










































Image for Brain Cancer
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ भारत में स्वदेशी रेडियोफार्मास्यूटिकल रिसर्च एवं प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। इस उद्देश्य से संस्थान में ग्लियोब्लास्टोमा (ब्रेन कैंसर का एक अत्यंत आक्रामक प्रकार) के लिए रेडियोआइसोटोप आधारित इम्यूनो-पेट इमेजिंग पर एक नवीन शोध परियोजना शुरू की जा रही है। इस शोध परियोजना को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली द्वारा 5.40 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस परियोजना का नेतृत्व न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के प्रो. मनीष दीक्षित एवं प्रो. पीके प्रधान करेंगे। इस शोध परियोजना में डॉ. लोकेन्द्र शर्मा मॉलीक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा डॉ. वेद प्रकाश मौर्य न्यूरोसर्जरी विभाग के सदस्य के रूप में शामिल हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. राधा कृष्ण धीमन के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विश्वस्तरीय शोध सुविधाओं के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के फलस्वरूप यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तरह की एक महत्वपूर्ण एवं अग्रणी पहल साबित होने की दिशा में अग्रसर है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य एक नवीन मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रेसर विकसित करना है, जिसके माध्यम से ब्रेन ट्यूमर की स्थिति का बिना किसी आक्रामक प्रक्रिया के इमेजिंग द्वारा पता लगाया जा सकेगा। इस तकनीक से ट्यूमर की बेहतर पहचान एवं विशेषताओं के आंकलन के साथ इम्यूनोथेरेपी के प्रति मरीज की प्रतिक्रिया का पूर्वानुमान लगाने तथा उपचार के दौरान उसकी निगरानी करने में सहायता मिलने की संभावना है। एसजीपीजीआईएमएस में पहले से ही अत्याधुनिक मेडिकल साइक्लोट्रॉन रेडियोआइसोटोप प्रोडक्शन फैसिलिटीज एवं एडवांस्ड रेडियोकेमिस्ट्री लैबोरेटरीज उपलब्ध हैं।
संस्थान में विभिन्न महत्वपूर्ण मेडिकल रेडियोन्यूक्लाइड्स के उत्पादन तथा उनके क्लिनिकल एवं रिसर्च उपयोग में विशेषज्ञता भी मौजूद है। इस शोध परियोजना के तहत एक समर्पित स्मॉल एनिमल पेट/सीटी इंटीग्रेटेड फैसिलिटी भी स्थापित की जाएगी। इससे उन्नत प्रीक्लिनिकल रेडियोफार्मास्यूटिकल इवैल्यूएशन को मजबूती मिलेगी। इस सुविधा के माध्यम से बायोडिस्ट्रिब्यूशन फार्माकोकाइनेटिक्स ट्यूमर टार्गेटिंग तथा उपचार के प्रति ट्यूमर की प्रतिक्रिया का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकेगा। आईसीएमआर द्वारा वित्तपोषित यह शोध पहल ट्रांसलेशनल रिसर्च को बढ़ावा देने जीएमपी-ओरिएंटेड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करने तथा भविष्य में क्लिनिकल इवैल्यूएशन की संभावनाओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह परियोजना विभिन्न चिकित्सा एवं शोध क्षेत्रों के बीच मल्टीडिसिप्लिनरी कोलैबोरेशन को बढ़ावा देगी तथा एसजीपीजीआईएमएस को इम्यूनो-पेट रिसर्च, स्वदेशी रेडियोफार्मास्यूटिकल डेवलपमेंट एवं प्रिसिजन इम्यूनो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी। यह पहल नेक्स्ट-जेनरेशन मॉलीक्यूलर इमेजिंग के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को विकसित करने तथा सुलभ एवं किफायती प्रिसिजन कैंसर केयर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।







हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2026 0 196
हुज़ैफ़ा अबरार November 23 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2026 0 182
हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2026 0 14
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 2170
लेख विभाग November 09 2026 0 1435
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1379
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1358
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1190
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1113
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 1113
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11480
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7826
एस. के. राणा February 01 2026 0 7469
एस. के. राणा January 20 2026 0 7126
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6776
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6412
एस. के. राणा January 13 2026 0 5950
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35531
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43335
सौंदर्या राय February 25 2022 0 79841
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34481
admin January 15 2022 0 36324
सौंदर्या राय September 02 2021 0 62306
आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी कर लिय
वैज्ञानिकों ने चूहे के स्टेम सेल से भ्रूण को विकसित किया है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए न तो कोई निषेचित
एसीएमओ डा. आरएन सिंह का कहना है कि डेंगू के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू मरीजों की संख
हृदय रोग महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम प्रभावित करता है लेकिन जैसे हीं महिलाएं मीनोपॉज की अवस्थ
जनकल्याण मिशन के तहत आज शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में डॉक्टर शिव शंकर शाही ने लेजर विधि द्वारा 3 बुजुर्गो
यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी अलर्ट मोड़ में नजर आ रहे है। इस क
भिवानी और फतेहाबाद में स्वाइन फ्लू के केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। खांसी-जु
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की यह पहल सुलभ दक्षता आधारित चिकित्सा शिक्षा संस्थागत सहयोग और नवा
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर से डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत होगा। मरीज को अब देश में कहीं भ
देश में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मामले अभी भी

COMMENTS