देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को डब्ल्यूएचओ से मिली मान्यता

पीएम ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन भारत की समृद्ध पारंपरिक प्रथाओं का लाभ उठाने में योगदान देगा, इससे न सिर्फ एक स्वस्थ ग्रह बनेगा बल्कि वैश्विक भलाई के लिए भी यह एक बड़ा कदम साबित होगा।

एस. के. राणा
March 26 2022 Updated: March 26 2022 19:00
0 45657
भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को डब्ल्यूएचओ से मिली मान्यता प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का बोलबाला हमेशा से ही दुनिया भर में रहा है, जिसको आज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है। डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार ने आज पारंपरिक चिकित्सा के लिए डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि पारंपरिक चिकित्सा के लिए इस वैश्विक ज्ञान केंद्र में भारत सरकार 250 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश करने वाली है। इस समझौते को लेकर पीएम मोदी ने भी खुशी जताई है।

पीएम ने किया यह ट्वीट
भारत सरकार और डब्ल्यूएचओ के बीच इस करार पर पीएम मोदी (PM Modi) ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन भारत की समृद्ध पारंपरिक प्रथाओं का लाभ उठाने में योगदान देगा, इससे न सिर्फ एक स्वस्थ ग्रह बनेगा बल्कि वैश्विक भलाई के लिए भी यह एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न पहलों के माध्यम से हमारी सरकार निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सस्ती और सुलभ बनाने के अपने प्रयास में अथक रही है और आगे भी यह जारी रहेगा।

गुजरात के जामनगर में GCTM की होगी स्थापना
ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन (GCTM) की स्थापना गुजरात के जामनगर में होगी। इसके लिए आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बीच एक समझौता हुआ है। बता दें कि दुनिया की लगभग 80% आबादी पारंपरिक चिकित्सा का उपयोग करती है और अब तक 194 डब्ल्यूएचओ सदस्यों में से 170 ने पारंपरिक चिकित्सा (traditional medicine) के उपयोग की बात मानी है।

गौरतलब है कि आज उपयोग में आने वाले लगभग 40% अनुमोदित फार्मास्युटिकल (pharmaceutical) उत्पाद प्राकृतिक पदार्थों से प्राप्त होते हैं। बता दें कि एस्पिरिन की खोज भी विलो पेड़ की छाल का उपयोग करते हुए पारंपरिक चिकित्सा योग (yoga) पर आधारित थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह अस्पताल को दी नयी सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह अस्पताल को दी नयी सौगात

जीतेंद्र कुमार October 23 2022 32585

सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत ने न्यूरोसर्जरी डीएसए लैब ,256 स्लाइस स्पेक्ट्रल स

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

February 21 2021 29760

33बार रक्तदान कर, आगे भी जीवन रक्षा का प्रण लिया व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने।

कमर दर्द को कहें अलविदा, आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

कमर दर्द को कहें अलविदा, आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

आरती तिवारी October 24 2022 36092

ठंड से केवल सर्दी-खांसी-बुखार ही नहीं बल्कि कमर दर्द होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में हड्डियों को

सेहत के लिए फायदेमंद है जामुन

सेहत के लिए फायदेमंद है जामुन

आरती तिवारी June 28 2023 30609

जामुन में एस्टिंजेंट गुण होता है, जो आपकी त्वचा से कील-मुहांसों को दूर कर सकता है। खाने के अलावा आप

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मुफ्त कैम्प का आयोजन किया।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मुफ्त कैम्प का आयोजन किया।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 36367

कोविड-19  से अक्सर निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS), फेफड़े में गंभीर चोट होत

देश में 216.56 करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन

देश में 216.56 करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 18 2022 32800

देश में कोविड-19 के मामले अभी भी सामने आ रही है। वहीं कोरोना से लड़ने में वैक्सीन कारगर साबित हुई है

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी August 21 2022 45129

रावतपुर में डायरिया फैलने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने गांव का दौरा क

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

विशेष संवाददाता October 23 2022 29378

स्वास्थ्य विभाग ने भी सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। इसको लेकर सुरक्षित दिवाल

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 25767

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

मुजफ्फरपुर में फिर बढ़ने लगे चमकी बुखार के केस

मुजफ्फरपुर में फिर बढ़ने लगे चमकी बुखार के केस

हे.जा.स. June 10 2023 30032

चमकी बुखार में बच्चे दांत पर दांत चढ़ाए रहते हैं। बच्चे को लगातार तेज बुखार रहता है। बदन में ऐंठन हो

Login Panel