देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मीनोपॉज और हृदय रोग के सम्बन्ध को जानिये डॉ. हेमंत मदान से

हृदय रोग महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम प्रभावित करता है लेकिन जैसे हीं महिलाएं मीनोपॉज की अवस्था में पहुँचती हैं वैसे हीं हृदय रोग भी उनमें अपना जगह बनाने लगता है। वैसे भी आयु के साथ हृदय रोग का खतरा बढ़ता जाता है।

लेख विभाग
May 12 2022 Updated: May 12 2022 21:37
0 33779
मीनोपॉज और हृदय रोग के सम्बन्ध को जानिये डॉ. हेमंत मदान से प्रतीकात्मक चित्र

भारत में हृदय रोग बेहद आम हैं। 1985 से 2015 के बीच हृदय रोग से होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो चुकी हैं। 2010 में कोरोनरी हृदय रोग के कारण होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 20 लाख से ज़्यादा हो गई। हृदय रोग महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम प्रभावित करता है लेकिन जैसे हीं महिलाएं मीनोपॉज (menopause) की अवस्था में पहुँचती हैं वैसे हीं हृदय रोग भी उनमें अपना जगह बनाने लगता है। वैसे भी आयु के साथ हृदय रोग (heart disease) का खतरा बढ़ता जाता है, लेकिन यहाँ सवाल यह है कि महिलाएं क्यों?

पुरुष और महिला में हृदय रोग का प्रसार - Prevalence of heart disease in men and women
इस संबंध में हुए कई अध्ययनों से पता चलता है कि आमतौर पर पुरुष में कम उम्र में सीवीडी (CVD) विकसित होता है और महिलाओं की तुलना में कोरोनरी हृदय रोग (CHD) का खतरा उन्हें अधिक होता है।

अंतर क्यों - Why the difference

  • महिलाओं को एस्ट्रोजेन (estrogen) नामक एक बहुत हीं आश्चर्यजनक हार्मोन (hormone) उपहार में मिला हुआ है।
  • एस्ट्रोजेन वैस्कुलर स्मूथ मसल (in vascular smooth muscle) सेल्स में रक्त प्रवाह गतिविध को नियंत्रित करता है।
  • एस्ट्रोजेन नाइट्रिक ऑक्साइड (nitric oxide) और प्रोस्टेसाइक्लिन (prostacyclin) नामक एक एंजाइम छोड़ते हैं जो वासोडिलेटर (vasodilators) के रूप में काम करते हैं और रक्त के प्रवाह को आसान बनाते हैं।
  • ये एंडोथेलिन (endothelin) और एंजियोटेंसिन (angiotensin) 11 के उत्पादन को कम करता है, ये दोनों वैसोकॉन्स्ट्रिक्टर्स (vasoconstrictors) हैं और धमनियों के सिकुड़ने का कारण बनते हैं।
    यह सूजन (inflammation) को भी कम करता है।
  • यह कुछ कारकों के स्राव को कम करता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव (oxidative stress) और प्लेटलेट सक्रियण को नियंत्रित करता है।

मीनोपॉज क्या है - What is menopause
इसे महिलाओं के जीवन में एक ऐसे चरण के रूप में परिभाषित किया जाता है जहां से उनका मासिक धर्म (menstruation) आना बंद हो जाता है। जब किसी महिला को लगातार 12 महीने के बीच कोई मासिक धर्म नहीं आता तब मीनोपॉज होना माना जाता है। महिलाओं के जीवन में ये चक्र 40 से 60 साल के उम्र में आता है।

मीनोपॉज और हृदय रोग के बीच संबंध - link between menopause and heart diseas
विभिन्न अध्ययनों के अनुसार 50 से पहले मीनोपॉज तक पहुंचने वाली महिलाओं में हृदय रोग का खतरा बढ़ गया है।
जो महिलाएं समय से पहले मीनोपॉज का अनुभव करती हैं अर्थात जिनको 40 साल से पहले मीनोपॉज हो जाता है, उन्हें अन्य महिलाओं की तुलना में 60 वर्ष से पहले नॉन -फेटल कार्डीओवैस्क्यलर (nonfatal cardiovascular disease) रोग का जोखिम रहता है।

हृदय रोग के अन्यकारक  

  • धूम्रपान,
  • मोटापा,
  • निम्न शिक्षा का स्तर
  • उच्च रक्तचाप

मीनोपॉज के आसपास महिलाओं की फिजियोलॉजी - Physiology of women around menopause
हम ये जानते हैं कि महिला का शरीर पोस्ट-मेनोपॉज कम एस्ट्रोजन बनाता है। इसके साथ ही एस्ट्राडियोल (estradiol) और एस्ट्रोन (estrone) का संचारण स्तर भी नीचे चला जाता है। ये दो एस्ट्रोजन बायप्रोडक्ट्स लिवर के माध्यम से वसा के मेटाबोलिज्म (metabolism) को उत्प्रेरित करने के लिए होते हैं। 

एक बार जब इनका स्तर कम हो जाता है, तो महिलाएं शरीर में वसा संरचना और वैस्क्यलर रीमॉडेलिंग में प्रतिकूल बदलाव का अनुभव करती हैं जो सीवीडी के जोखिम को भी बढ़ाता है। कम एस्ट्रोजन का स्तर ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (luteinizing hormone) और फॉलिसल स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन (follicle stimulating hormone) के उच्च स्तर को भी जन्म देता है। यह पूरी प्रक्रिया खराब वसा के उच्च स्तर (total cholesterol, LDL levels) को उत्तेजित करती है और अच्छे (एचडीएल) को कम करती है।

मीनोपॉज आपकी कमर परिधि (waist circumference) को बढ़ाने के साथ-साथ आपके बॉडी मास इंडेक्स (body mass index) को भी प्रभावित करती है।

मीनोपॉज तो आना हीं है, ऐसे में क्या करें - What to do
आप मीनोपॉज को रोक तो नहीं सकते, लेकिन फिर भी आप बहुत कुछ कर सकते हैं।
उचित आहार (कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर) आपको हार्मोनल परिवर्तनों को दूर करने में मदद करेगा
इसमें फाइटोएस्ट्रोजन को शामिल करें। जैसे –

  • साबुत अनाज,
  • सूखे सेम,
  • मटर,
  • ब्रोकोली,
  • गोभी
  • मेवा ,
  • अनाज,
  • अलसी का बीज,
  • तिल के बीज,
  • लहसुन

ये मीनोपॉज के कारण, लक्षणों और समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होना आपके लिए बेहद जरूरी है। जैसे –

  • ज़ुम्बा
  • नृत्य
  • रोबिक्स
  • तैराकी
  • सायक्लिंग
  • हल्के वजन वाले व्यायाम
  • प्रकाश योग और प्राणायाम आदि

यदि ये संभव नहीं हैं तो तेज चलना कभी कोई नुकसान नहीं करता।

कार्डिएक केयर- अपने प्रसूति रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक या हृदय रोग विशेषज्ञ से मिलें। अपने लक्षणों पर चर्चा करें। यदि आवश्यक हो तो हार्मोनल थेरेपी शुरू करें। जितनी बार संभव हो डॉक्टर से मिलें। डॉक्टरों की टीम आपकी देखभाल के लिए तत्पर है।

मैं बहुत सारी महिला हृदय रोगियों से मिलता हूँ। उनमें से अधिकांश लोग अपने हृदय स्वास्थ्य के बारे में भ्रमित हैं और उनमें इस विषय पर स्पष्टता की कमी है। हम इस संबंध में जितना बात करेंगे उतना अधिक जानेंगे और हम उतने हीं एक स्वस्थ मीनोपॉज के करीब होंगे। अपने शरीर और हृदय के परिवर्तनों से अवगत रहें। याद रखें; मदद मांगने के लिए कभी शर्मिंदा न हों।

लेखक - डॉ. हेमंत मदान (प्रो), डायरेक्टर और सीनियर कंसलटेंट – कार्डियोलॉजी – अडल्ट, कार्डियोलॉजी – पीडिऐट्रिक | धर्मशीला नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली और नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

12-14 वर्ष के बच्चों को लगी 1.80 करोड़ से अधिक टीके की खुराक, कुल टीकाकरण 184.49 करोड़ के पार

12-14 वर्ष के बच्चों को लगी 1.80 करोड़ से अधिक टीके की खुराक, कुल टीकाकरण 184.49 करोड़ के पार

एस. के. राणा April 02 2022 28746

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। वहीं टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

हुज़ैफ़ा अबरार February 13 2021 26391

सभी मेडिकल कॉलेजों में अब ओपीडी और आइपीडी सेवाएं पूरी तरीके से संचालित की जाएगी। मरीजों को पहले की त

श्री श्री रविशंकर ने मेडिकल ऑक्सीजन ग्रिड के निर्माण का उद्घाटन किया

श्री श्री रविशंकर ने मेडिकल ऑक्सीजन ग्रिड के निर्माण का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता October 24 2022 28106

उद्घाटन पर रविशंकर ने कहा यह बहुत आवश्यक समाधान है जिसे कई वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित किया गया ह

वैक्सिंग से स्किन को बनाएं चिकना और सुन्दर।

वैक्सिंग से स्किन को बनाएं चिकना और सुन्दर।

सौंदर्या राय October 22 2021 22691

वैक्सिंग करके एक ही बार में काफी बड़े हिस्से से अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। वैक्सिंग करने से ब

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 28835

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

रंजीव ठाकुर April 20 2022 34332

पीएम नरेन्द्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस दौरान डब्

कोविड़ अपडेट: उत्तर प्रदेश में समाप्ति की तरफ संक्रमण

कोविड़ अपडेट: उत्तर प्रदेश में समाप्ति की तरफ संक्रमण

हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2021 36873

अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में हुई एक लाख 78 हजार 229 सैम्पल की

होली पर स्किन केयर को लेकर हैं परेशान, यूं करें त्वचा को तैयार

होली पर स्किन केयर को लेकर हैं परेशान, यूं करें त्वचा को तैयार

सौंदर्या राय March 03 2023 107486

होली खेलते समय ज्यादातर लोगों के लिए स्किन का ग्लो मेंटेन रखना मुश्किल हो जाता है। वहीं इस लेख में

सिप्ला ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीज़ों की विशेष चिकित्सा और देखभाल के लिए एकजुटता पर बल दिया।

सिप्ला ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीज़ों की विशेष चिकित्सा और देखभाल के लिए एकजुटता पर बल दिया।

हे.जा.स. February 04 2021 41675

कंपनी का पुणे स्थित पैलिएटिव केयर एंड ट्रेनिंग सेंटर 1997 से कैंसर के रोगियों और उनके परिवारों की नि

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 25 2022 33158

रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अपने नीट पीजी रोल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। ध्यान दें

Login Panel