देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसका उददेश्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों और संस्थाओं द्वारा अधिक से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री प्रदान करने के साथ भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करना है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 02 2022 Updated: October 02 2022 03:08
0 33813
प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को पूरे प्रदेश में टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए मेगा अभियान चलाया गया। जिसमें एक दिन में प्रदेश में रिकार्ड 27942 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। मेगा अभियान में सर्वाधिक 7827 टीबी मरीज लखनऊ में गोद लिए गए। दूसरे स्थान पर अलीगढ़ रहा जहाँ 1872 मरीजों को गोद लिया गया। इनमें सर्वाधिक 10834 टीबी मरीज प्रमुख जनप्रतिनिधियों मंत्री, सांसद, विधायक मेयर व अन्य द्वारा गोद लिए गए। 

 

राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ शैलेन्द्र भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त (TB free) बनाने के प्रधानमंत्री (Prime Minister) के संकल्प को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसका उददेश्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों और संस्थाओं द्वारा अधिक से अधिक टीबी मरीजों (TB patients) को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री (nutrition material) प्रदान करने के साथ भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करना है।

 

इसी योजना को साकार रुप देने के लिये एक दिन के मेगा अभियान में प्रदेश में विभिन्न संगठनों ने 5372, स्वयंसेवी संस्थाओं ने 2582, विभिन्न्न इंस्टीटयूट ने 3566 और लोगों ने 4061 टीबी मरीजों को गोद लेकर (adopted TB patients) उन्हें हर माह पोषाहार मुहैया कराते हुए जल्दी से जल्दी बीमारी से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। 

 

प्रदेश की राज्यपाल (Governor) आनन्दीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने 2019 में सबसे पहले टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लेने की मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम की सफलता के बाद इस साल विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) 24 मार्च से टीबी ग्रसित वयस्क पुरुष व महिलाओं को भी गोद लेकर उनको पोषण पोटली प्रदान की जा रही है ताकि इलाज के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बनी रहे और वह जल्द से जल्द टीबी को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो सकें।

 

गोद लिए जाने वाले टीबी मरीजों को हर माह पोषक खाद्य पदार्थ भुना चना, मूंगफली, गुड़, सत्तू गजक आदि मुहैया कराया जाता है। इसके अलावा नियमित रूप से दवा सेवन को भी सुनिश्चित कराया जाता है क्योंकि बीच में दवा छोडऩा बीमारी को गंभीर बना सकता है। इन मरीजों को इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह 500 रूपये बैंक खाते में दिए जाते हैं।

 

ज्ञात हो कि दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी (cough) एवं बुखार (fever) आना, वजन में कमी होना, भूख न लगना, बलगम से खून आना, सीने में दर्द एवं छाती के एक्सरे में असामान्यता क्षय रोग के प्रमुख लक्षण हैं। क्षय रोग पूरी तरह से साध्य रोग है, जिसका पूरा कोर्स करने से रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है। क्षय रोग जाँच (treatment) एवं उपचार की सेवाएं प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क (free of cost) उपलब्ध हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार July 04 2021 25833

हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना, खाने में चीनी की जगह गुड़, मैदे की जगह मोटा आटा, मोटा अनाज, सफेद नमक

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

विशेष संवाददाता June 10 2023 31263

मीडिया से रूबरू हुई सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी, साथ ही ईमानदारी से कार्

दिल्ली: 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोरों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

दिल्ली: 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोरों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

admin January 25 2022 30478

कोरोना टीकाकरण को लेकर दिल्ली के किशोरों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज 20 दिन में ही 75

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

आरती तिवारी April 10 2023 31133

सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में एक्टिव केस का आंकड़ा 1282 तक पहुंच गया। 24 घंटे में प्रदेश में 176 नए संक

डायबिटीज और मोटापे के उपचार में इस्तेमाल हो रही दवा, कोरोना के गंभीर खतरे से बचा सकती है: शोध

डायबिटीज और मोटापे के उपचार में इस्तेमाल हो रही दवा, कोरोना के गंभीर खतरे से बचा सकती है: शोध

लेख विभाग September 30 2021 23088

अध्ययन के अनुसार, कोरोना की चपेट में आने से छह माह पहले से इस दवा का उपयोग करने वाले टाइप-2 डायबिटीज

उमस भरी गर्मी से बढ़े आई फ्लू के मरीज

उमस भरी गर्मी से बढ़े आई फ्लू के मरीज

विशेष संवाददाता July 25 2023 39752

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बारिश और उमस भरे मौसम में लोगों की आंखो में आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

एस. के. राणा May 30 2022 26389

जिस तरह से पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं उससे ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 784

आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह

योग पर अनुकरणीय योगदान के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय देगा पुरस्कार 

योग पर अनुकरणीय योगदान के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय देगा पुरस्कार 

विशेष संवाददाता March 07 2023 34241

वर्ष 2023 के पुरस्कारों के लिए आवेदन या नामांकन प्रक्रिया वर्तमान में  (https://innovateindia.mygov.

कोरोना संक्रमण अंतिम दौर में, 24 घंटे में सिर्फ 2,503 नए मरीज़ मिले

कोरोना संक्रमण अंतिम दौर में, 24 घंटे में सिर्फ 2,503 नए मरीज़ मिले

एस. के. राणा March 15 2022 30319

देश में कोरोना के मामलों को लेकर बड़ी राहत देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 2,503

Login Panel