देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास इंडेक्स की प्रत्येक अतिरिक्त इकाई के लिए पेट या यकृत में ट्यूमर के विकास का खतरा 13 प्रतिशत बढ़ जाता है।

0 29204
मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण। प्रतीकात्मक

लखनऊ। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोटापा जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। इसके कारण शरीर में कई अन्य तरह की बीमारियां हो जाती हैं। इसमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी शामिल है। इस सम्बंध में स्टडी और रिसर्च ऐसे समय पर आई जब दुनिया की करीब-करीब दो तिहाई आबादी मोटापे की समस्या से जूझ रही है।

नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिससे मध्यम आयु वर्ग में लीवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास इंडेक्स की प्रत्येक अतिरिक्त इकाई के लिए पेट या यकृत में ट्यूमर के विकास का खतरा 13 प्रतिशत बढ़ जाता है। भोजन नली का कैंसर और अग्नाशय के कैंसर की संभावना भी क्रमशः 10 और 6 प्रतिशत बढ़ जाती है।

बॉडी इंडेक्स मॉस में हुई प्रत्येक पांच किलोग्राम प्रति वर्गमीटर की बढ़ोतरी से पुरुषों में लीवर कैंसर होने का खतरा 38 फीसदी, जबकि महिलाओं में 25 फीसदी बढ़ जाता है।

ब्रिटिश और स्वीडिश शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन ने यूके बायोबैंक डेटाबेस से 3,50,000 से अधिक लोगों का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि वजन का बढ़ना कैंसर के जोखिम से जुड़ा हुआ था।

तंबाकू का सेवन और केमिकली प्रोसेस्ड फूड प्रॉडक्ट के सेवन से भी कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन मोटापा, जीवनशैली से जुड़ी एक अहम समस्या है जिस वजह से कैंसर होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

इसलिए वजन कम करना सिर्फ इसलिए ही जरूरी नहीं कि ताकि आप अच्छे दिखें और अच्छे कपड़े पहन सकें बल्कि इसका बहुत हद से संबंध आपकी सेहत से भी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 27275

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

यूपी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी

यूपी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी

विशेष संवाददाता March 23 2023 25870

पिछले 10 दिनों में मेरठ में कोरोना के 6 केस आ चुके हैं। बुधवार को एक साथ तीन लोगों में कोरोना संक्रम

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 0

सुनील यादव ने स्व राम उजागर पांडे को फार्मेसी समाज के लिए चिंतनशील  संघर्षशील और कर्मचारियों के हृदय

लंबे समय तक काम करने से मौत की संभावना बढ़ती है: WHO, ILO

लंबे समय तक काम करने से मौत की संभावना बढ़ती है: WHO, ILO

एस. के. राणा May 18 2021 26584

लंबे समय तक काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, और वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कुल आबादी का 9%

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 525

नई कार्यकारिणी में डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. सलमान खालिद सचिव तथा डॉ. प्रांजल अग्रवाल को

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

विशेष संवाददाता August 29 2022 39408

कोर्ट के समक्ष जिस मामले का उल्लेख किया गया था वह एक रिट याचिका थी। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

एस. के. राणा March 07 2025 170036

वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बा

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

लेख विभाग March 21 2022 29945

जब किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है सिंघाड़ा

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है सिंघाड़ा

श्वेता सिंह October 24 2022 53591

सिंघाड़े में पोटेशियम वाले आहर उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक जैसे हृदय रोग के जोखिम वाले कारकों को कम करने

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 36813

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स मेदांता लखनऊ ने वृद्ध लोगो मे होने वाली

Login Panel