप माइल्ड स्क्रब या होममेड स्क्रब (scrub) का इस्तेमाल करें। बता दें सर्दियों में त्वचा पहले से ही ड्राई होती है, ऐसे में स्क्रब उसे नुकसान पहुंचा सकता है।

 

मिल्क मसाज का लें फायदा - Take advantage of milk massage

ड्राई स्किन (dry skin) से बचने के लिए आप मिल्क मसाज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें दूध त्वचा की प्राकृतिक (natural) नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए चेहरे पर दूध की मदद से हल्के हाथ से मसाज करें और कुछ मिनट बाद गुनगुने (lukewarm) पानी से चेहरा धो लें। आप रात को सोने से पहले भी चेहरे पर दूध लगाकर सो सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

त्रिपुरा में 100 बिस्तरों वाला कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल बनेगा

त्रिपुरा में 100 बिस्तरों वाला कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल बनेगा

एस. के. राणा January 16 2023 27812

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित अस्पताल से त्रिप

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

श्वेता सिंह August 29 2022 28466

कई मरीजों में तो बुखार, दर्द और कमजोरी जैसा कोई लक्षण ही नहीं दिखा। यहां तक उन्हें संक्रमित होने का

केजीएमयू में चौथे क्लबफुट प्रशिक्षण कार्यक्रम का  आयोजन

केजीएमयू में चौथे क्लबफुट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 546

यह क्लबफुट उपचार के क्षेत्र में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में से एक

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 18 2022 31326

आज के समय में कई लोग सिर की खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर में खुजली होने की वजह डैंड्रफ, ग

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

आरती तिवारी July 14 2023 39451

सीबीएमआर के डीन डॉ. नीरज सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

हे.जा.स. January 28 2022 33422

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी ह

गर्भपात के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

गर्भपात के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

हे.जा.स. May 09 2022 29000

अटलांटा में प्रदर्शनकारियों ने गर्भपात के अधिकारों के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शहर के मध्य

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से उठने लगे हैं बूस्टर डोज पर सवाल

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से उठने लगे हैं बूस्टर डोज पर सवाल

एस. के. राणा June 14 2022 27192

दुनिया में बूस्टर डोज की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मिक्स-एंड-मैच योजना लाने के पीछे दव

गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए जानिये समर मेकअप टिप्स

गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए जानिये समर मेकअप टिप्स

सौंदर्या राय April 08 2022 36345

हर मौसम की तरह गर्मी के मौसम में भी त्वचा की ज़रूरतें बदल जाती हैं। गर्मियों में ब्राइट मेकअप करने से

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने अमेरिकी बाज़ार से एटोरवास्टेटिन टैबलेट वापस लिया।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने अमेरिकी बाज़ार से एटोरवास्टेटिन टैबलेट वापस लिया।

हे.जा.स. June 07 2021 34179

उक्त एटोरवास्टेटिन की 2,980 बोतलों का उत्पादन डॉ रेड्डीज बचुपल्ली (तेलंगाना) संयंत्र में किया गया था

Login Panel