देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

शर्मनाक: छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी

आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी कर लिया गया। दलिया व दाल निकाल कर खाली थैलियां बोरे में भर कर कूड़े में फेंक दी गई।

विशेष संवाददाता
August 03 2022 Updated: August 03 2022 00:44
0 39899
शर्मनाक: छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी प्रतीकात्मक चित्र

बदायूं। आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी कर लिया गया। दलिया व दाल निकाल कर खाली थैलियां बोरे में भर कर कूड़े में फेंक दी गई। 

 

बदायूं के शहबाजपुर मुहल्ले (Shahbazpur, Badaun) में कूड़े के ढेर में बाल पुष्टाहार सैकड़ों खाली (empty government seal bags) सरकारी मुहर वाली थैलियां मिली। खाली थैलियां एक ही जगह मिलने से गड़बड़ी की आशंका जताई गई तो मुहल्ले के लोगों ने इसकी वीडियो और फोटो ऑफिसर्स को भेज दी। इसके बाद प्रभारी डीपीओ (DPO) और शहर परियोजना के सीडीपी तरूण वर्मा ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

 

तरूण वर्मा, प्रभारी डीपीओ (Tarun Verma, DPO in-charge) ने कहा कि बाल पुष्टाहार की खाली थैलियां (empty bags of child nutrition) पड़ी मिली हैं। इतनी ज्यादा संख्या में एक साथ थैलियां कहां से लाई गई हैं यह जांच का विषय है। मैं स्वंय जांच कर रहा हूं। उस इलाके की आंगाबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi workers) व लाभार्थियों (small children and pregnant and lactating women of Anganwadi center) की जांच शुरू कर दी है। निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। 

 

डीपीओ ने कहा कि वैसे तो शहर में 111 आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi centers) हैं। शहबाजपुर इलाके की 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जांच शुरू कर दी है। एक-एक लाभार्थी का सत्यापन चल रहा है, जिसने भी घपला किया है उस पर कार्रवाई की जाएगाी।

 

गर्भवती एवं धात्री महिलाएं व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को दलिया और चना की दाल दी जाती है। किसी ने दाल और दलिया निकाल लिया और थैलियां खाली करके फेक दी। क्योंकि लाभार्थियों (beneficiaries) को एक-एक थैली मिलती है और आंगनबाड़ी केंद्र पर थैली खोली नहीं जाती है। लगभग 350 खाली थैलियां मिली हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

लेख विभाग January 22 2021 21976

अस्थमा रोग एक एलर्जी है और ये एलर्जी किसी को धूल, पराग, जानवरों के फर, वायरस, हवा के प्रदूषक आदि से

पशु पालन विभाग के निदेशक ने लंपी रोग नियंत्रण के लिए गोशाला का किया निरीक्षण

पशु पालन विभाग के निदेशक ने लंपी रोग नियंत्रण के लिए गोशाला का किया निरीक्षण

श्वेता सिंह September 26 2022 25383

उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में पशुओं का निरन्तर टीकाकरण कराया जा रहा है। कुल 62200 लगभग 80% का टी

आयुष विभाग में दवा ढुलाई के के नाम पर करोड़ों का खेल

आयुष विभाग में दवा ढुलाई के के नाम पर करोड़ों का खेल

आरती तिवारी June 08 2023 37931

प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक अस्पतालों में आयुष मिशन के जरिए दवाएं भेजी जाती हैं

Lead Pharma और Roche Pharma के बीच 260 मिलियन पाउण्ड सहयोग पर समझौता
ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 26579

ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्याद

15 जुलाई से लगेगी कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक

15 जुलाई से लगेगी कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक

एस. के. राणा July 13 2022 25500

15 जुलाई से इस विशेष अभियान की शुरूआत होगी।  टीकाकरण का यह अभियान 75 दिनों तक चलेगा। इसके तहत सरकारी

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

रंजीव ठाकुर August 25 2022 32321

एसजीपीजीआई में अचानक टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक

फोर्टिस हैल्थकेयर को पहली तिमाही में 134 करोड़ रुपये का लाभ

फोर्टिस हैल्थकेयर को पहली तिमाही में 134 करोड़ रुपये का लाभ

विशेष संवाददाता August 07 2022 27533

फोर्टिस हैल्थकेयर ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को 1,488 करोड़

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए नए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए नए निर्देश

रंजीव ठाकुर September 15 2022 34642

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए कुछ नए निर

बढ़ती उम्र के साथ नज़दीक की दृष्टि खराब होने की संभवाना रहती है।

रंजीव ठाकुर February 07 2021 24588

बुज़ुर्ग मरीज़ मोतियाबिंद के कारण उत्पन्न समस्याओं को सही से बता नहीं पाते हैं। हम लोग परीक्षण के उपरा

Login Panel