देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पगडंडी से गुजर कर पहुँचना पड़ेगा राजधानी के इस टीबी अस्पताल में

बहुत ढूंढने पर आलमबाग टीबी केन्द्र हमें चंदर नगर स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे मिला जो पूरी तरह उपेक्षित दिखा। झाड़ियों के बीच पगडंडी से हो कर जब हम टीबी केन्द्र पहुंचे तो वहां एक बोर्ड तक नहीं लगा दिखाई दिया।

रंजीव ठाकुर
April 15 2022 Updated: April 16 2022 02:52
0 37662
पगडंडी से गुजर कर पहुँचना पड़ेगा राजधानी के इस टीबी अस्पताल में कथित आलमबाग टीबी सेन्टर

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सन 2025 तक टीबी को पूरी तरह समाप्त करने का फरमान जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के नए चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की तरह टीबी मुक्त यूपी बनाने की मुहिम छेड़ दी है लेकिन धरातल पर कैसी दिक्कतें आ रही है हेल्थ जागरण (health jagaran) इसकी पड़ताल करने निकल पड़ा है।

सबसे पहले हमने रुख किया आलमबाग का क्योंकि कैण्ट विधानसभा से उपमुख्यमंत्री (Dy CM) तथा चिकित्सा स्वास्थ्य (health minister) मंत्री बृजेश पाठक चुन कर आए हैं। बहुत ढूंढने पर आलमबाग टीबी केन्द्र (TB Centre) हमें चंदर नगर स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे मिला जो पूरी तरह उपेक्षित दिखा। झाड़ियों के बीच पगडंडी से हो कर जब हम टीबी केन्द्र पहुंचे तो वहां एक बोर्ड तक नहीं लगा दिखाई दिया। अंधेरे में सीढियां चढ़ कर जब हम पहली मंजिल पहुंचे तो वहां फार्मासिस्ट नवीन शुक्ला से मुलाकात हुई। उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना किया लेकिन सवालों के जवाब जरूर दिए।

हेल्थ जागरण - यहां तक आने का रास्ता और भवन तो खुद टीबी ग्रसित है फिर इलाज कैसे हो रहा है?
नवीन शुक्ला - चंदर नगर अस्पताल में नई बिल्डिंग बन रही है उसमें इस केंद्र को शिफ्ट करना था लेकिन बरसों गुजर गए बिल्डिंग नहीं बन सकी। अब केन्द्र को आगे अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में भेजा जाने वाला है। 

हेल्थ जागरण - क्या 2025 तक उत्तर प्रदेश टीबी मुक्त हो सकता है?
नवीन शुक्ला - देखिए मैं अपना प्रयास कर रहा हूं आगे क्या होगा मुझे नहीं पता।

हेल्थ जागरण - सरकार से कैसा सहयोग मिल रहा है?
नवीन शुक्ला - मैं अपने मरीजों का अपने स्तर पर ध्यान रखता हूं। किसी भी चीज की कमी आती है तो मैं उसे अपने स्तर पर ठीक कर लेता हूं।

हेल्थ जागरण - क्या डाट्स सेंटर (DOTs center) पूरी तरह सहयोग करते हैं?
नवीन शुक्ला - देखिए मैंने पहले ही बताया कि मैं अपने स्तर से मरीजों का पूरा ध्यान रखता हूं।

बहरहाल गौरव शुक्ला जी ने किसी भी समस्या को रेखांकित नहीं किया। फिर भी एक डॉक्टर और एक लैब टेक्नीशियन वो भी नदारद के भरोसे कैसे टीबी का खात्मा होगा इसकी पूरी तस्वीर बयान कर दी। पगडंडी से गुजर कर टीबी केन्द्र खोजना और पहुंचना अपने आप में ही एक बड़ी तथा गम्भीर चुनौती है। पता लगा कि लोकबंधु अस्पताल में टीबी केन्द्र है इसलिए यहां डॉक्टर कभी कभी और लैब टेक्नीशियन जांच करने हफ्ते में मात्र दो बार ही आते हैं।

तो ये रही ज़मीन हकीकत आलमबाग टीबी केन्द्र की। इसके बाद हम रुख करेंगे राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित टीबी केन्द्र का। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कई बीमारियों का इलाज है जटामांसी

कई बीमारियों का इलाज है जटामांसी

लेख विभाग August 02 2023 33245

जटामांसी एक औषधि है, जिसका इस्तेमाल आयुर्नेव में कई तरह की बीमारियों से दूर करने के लिए किया जाता है

मोटे अनाज की खेती सीधे हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है: प्रधानमंत्री मोदी

मोटे अनाज की खेती सीधे हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है: प्रधानमंत्री मोदी

विशेष संवाददाता August 28 2022 30290

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात में मोटे अनाज और कुपोषण का खास जिक्र किया है। 92वीं बार रेडियो के

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

लेख विभाग May 14 2023 42607

पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ महसूस करना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन बुखार का अनुभव करने से स्थिति औ

डॉ हैनिमैन निर्वाण दिवस पर याद किए गए होम्योपैथिक चिकित्सक स्वर्गीय डॉ अनुरुद्ध वर्मा

डॉ हैनिमैन निर्वाण दिवस पर याद किए गए होम्योपैथिक चिकित्सक स्वर्गीय डॉ अनुरुद्ध वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 77161

डॉ हैनिमैन के निर्वाण दिवस पर राजधानी के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक तथा पूर्व सचिव व केंद्रीय हो

आईये जानते हैं आँखों में होने वाली आम बीमारियों के बारें में

आईये जानते हैं आँखों में होने वाली आम बीमारियों के बारें में

admin February 16 2022 71364

आँखों की बीमारियों में पलकों में होने वाली रूसी, पलकों पर गांठ बनना, आंख आना, आंखों का रूखापन, भवों

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय October 16 2021 50235

स्तनों को दृढ़ करने के लिए कुछ व्यायाम और अभ्यास का उपयोग कर सकते हैं। सर्जिकल विकल्प भी उपलब्ध हैं,

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

हे.जा.स. March 02 2022 31887

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले

देश के कई राज्यों में फैला कोरोना वायरस, जानिए कहां कितने बढ़े मरीज ?

देश के कई राज्यों में फैला कोरोना वायरस, जानिए कहां कितने बढ़े मरीज ?

एस. के. राणा April 01 2023 25501

देश के कई राज्यों में फिर से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले दो दिन से

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

हे.जा.स. January 16 2021 23386

भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

एस. के. राणा February 24 2022 22802

इस समय देश में 1,48,359 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केसों की दर 0.35% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.2

Login Panel