देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया योगासन 

योग एक जीवन पद्धति है। हमारे ऋषि सैकड़ों वर्षो तक जीवित रहते थे, उन्होंने अनेक दुलर्भ कार्य किये उन सब महान कार्यो के पीछे योग की शक्ति थी। ऋषियों ने योग की शक्ति से अपने मन को वश में करने का अद्भुत कार्य किया।

विशेष संवाददाता
June 21 2022 Updated: June 22 2022 00:20
0 33634
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया योगासन  परमार्थ निकेतन गंगा तट योगासन करते मुख्यमंत्री धामी, स्वामी चिदानन्द एवं अन्य

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में ले जाने का कार्य किया है। आज हम योग दिवस को उत्सव के रूप में और जन दिवस के रूप में मना रहे हैं। योग शरीर को निरोग करने की विधा है। योग मिलाने की विधा है। योग को अपनी दिनचर्या में सम्मलित करें तो निश्चित रूप से हमारे जीवन में अनेक सकारात्मक परिवर्तन होंगे। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त बातें परमार्थ निकेतन द्वारा गंगा तट पर 8 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के आयोजन के अवसर पर कहीं।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि योग (Yoga) एक जीवन पद्धति है। हमारे ऋषि सैकड़ों वर्षो तक जीवित रहते थे, उन्होंने अनेक दुलर्भ कार्य किये उन सब महान कार्यो के पीछे योग की शक्ति थी। ऋषियों ने योग की शक्ति से अपने मन को वश में करने का अद्भुत कार्य किया। भारत ने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया। हमारी संस्कृति तेरे-मेरे, छोटे-बड़े से उपर उठकर पूरा विश्व एक परिवार है का संदेश देती है। उत्तराखंड वर्ष 2025 में जब अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा तब तक हम सभी मिलकर हमारे राज्य का सम्पूर्ण विकास करेंगे और इसके लिये विभिन्न विभागों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि गंगा की पवित्र धारा के समान हम सभी के दिलों में राष्ट्रधारा प्रवाहित होती रहे। हर परिवार में योग हो, हर घट और हर घाट पर योग हो। घर-घर योग, हर घर में योग हो। योग तन को स्वस्थ करता है, मन को विकारों से मुक्त करता है और जीवन को मस्त करता है। व्यस्त रहते हुये स्वस्थ रहना है तो योग करें, रोज करें और मौज करें।


स्वामी चिदानन्द ने विश्व योग यात्रा के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि योग से हम सब जुड़ते हैं , योग हम सभी को जोड़ता है। सामूहिक सोच ही इस देश का कल्याण करेगी। स्वार्थ से उपर उठकर परमार्थ की यात्रा ही है योग यात्रा। 

साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि योग से सभी वैश्विक समस्याओं का समाधान सम्भव है। योग, पर्यावरण, जल, वैश्विक, व्यक्तिगत और सामाजिक सभी समस्याओं का उत्तर है। योग का मतलब है जोड़ना। योग एक प्राचीन सिस्टम (ancient system) है और हिमालय में वर्षो से ध्यान कर रहे ऋषियों द्वारा खोजी गयी अद्भुत कला है। हम इस बार मानवता के लिये योग की थीम पर योग दिवस मना रहे हैं। योग सभी के लिये है। योग शरीर के लचीलेपन के लिये नहीं बल्कि स्वयं को बदलने के लिये है। ऋषिकेश योग की वैश्विक नगरी है और हम सभी यहां पर योग कर रहे हैं इसलिये आज स्वयं से एक वादा करें की हम योगमय जीवन जियेंगे।


परमार्थ निकेतन गंगा तट पर 8 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में उत्तराखण्ड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनकी धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र दिवाकर, प्रभाकर, मंत्रियों, विधायकों, उच्चाधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं और छात्रों ने सहभाग किया और सभी ने मिलकर उत्कृष्ट योगाभ्यास किया।


परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहयोग एवं प्रतिभाग कर रही सभी संस्थाओं, प्रतिभागियों और सभी सम्मानित अतिथियों का स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अभिनन्दन किया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते

गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते

एस. के. राणा October 16 2023 177658

शीर्ष अदालत ने कहा कि एम्स रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे में कोई असमान्यता नहीं है। तय समय पर एम्स डिलीवर

कुपोषण के साथ गंभीर बीमारियों से लड़ रहा बलरामपुर अस्पताल का पोषण पुनर्वास केंद्र

रंजीव ठाकुर September 18 2022 223105

राजधानी में बलरामपुर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषण के खिलाफ जंग में बड़ी भूमिका निभा रहा

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

हे.जा.स. February 02 2021 44273

हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

आरती तिवारी April 23 2023 29147

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित एक सर्जिकल का

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

विशेष संवाददाता January 30 2023 28716

दून मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 300 महिलाओं पर शोध हुआ, जिसमें पता चला कि-परिव

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नि:शुल्क कैंसर जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित
अमेरिका में हर साल लगेगी कोरोना वैक्सीन: राष्ट्रपति बाइडेन

अमेरिका में हर साल लगेगी कोरोना वैक्सीन: राष्ट्रपति बाइडेन

हे.जा.स. September 08 2022 28987

राष्ट्रपति बाइडन ने एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे वायरस के नए वेरिएंट आएंगे, हम अपनी वैक्सीन को भी सा

गोरखपुर में मिले डेंगू के सात नए मरीज, मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

गोरखपुर में मिले डेंगू के सात नए मरीज, मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

श्वेता सिंह October 12 2022 32406

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले 10 बेड बनाए गए थे। अब इसे बढ़ाकर 25 बे

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

एस. के. राणा December 01 2022 29000

गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरा

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

विशेष संवाददाता December 17 2022 25802

देश भर में फैले आईसीएमआर के करीब 28 संस्थान मिलकर वायरल इंफेक्शन पर अध्ययन को पूरा करेंगे, जिसमें वा

Login Panel