देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,660 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,18,032 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 20,000 से कम हो गई है।

एस. के. राणा
March 26 2022 Updated: March 26 2022 23:21
0 36520
देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड​​-19 से 4,100 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,20,855 हो गई और महाराष्ट्र संक्रमण से मौत की संख्या का मिलान कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,660 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,18,032 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 20,000 से कम हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 16,741 हो गई है जो 702 दिनों में सबसे कम है और कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार तक रिपोर्ट की गई गैर-कोविड मृत्यु (4,005) को शामिल करने के कारण सबसे अधिक मृतक संख्या दर्ज हुई थी। मीडिया बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस रोग के कारण दो लोगों की मौत हुई है। देश में उपचाराधीन मामलों में पिछले 24 घंटे में 4,789 मामलों में कमी दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण की पुष्टि के लिए कुल 6,58,489 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। भारत ने अब तक 78.63 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,24,80,436 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में अब तक 182.87 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2022 29027

स्वास्थ्य के लिए 5482.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के लिए दी गई कुल रकम पिछली बार

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

हे.जा.स. October 07 2022 33959

कुल पंजीकृत नर्सों में सिंगापुर के नागरिकों और वहां स्थायी तौर पर रहने वाली नर्सों की हिस्सेदारी 72

संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार को लेकर नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना

संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार को लेकर नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना

रंजीव ठाकुर June 30 2022 28865

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2093

हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

विशेष संवाददाता February 25 2023 30787

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद से प्रदेश में संक्रमण का

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा 'ई संजीवनी' आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुडी 

विशेष संवाददाता June 03 2022 30200

एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां 22 करोड़ एबीएचए धारक ई-संजीवनी के माध्यम से

बिना रजिस्ट्रेशन कराए न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

बिना रजिस्ट्रेशन कराए न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

आरती तिवारी February 13 2023 48436

न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। जिस हॉस्पिटल का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं था। सूचना पर पहुंचे

लोहिया अस्पताल में थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी ने लगाया निःशुल्क एचएलए कैम्प

रंजीव ठाकुर September 19 2022 28093

थैलासीमिया इण्डिया सोसायटी, लखनऊ द्वारा लोहिया अस्पताल की ओपीडी-2 में एचएलए कैम्प आयोजन किया गया। शि

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

रंजीव ठाकुर February 23 2021 31874

भारत में बने टीके की गुणवत्ता इसी से साबित हो जाती है कि आज बहुत से देश इस टीके की मांग कर रहे हैं।

गठिया एक गंभीर महामारी।

गठिया एक गंभीर महामारी।

लेख विभाग January 15 2021 20660

आर्थराइटिस ना हो इसके लिए सबसे पहले खुद की दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।

Login Panel