देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में बच्चे की जन्म से उलझी आँतो का जटिल ऑपरेशन हुआ 

बच्चे के माता - पिता ने मरीज़ बच्चे को सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर अजय यादव को दिखाया। डॉक्टर अजय यादव ने सभी रिपोर्ट देखने के बाद सी.टी. स्कैन की जांच करवायी और उसकी रिपोर्ट देखने के बाद बच्चे की तुरन्त सर्जरी करने का निर्णय लिया। 

हुज़ैफ़ा अबरार
August 17 2022 Updated: August 17 2022 03:29
0 46290
सहारा हॉस्पिटल में बच्चे की जन्म से उलझी आँतो का जटिल ऑपरेशन हुआ  मरीज़ बच्चा अपने माता-पिता के साथ

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में एक बच्चे की जन्म से उलझी हुई आँतों की सफल सर्जरी करके जीवनदान दिया। बच्चे की आँतों में इंफेक्शन था और वे रोटेट हो रही थीं। जिससे खून की सप्लाई कम हो गयी है। आँतों में नोड्स यानी गांठ भी थें।‌ सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर अजय यादव ने समय रहतें ऑपरेशन करके परिवार को राहत पहुंचाया। 


प्रयागराज के रहने वाले दो साल एक महीने के बच्चे आदविक को पेट दर्द व उल्टी की तकलीफ थी। पेट दर्द होने पर वह अक्सर पेट को पकड़ लेता था। इसके अलावा उसको 15 दिन से लगातार पांच से छह बार दिन में मोशन भी हो रहा था। तब बच्चे के माता-पिता ने बच्चे को प्रयागराज में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया, जहां उन्होंने बताया कि बच्चे को कोल्ड डायरिया (cold diarrhoea) की शिकायत है। डॉक्टर ने कुछ दवाएं (medicines) दीं। थोड़े समय तो बच्चा ठीक रहा परंतु उसके बाद फिर से उसके पेट में दर्द (pain) और उल्टी (vomiting) की शिकायत शुरू हो गयी। 


प्रयागराज (Prayagraj) के प्राइवेट हॉस्पिटल में ही बच्चे को भर्ती कराना पड़ा तो पता चला कि बच्चे के पेट में इंफेक्शन है। वहीं उसका इलाज शुरू किया गया। लगभग 5 दिन एडमिट रहने के बाद डेढ़ महीने तक बच्चा ठीक रहा, परन्तु पुनः उसे  उल्टी और लैट्रिन बार-बार आने की शिकायत शुरू हो गयी। 


बच्चे के माता - पिता ने मरीज़ बच्चे को सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) के गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर अजय यादव को दिखाया। डॉक्टर अजय यादव ने सभी रिपोर्ट देखने के बाद सी.टी. स्कैन (C.T. Scan) की जांच करवायी और उसकी रिपोर्ट देखने के बाद बच्चे की तुरन्त सर्जरी (surgery) करने का निर्णय लिया। 


सी. टी. स्कैन की रिपोर्ट से पता चला था कि बच्चे की आंतें (intestines) जन्म से उलझी हुई हैं और रोटेट हो रही हैं जिससे खून की सप्लाई (blood supply) कम हो गयी है। साथ ही बच्चे के नोड्स यानी गांठ भी दिखाई दी।‌ मरीज के माता-पिता को बताया गया कि इसका एकमात्र इलाज सर्जरी द्वारा ही सम्भव है, परन्तु पहले बच्चे के पेट में जो इंफेक्शन (infection) था, उसको नियंत्रित करके सर्जरी की गयी। 


जिस समय बच्चे की सर्जरी का प्लान किया गया था उस समय ब्लड सर्कुलेशन भी बच्चे के अन्दर पूरी तरह से नहीं हो रहा था, क्योंकि इन्फेक्शन बढ़ा हुआ था। यद्यपि कि यह एक अत्यंत जटिल सर्जरी थी फिर भी डॉक्टर अजय यादव ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए बहुत कुशलता और योग्यता पूर्वक इसे सम्पन्न किया। 


इस सर्जरी में डॉ.अजय यादव ने आंतों की पोजीशन को चेंज किया और घुमी और मुड़ी हुई जो भी आंतें थी उनको लेजर विधि (laser method) से ऑपरेशन करके ठीक किया। यह बहुत ही दुर्लभ केस था, आमतौर पर इसमें मरीज का बचना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन डॉ. अजय यादव ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके बच्चे के माता-पिता को बहुत बड़ी खुशी दी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विनीता हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस

विनीता हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस

विशेष संवाददाता May 25 2023 40168

आर.एन इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल्स के छात्र-छात्राओं के साथ सिजोफ्रेनिया दिवस मनाया गया।

एचबीटीआई एवं रोटरी क्लब कानपुर शौर्य ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

एचबीटीआई एवं रोटरी क्लब कानपुर शौर्य ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

श्वेता सिंह November 06 2022 30099

सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले कैंप में लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं शिक्षक अधिकारी एवं रो

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत, दवा निर्माता कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत, दवा निर्माता कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

हे.जा.स. December 30 2022 26400

नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक फार्मा के हसन हैरिस ने बच्चों की कथित मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

आनंद सिंह December 19 2025 7028

इरफान अंसारी ने फेसबुक पर लिखा:पिछले 20 वर्षों तक राज्य की जनता को केवल आश्वासन देकर आँखों में धूल झ

शाहजहांपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

शाहजहांपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

आरती तिवारी October 04 2022 35553

स्वास्थ शिविर में गांव की महिलाओं की और विद्यालय की बालिकाओं की जांच की गई। विद्यालय में स्वास्थ्य क

वैक्सीन से चूके 4 करोड़ मासूमों पर मंडरा रहा खसरे का खतरा: डब्ल्यूएचओ

वैक्सीन से चूके 4 करोड़ मासूमों पर मंडरा रहा खसरे का खतरा: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा November 24 2022 33736

दुनियाभर में लगभग 4 करोड़ बच्चे खसरे के टीके की खुराक से चूक गए। जिसकी वजह से बच्चों में यह बीमारी ब

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

हे.जा.स. August 23 2022 30928

पूरी तरह से सख्ती बरतने के बाद भी दुनिया में मंकीपॉक्स कहर बरपा रहा है। इसी बीच न्यूयार्क में मंकीपॉ

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

आनंद सिंह March 16 2022 27143

कोविन ऐप पर 15 से 18 साल, 18 साल से ऊपर का स्लाट तो दिख रहा है लेकिन 12 से 14 साल के बच्चों वाला स्ल

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

हे.जा.स. July 13 2021 38755

आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘एसआईआई के संयंत्रों में स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच के सितंबर में तै

आयुष्मान योजना में बोनमैरो इम्प्लान्ट शामिल

आयुष्मान योजना में बोनमैरो इम्प्लान्ट शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2022 38768

आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब दिल, मानसिक और न्यूरो के इलाज में नए पैकेज शुरू किए गए हैं। साथ ही 365

Login Panel