देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

प्रेग्‍नेंसी के आखिर में सीएनएस ग्रोथ और भ्रूण के मस्तिष्‍क के विकास के लिए ओमेगा-3 आवश्‍यक होता है। ये शिशु को मां के आहार से ही मिलते हैं। प्रेग्‍नेंसी में ऑयली फिश खाने से शिशु के बर्थ वेट और प्रेग्‍नेंसी के पूरे होने पर हल्‍का सा पॉजिटिव असर देखा गया है।

लेख विभाग
October 21 2022 Updated: October 21 2022 15:10
0 31430
प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग प्रतीकात्मक चित्र

प्रत्येक महिला की जिंदगी में प्रेग्‍नेंसी बहुत महत्वपूर्ण और नाजुक समय होता है और इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है क्‍योंकि उनके शिशु को उनके आहार से ही पोषण मिलता है जिससे वो विकास कर पाता है। कई महिलाओं नॉन वेजिटेरियन होती हैं लेकिन उन्‍हें यह समझ नहीं आता कि उन्‍हें अपनी प्रेग्‍नेंसी डाइट में मछली को शामिल करना चाहिए या नहीं।

 

हेल्‍थ विशेषज्ञों का कहना है कि मछली बहुत पौष्टिक होती है और अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आपको अपनी डाइट में फिश को अवश्य शामिल करना चाहिए। आप प्रेग्‍नेंसी (Pregnancy) में फिश खा सकती हैं लेकिन आपको इसका चयन बहुत सावधानी से करना होगा और इसकी मात्रा का भी ध्‍यान रखना होगा। शुरुआती विकास के दौरान शिशु को कई तरह के पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है जो फिश (fish) में प्रचुर मात्रा में होते हैं।

 

विशेषज्ञों (experts) के अनुसार मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो कार्डियोवस्‍कुलर (cardiovascular) बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। प्रेग्‍नेंसी के आखिर में सीएनएस ग्रोथ और भ्रूण (fetal) के मस्तिष्‍क के विकास के लिए ओमेगा-3 आवश्‍यक होता है। ये शिशु को मां के आहार से ही मिलते हैं। प्रेग्‍नेंसी (pregnancy) में ऑयली फिश खाने से शिशु के बर्थ वेट और प्रेग्‍नेंसी के पूरे होने पर हल्‍का सा पॉजिटिव असर देखा गया है।

 

मछली में लीन प्रोटीन होता है जो कि भ्रूण के विकास के लिए एक अहम एमीनो (amino acid) एसिड है। यह शिशु के बालों, हड्डियों, स्किन और मांसपेशियों के लिए कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। सैल्‍मन में डीएचए नाम का ओमेगा-3 होता है जो शिशु के मस्तिष्‍क के विकास को बढ़ावा देता है। ओमेगा-3 से शिशु की याद्दाश्‍त (memory) के विकास को बढ़ावा मिलता है। मछली खाने से ब्‍लड प्रेशर (blood pressure) भी कंट्रोल में रहता है और प्रीटर्म बर्थ का खतरा कम होता है।

 

​ज्‍यादा फिश खाना हो सकता है नुकसान दायक - Eating more fish can be harmful

फिश में मर्करी (mercury) होता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को कम मात्रा में ही इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। फिश में मौजूद मेथाइल मर्करी हमारे शरीर से प्‍लेसेंटा (placenta) के जरिए भ्रूण तक पहुंचता है। यहां तक कि लो लेवल मेथाइल मर्करी का भी शिशु के मस्तिष्‍क और नर्वस सिस्‍टम पर असर पड़ सकता है। इससे बच्‍चे की विजन, लैंग्‍वेज, मोटर स्किल्‍स और कॉग्‍नीटिव स्किल्‍स प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं को अपने खाने में फिश की मात्रा का ख्‍याल रखना चाहिए।

​

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में 2 डॉक्टर पर गिरी गाज

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में 2 डॉक्टर पर गिरी गाज

आरती तिवारी April 25 2023 30768

फर्ज़ी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में सोनभद्र के 2 डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। डिप्टी सीएम

Food additive emulsifiers and risk of cardiovascular disease

Food additive emulsifiers and risk of cardiovascular disease

British Medical Journal October 08 2023 111155

Study found positive associations between risk of CVD and intake of five individual and two groups o

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अस्पतालों को दिया संबद्धता प्रमाणपत्र

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अस्पतालों को दिया संबद्धता प्रमाणपत्र

अनिल सिंह November 12 2022 28361

शुक्रवार को पांच अस्पतालों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।  अस्पतालों  के प्रबंधकों ने संस्था को लिखकर

ग्रेटर नोएडा के इस अस्पताल में खुलेगा स्लीप लैब

ग्रेटर नोएडा के इस अस्पताल में खुलेगा स्लीप लैब

आरती तिवारी September 08 2022 34695

ऐसे तमाम लोग हैं जिन्हें सोते समय जबरदस्त खर्राटे आते हैं या नींद में चलने की बीमार है तो अब आप इसका

डाबर ओडोमॉस का मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री अभियान शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34673

इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में

गरीबों को मिलेगा सस्ता इलाज, केजीएमयू में शुरू हुआ कम्यूनिटी कैंसर नेटवर्क प्रोग्राम

गरीबों को मिलेगा सस्ता इलाज, केजीएमयू में शुरू हुआ कम्यूनिटी कैंसर नेटवर्क प्रोग्राम

रंजीव ठाकुर August 26 2022 48727

कैंसर के इलाज को और सुदृढ़ बनाने के लिए अब गरीब व असहाय मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए किंग जॉर

सुप्रीम कोर्ट ने टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल लगी रोक बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट ने टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल लगी रोक बरकरार रखी

एस. के. राणा November 01 2022 31084

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने सोमवार को चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों को कद

युद्ध में सैनिकों को समय पर सर्वोत्तम सम्भव उपचार मिले, सशस्त्र बल का आपूर्ति-2022 सम्मेलन शुरू

युद्ध में सैनिकों को समय पर सर्वोत्तम सम्भव उपचार मिले, सशस्त्र बल का आपूर्ति-2022 सम्मेलन शुरू

रंजीव ठाकुर September 20 2022 30682

राजधानी का सशस्त्र बल चिकित्सा आपूर्ति डिपो 19-21 सितंबर 2022 तक 'चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला और रसद म

मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज

मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज

विशेष संवाददाता March 18 2023 24088

मौसम परिवर्तन होने के कारण जिला अस्पताल में इलाज और ओपीडी दफ्तर में भारी भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश ल

नेपाल ने बाबा रामदेव की कंपनी समेत 16 भारतीय दवाई कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

नेपाल ने बाबा रामदेव की कंपनी समेत 16 भारतीय दवाई कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

एस. के. राणा December 22 2022 72526

नेपाल के ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने योग गुरु रामदेव के पतंजलि उत्पादों का निर्माण करने वाली दिव्या

Login Panel