देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

आयुर्वेद-एलोपैथ एक-दूसरे के पूरक बनेः डा. वाजपेयी

आयुर्वेद के अपने फायदे-नुकसान हैं। जिस इंटीग्रेटेड कोर्स पर हम लोग काम कर रहे हैं, वह लोगों की भलाई के लिए ही है। जहां एलोपैथ की जरूरत होगी, वहां एलोपैथ की मदद ली जाएगी। एलोपैथ वालों को जहां जरूरत होगी, वे आयुर्वेद की मदद लेंगी। दोनों पैथियों के सम्मिश्रण से लोगों का फायदा ही होगा।

आनंद सिंह
April 15 2022 Updated: April 16 2022 21:12
0 26345
आयुर्वेद-एलोपैथ एक-दूसरे के पूरक बनेः डा. वाजपेयी महायोगी गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत मेजर जनरल डा. अतुल वाजपेयी

गोरखपुर। महायोगी गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रिटायर्ड जनरल डा. अतुल वाजपेयी ने कहा है कि एलोपैथ और आयुर्वेद को एक-दूसरे का पूरक बनने की दिशा में काम करना चाहिए

healthjagaran.com के साथ शुक्रवार को प्रशासनिक भवन के अपने चेंबर में एक खास बातचीत में डा. वाजपेयी ने कहा कि 5000 साल से भी ज्यादी पुरानी पैथी पर शोध न होना दुर्भाग्य का विषय है। यह संतोष की बात है कि प्रधानमंत्री की चाहत के बाद आयुर्वेद पर काम शुरू हुआ। पहली बार आयुष मंत्रालय की स्थापना हुई। शोध कार्य चालू किये गए गए हैं। अब आयुर्वेद उठ कर बैठ गया है।

यह पूछे जाने पर कि BAMS कोर्स की डिजाइन पर एलोपैथ वाले तीखा हमला कर रहे हैं, डा. वाजपेयी ने कहा कि हमला करने की जरूरत नहीं है। आयुर्वेद की चंद कमियों को एलोपैथ दूर करे, एलोपैथ की चंद कमियों को आयुर्वेद दूर करे। मकसद तो दोनों पैथी का यह होना चाहिए कि इंसान का कल्याण हो।

एक अन्य सवाल के जवाब में डा. वाजपेयी ने कहा कि एलोपैथ के अपने फायदे-नुकसान हैं। आयुर्वेद के अपने फायदे-नुकसान हैं। जिस इंटीग्रेटेड कोर्स पर हम लोग काम कर रहे हैं, वह लोगों की भलाई के लिए ही है। जहां एलोपैथ की जरूरत होगी, वहां एलोपैथ की मदद ली जाएगी। एलोपैथ वालों को जहां जरूरत होगी, वे आयुर्वेद की मदद लेंगी। दोनों पैथियों के सम्मिश्रण से लोगों का फायदा ही होगा।

गोरखपुर में आयुवेर्दिक दवाईंयां बनाने वाली कंपनी बैद्यनाथ आयुर्वेद के साथ हाल ही में हुए एमओयू दस्तखत पर डा. बाजपेयी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की सोच का परिणाम है। आप देखेंगे कि बहुत जल्द यहां के लोगों को रोजगार मिलने लगेगा। जो लोग आयुर्वेद की डिग्री लेकर खाली बैठे हैं, उनके लिए धनोपार्जन का बहुत बड़ा माध्यम बनेगा यह मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट। इतना ही नहीं, जो किसान हैं, जो हर्बल खेती करते हैं, जो हल्दी आदि की खेती करते हैं, उन्हें भी बढ़िया मुनाफा मिलेगा।

एक सवाल के जवाब में डा. वाजपेयी ने बताया कि हम छात्रों को सिर्फ बीएएमएस की डिग्री ही नहीं दिला रहे हैं। हम उनके भीतर एन्टरपेन्योरशिप के गुण भी विकसित करना चाहते हैं ताकि जब वो पढ़ कर निकलें तो उनके सामने अवसरों की कोई कमी न हो। चूंकि आयुर्वेद एक लाइफ साइंस है, लिहाजा हम लोगों की कोशिश है कि बच्चे क्षण भर के लिए भी बेरोजगारी का सामना न करें।

यह पूछे जाने पर कि आय़ुर्वेद पर लोगों को सहसा यकीन क्यों नहीं होता, उन्होंने कहा कि देखिए, जो हमारी-आपकी सभ्यता-संस्कृति है, उसे विदेशी आक्रमणकारियों ने हर तरीके से क्षत-विक्षत करने की हर मुमकिन कोशिश की। आय़ुर्वेद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा था। एलोपैथ हमारे जीवन का कभी हिस्सा नहीं था। तो, एक साजिश के तहत एलोपैथ को पूरी दुनिया में प्रचलित किया गया, आय़ुर्वेद पीछे चला गया।

उन्होंने कहा कि जो भी शोध हुए, एलोपैथ पर हुए। नरेंद्र मोदी सरकार के पहले आय़ुर्वेद पर चर्चा करने की जहमत भी कोई नहीं उठाता था। सैकड़ों साल से जिस चीज से आपको दूर रखा जाए, वह आपकी स्मृति पटल से स्वाभाविक रूप से ओझल हो जाती है। फिर, आप उस पर सहसा यकीन नहीं करते। अब आय़ुर्वेद पर बात होने लगी है। काम होने लगा है। आय़ुष विश्वविद्यालय बन रहे हैं। गोरखपुर में कितना बड़ा काम हुआ है। देश के अनेक हिस्सों में इस तरह के काम हो रहे हैं। तो आने वाले दिनों में आयुर्वेद के दिन भी बहुरेंगे। यह सही है कि आयुर्वेद इंस्टैंट रिलीफ में थोड़ी पीछे है पर इसके अन्य इस्तेमाल बीमारी को जड़ से उखाड़ कर फेंक देते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

विशेष संवाददाता January 01 2023 47743

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के स

डेंगू के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

डेंगू के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

आरती तिवारी October 10 2022 28700

यूपी में त्योहारों के सीजन के बीच डेंगू के बढ़ते मामलों ने यूपी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं लखन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के साथ की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के साथ की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

आरती तिवारी January 21 2023 24770

मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में यूपी को देश में नंबर वन बनाना है। वहीं इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख

गाजियाबाद में ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ बाइक रैली

गाजियाबाद में ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ बाइक रैली

आरती तिवारी October 17 2022 22224

ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाली गई है। जहां गाजियाबाद से नोएडा तक महिलाओं ने

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग December 09 2022 47641

क्या आपको पता है कि यही करेला आपको ठंड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद करता है। वहीं इस

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

हे.जा.स. February 13 2021 26648

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका

कानपुर में डेंगू ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 40 नए मरीज सामने आए

कानपुर में डेंगू ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 40 नए मरीज सामने आए

admin November 10 2022 29849

हैलट के बाद सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल में भी डेंगू मरीजों की भारी भीड़ है। यहां 24 घंटे में

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 42883

योजना के तहत गरीब मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसमें मरीज की मुफ्त कीमोथेरेपी होगी। ऑ

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

आयशा खातून March 06 2025 69281

डॉ. रज़ीन महरूफ़ कहते हैं कि लगातार और लंबी अवधि का उपवास वज़न घटाने का अच्छा तरीका नहीं है। डॉ. महर

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 22944

डायबिटीज़ के तेजी से बढ़ने का कारण भारतीयों की आहार की आदतों में भारी परिवर्तन है। यदि हम डायबिटीज़ की

Login Panel