देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

बालों को लंबा, काला और चमकदार बनाने के उपाय।

दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण जैसे कई कारणों की वजह से बालों का बढ़ना रुक जाता है और बाल गिरने लगते हैं। इसलिए हमें अपने बालों की अलग से देखभाल की ज़रूरत होती है।

सौंदर्या राय
November 06 2021 Updated: November 06 2021 20:41
0 37624
बालों को लंबा, काला और चमकदार बनाने के उपाय। प्रतीकात्मक

खूबसूरत बाल चेहरे के साथ साथ पूरी पर्सनालिटी में ही निखार ला देतें हैं। बाल हमारी पर्सनालिटी के लिए इतने ज़रूरी हैं कि ये चाहें लंबे हों या छोटे, इनके बिना पर्सनालिटी अधूरी सी लगती है। यही वजह है कि काले लंबे बालों की चाहत सबको होती है। महिलाएं इस मामले में थोड़ी आगे होती हैं। 

लेकिन कई दफ़ा खराब हेयर प्रोडक्ट्स, खान- पान में कमी, मानसिक स्थिति का ठीक न होना और दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण जैसे कई कारणों की वजह से बालों का बढ़ना रुक जाता है और बाल गिरने लगते हैं। इसलिए हमें अपने बालों की अलग से देखभाल की ज़रूरत होती है, और हमारे पास कई ऐसी प्राकृतिक चीजें उपलब्ध हैं जिनकी मदद से हम घर पर ही अपने बालों को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

तेजी से बाल बढ़ाने के तरीके— Fast Hair Growth Tips
तेजी से बाल बढ़ाने के लिए आप चावल के पानी को इस्तेमाल में ला सकती हैं। इसके लिए आप चावल को पानी में भिगोकर रख दें। करीब 20 मिनट बाद इस पानी को निथार लें और इससे बालाओं और स्कल्प पर हल्के से मालिश करें। फिर सादे पानी से बाल धो लें। चावल के पानी में इनोसिटोल नामक कार्बोहाइड्रेट होता है, जो बालों के लिए बढ़िया है। इसमें एमिनो एसिड भी पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ बालों को घना, काला और चमकदार बनाता है।

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए सही खानपान — Food For Hair Growth
बालों को तेजी से बढ़ाना है तो आपको अपना खान- पान सही करना होगा। अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी होंगी, जिनसे बालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े और बाल तेजी से बढ़ना शुरू कर दें।

बायोटिन : बायोटिन बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केला, अंडा और दूध में बायोटिन [3] भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए अपनी रोजाना की डाइट में इन्हें ज़रूर शामिल करें।

ओमेगा 3 फैटी एसिड : ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को घना करता है और झड़ते बालों को रोकता है। यानी कि बाल लंबे करने में बड़ी भूमिका है इसकी, तो आप ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए फिश खाएं।

विटामिन : बालों को विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई [4] युक्त फ़ूड की ज़रूरत होती है। इसके लिए आप ब्रोकली, पत्तागोभी, पालक, अंकुरित चीजों, टमाटर, प्याज, बीन्स, सोया, मटर, सेब, संतरा, बेरी, अंगूर, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली, चीज़, दही, दाल को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

बालों के विकास के लिए आवश्यक है मन का स्वस्थ होना - Healthy Mind is Essential For Hair Growth 
बालों के विकास के लिए मन का स्वस्थ होना उतना ही ज़रूरी है जितना सही खान- पान की आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना। यदि आप तनाव में रह रहे हैं, कई तरह की परेशानियों को अपना दोस्त बना लिया है और चिंता आपका साथ नहीं छोड़ रही है तो इसका मतलब यह है कि आप अंदर से स्वस्थ नहीं हैं। आपका यूं हमेशा परेशान रहना आपके बालों पर बुरा असर डाल सकता है। चिंता, तनाव और परेशानी बालों को बढ़ने से रोकती है, बल्कि बालों के झड़ने का महत्वपूर्ण कारण है। 

बालों को बढ़ाने के लिए योगासन– Yoga For Hair Growth 
तनाव एक महत्पूर्ण कारण है, जिसकी वजह से बालों की लंबाई बढ़ना रुक जाती है। ऐसे में योग बालों के झड़ने को रोकने और लंबाई बढ़ाने के तरीके में अहम भूमिका निभाता है।
1. उत्तानासन 2. वज्रासन 3. बालायाम

दैनिक रूप से रखें बालों का ख्याल - Hair Care Routine
दैनिक तौर पर जब तक आप अपने बालों का ध्यान नहीं रखेंगे, आपके बाल तेजी से नहीं बढ़ेंगे। इसके लिए सबसे पहले आप अपने बालों के अनुसार शैम्पू, कंडीशनर और तेल का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड हो तो अपने बालों को ढक कर रखें ताकि मौसम की वजह से आपके बाल न टूटने लगें। बालों को सूखाने के लिए या किसी अन्य काम के लिए ड्रायर जैसे गर्म उपकरणों के इस्तेमाल से बचें। सप्ताह में दो बार तेल मालिश से बालों को पोषण ज़रूर दें और अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करें।

बालों के विकास के लिए आवश्यक घरेलू उपचार - Essential Home Remedies for Hair Growth 
बालों के विकास के लिए हमारे घर में ही कई ऐसे घरेलू उपचार उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल में लाकर हम अपने बालों को तेजी से बढ़ा सकते हैं और बालों का झड़ना रोक सकते हैं।

1. प्याज का रस - Onion Juice
प्याज का रस एक ऐसा नुस्खा है, जो बहुत कामगर है। यह बालों को लंबा करने के साथ ही उसे घना भी करता है। ऐलोपेशिया (बाल झड़ने की समस्या) में भी यह फायदेमंद है।

उपयोग का तरीका : प्याज को काटकर मिक्सर में पीस लें। अब पतले सूती या मलमल के कपड़े में पीसे हुए प्याज को डालकर निचोड़ लें। रस आसानी से बाहर निकल आएगा। इसे आप उंगली के पोरों या फिर रुई की मदद से बाल और जड़ों में लगाएं। लगभग आधा घंटा बाल पर लगे रहने दें और फिर शैम्पू से बालों को धो लें।

2. अंडे का नुस्खा - Egg
बालों की लंबाई बढ़ाने के घरेलू उपचार में से एक अंडा है, जिसमें निहित पेप्टाइड बालों को लंबा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उपयोग का तरीका : अंडे को बिना उबालें फोड़ लें और उसके लिक्विड को किसी बर्तन में निकाल लें। अब उसे अच्छी तरह से फेंट कर बालों पर लगाएं। चाहें तो ऊपर से कैप पहन लें, इससे अंडे की बदबू आनी कम हो जाएगी। आधे घंटे के बाद बालों को सादे पानी से धोकर शैम्पू कर लें।

3. नारियल तेल - Coconut Oil
नारियल तेल से सिर पर मालिश कमाल करती है। यह बालों और स्कल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और बाल मजबूत बनते हैं। नारियल तेल में फैटी एसिड होता है, जो बालों को पोषण देता है। यही एक ऐसा तेल है, जो बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा [6] भी करता है।

उपयोग का तरीका : नारियल तेल को किसी बर्तन में गैस पर चढ़ा कर गुनगुना कर लें। अब इस तेल को रुई की मदद से या फिर उंगलियों के पोरों की मदद से बाल और जड़ों पर लगाएं। हौले – हौले मालिश करें। बालों की लंबाई में भी तेल भरपूर लगाएं।

4. हिना - Henna
हिना या मेहंदी बालों को कंडीशन करने के लिए बेहतरीन तरीका है। यह बालों की लंबाई बढ़ाने में भी जोरदार है।

उपयोग का तरीका : हिना अगर प्राकृतिक लें तो इससे बेहतर कुछ और नहीं, यानी आप अपने घर में मेहंदी का पौधा लगा लें और उसके पत्तों का इस्तेमाल करें। एक कप मेहंदी पाउडर में थोड़ी सी दही (प्रोबायोटिक्स का बढ़िया स्रोत) मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को बालों पर ब्रश की सहायता से लगा लें। जब यह मिश्रण सूख जाए तो बालों को सादे पानी से धो लें। फिर अगले दिन शैम्पू करें। कुछ लोगों को हिना से एलर्जी हो सकती है, इसलिए यदि आप पहली बार इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो पहले थोड़ा सा अपने बालों में लगाकर देख लें।

5.शिकाकाई - Shikakai
शिकाकाई बालों के लिए अमृत समान है। यह आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के साथ ही ड्राई स्कल्प को दुरुस्त करता है। रुसी से निपटारा दिलाता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। दोमुंहे बालों को दूर करता है, बालों के सफ़ेद होने को रोकता है, बाल में जुएं हों तो उन्हें भी दूर भगाता है। साथ ही प्राकृतिक हेयर क्लीज्ज़र के तौर पर काम करता है।

उपयोग का तरीका : शिकाकाई शैम्पू को आप घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए शिकाकाई के कुछ फल लेकर इसमें कुछ बीज रहित रीता, सूखे आंवला और मेथी बीज मिलाकर पानी में रात भर के लिए छोड़ दें। अब सुबह उठकर इसे उबालें और जब सब कुछ सॉफ्ट हो जाए तो गैस बंद करके ठंडा होने दें। पानी निथार लें और इसी पानी से बालों में शैम्पू करें।

शिकाकाई तेल भी आप बना सकते हैं। इसके लिए आपको दो- तीन चम्मच शिकाकाई पाउडर के साथ एक कप बादाम तेल और दो कप नारियल तेल मिलाकर किसी शीशे के बोतल में रख लें। इसे कई बार हिलाएं जब तक कि शिकाकाई पाउडर इसमें सही तरह से मिल न जाए। 8-10 दिनों में यह पूरी तरह से घुल जाएगा, उसके बाद आप इस तेल का इस्तेमाल करके अपने बालों में मालिश कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों के जांच सम्बन्धी शुल्क अब ऑनलाइन जमा होगा

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों के जांच सम्बन्धी शुल्क अब ऑनलाइन जमा होगा

अबुज़र शेख़ October 04 2022 26973

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों की जांचों का शुल्क अब ऑनलाइन भी जमा हो जायेगा यह सुविधा अगले 10 दिनो

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 04 2023 57709

रक्तदान बहुत जरूरी है अगर कोई रक्तदान करता है तो एक आदमी के रक्तदान करने से तीन लोगों का जीवन बचाया

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

लेख विभाग June 15 2021 31705

एलर्जी किसी व्यक्ति को तब होती है जब उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को यह विश्वास हो जाता है कि उसने जो चीज

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2026 742

सफल चिकित्सक बनने के लिए केवल चिकित्सकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि मरीज की बात ध्यानपूर्वक सुनना उसकी भावन

गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में "महर्षि कश्यप" पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में "महर्षि कश्यप" पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

अनिल सिंह October 22 2022 30270

प्रो. डीएन मिश्रा ने अपने भाषण में कहा की वर्तमान समय में चिकित्सा जगत में बच्चों के लिए विशेषज्ञ च

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

रंजीव ठाकुर May 02 2022 32463

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54647

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया हब। 

इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया हब। 

हे.जा.स. July 16 2021 22657

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक करोड़ से ज्यादा आबादी में से आधी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती ह

कोविड मुक्त टोंगा द्वीप में पहुँचा कोरोना वायरस, लगा लॉकडाउन

कोविड मुक्त टोंगा द्वीप में पहुँचा कोरोना वायरस, लगा लॉकडाउन

हे.जा.स. February 02 2022 26467

ज्वालामुखी से तबाह टोंगा बुधवार को अपनी सीमाओं को बंद कर देगा क्योंकि कोविड-19 के मामले यहां पाए गए

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

आरती तिवारी September 17 2022 28867

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा प

Login Panel