देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए ग्लेनमार्क ने लॉन्च किया लोबग्लिटाज़ोन  

इस दवा की मार्केटिंग LOBG ब्रांड नाम के अंतर्गत की जाएगी। इस दवा में लोबेग्लिटाज़ोन 0.5 मिलीग्राम होता है और वयस्क डायबिटीज़ रोगियों में ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार के लिए प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर दिन में एक बार लिया जाता है।

विशेष संवाददाता
October 07 2022 Updated: October 07 2022 04:00
0 67043
टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए ग्लेनमार्क ने लॉन्च किया लोबग्लिटाज़ोन   प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। भारत की दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लि ने वयस्कों में टाइप 2 डायबिटीज़ के इलाज के लिए थायाझोलीडीनडायोन श्रेणी की दवा लोबेग्लिटाज़ोन लॉच किया है। ग्लेनमार्क देश में लोबेग्लिटाज़ोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई है। 

 

इस दवा की मार्केटिंग LOBG ब्रांड नाम के अंतर्गत की जाएगी। इस दवा में लोबेग्लिटाज़ोन 0.5 मिलीग्राम होता है और वयस्क डायबिटीज़ रोगियों (adult diabetic patients) में ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार के लिए प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर दिन में एक बार लिया जाता है।

भारतीयों में इंसुलिन प्रतिरोध बहुत अधिक है इसलिए LOBG अनियंत्रित टाइप 2 डायबिटीज़ के प्रबंधन के लिए इंसुलिन प्रतिरोधी डायबिटीज़ रोगियों के लिए आकर्षक उपचार विकल्प है। 

ग्लेनमार्क को भारतीय ड्रग रेग्युलेटर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drug Controller General of India) से लोबेग्लिटाज़ोन (Lobeglitazone) के निर्माण और मार्केटिंग के लिए मंजूरी मिली थी, जो 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्क टाइप 2 डायबिटीज़ रोगियों पर किए गए रैंडम डबल ब्लाइंड चरण 3 क्लिनिकल ट्रायल (clinical trials) पर आधारित है। ट्रायल में लोबेग्लिटाज़ोन को तेज़ी से बेहतर ग्लाइसेमिक नियंत्रण (glycemic contro) करते पाया गया है।

 

लॉन्च पर आलोक मलिक ईवीपी एवं बिजनेस हेड इंडिया फॉम्र्युलेशंस ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कहा इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन के अनुसार भारत में 7,4 करोड़ वयस्क डायबिटीज़ से प्रभावित हैं, जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत मरीज इंसुलिन प्रतिरोधी लगते हैं। डायबिटीज़ (Diabetes) के इलाज के लिए भारत में अग्रणी समाधान प्रदाता के रूप में हमें एलओबीजी पेश करते हुए गर्व है। LOBG बिल्कुल नई और सस्ती दवा है, जो देश में अनियंत्रित टाइप 2 डायबिटीज़ (type 2 diabetes) से पीडि़त वयस्क रोगियों में इंसुलिन प्रतिरोध (insulin resistance) से निपटने में मदद करेगी। 

 

Updated by Huzaifa Abrar

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस

विशेष संवाददाता October 12 2022 35851

प्रदेश में लगातार डेंगू पैर पसार रहा है. हरिद्वार जिले में डेंगू के 173 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं

भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

एस. के. राणा November 29 2022 32944

भारत बायोटेक कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस खास वैक्सीन का तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल भी किय

रोगियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डॉ. रघुराम भट्ट

रोगियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डॉ. रघुराम भट्ट

आनंद सिंह April 10 2022 35077

बोले मेडिकल एसेसमेंट बोर्ड के अध्यक्ष, पहली बार देखा नर्सिंग प्रशिक्षुओं की सेवा शपथ समारोह का विशुद

गम्बूसिया मछली करेगी मच्छरों का खात्मा।

गम्बूसिया मछली करेगी मच्छरों का खात्मा।

हुज़ैफ़ा अबरार July 16 2021 28631

एक एकड़ में लगभग दो हजार गम्बूसिया मछली पर्याप्त होती हैं | इसके साथ ही इसकी ब्रीडिंग काफी तेज होने क

कोरोना वैक्सीन: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर द्वारा विकसित टीके को यूएसएफ़डीए का समर्थन।

कोरोना वैक्सीन: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर द्वारा विकसित टीके को यूएसएफ़डीए का समर्थन।

हे.जा.स. October 27 2021 28391

फ़ाइज़र को 12 या उससे अधिक उम्र के बच्चों के वैक्सीन के लिए पहले ही मान्यता मिल चुकी है।

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एस. के. राणा May 04 2023 33282

एम्स के आम सर्जरी विभाग और मैक्सिलोफेशिल सर्जरी के सहयोग यह जटिल आपरेशन किया जा सका। इसमें सर्जरी वि

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

हुज़ैफ़ा अबरार June 25 2022 35963

समस्त संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण मात्र निजी अनुरोध, परस्पर निजी अनुरोध, प्रशासनिक आधार पर ही

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

आरती तिवारी May 27 2023 31866

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में कई बच्चे चिकनपॉक्स और बुखार की चपेट में आ गये। जानकारी के बाद स्वा

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

आरती तिवारी May 24 2023 34556

यूपी के नौ और जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। जिससे हर जिले में मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन की सु

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 32041

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

Login Panel