देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

आईये जानतें हैं ब्राउन राइस खाने के फायदे।

अगर हम ब्राउन राइस का सेवन करें तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। ब्राउन राइस में व्हाइट राइस से कहीं अधि‍क फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं।

लेख विभाग
December 27 2021 Updated: December 28 2021 16:13
0 33744
आईये जानतें हैं  ब्राउन राइस खाने के फायदे। प्रतीकात्मक

अगर आप अपने डाइट में न्‍यूट्रिशनल फूड्स (Nutritional Foods) को शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं तो आपके लिए ब्राउन राइस बेहतरीन विकल्‍प के रूप में मौजूद है। आपको बता दें कि ब्राउन राइस में व्हाइट राइस से कहीं अधि‍क फाइबर (Fiber) और मिनरल्स (Minerals) पाए जाते हैं।

हेल्‍थ एक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि व्हाइट राइस की जगह अगर हम ब्राउन राइस का सेवन करें तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके न्‍यूट्रिशन की बात करें तो ब्रॉउन राइस मैंगनीज, फास्फोरस, सेलेनियम, तांबा और नियासिन का बड़ा सोर्स है। दरअसल, सफेद चावल को बनाने की प्रक्रिया में 67% विटामिन B3, 90% B6, 80% B1, 60% मेगनीज और फाइबर्स जैसे न्यूट्रिशन्‍स निकल जाते हैं। ऐसे में व्हाइट राइस का स्वाद भले ही बेहतर हो जाता है लेकिन इसमें उतने न्यूट्रिशन्‍स नहीं बचते जितना कि ब्राउन राइस में होता है। एक स्‍टडी के मुताबिक, अगर आप एक साल तक रोज एक कप वाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस खाते हैं तो 9500 कैलोरीज़ सेव करते हैं। तो आइए जानते हैं इसके अन्‍य फायदे (Benefits)।

1. डाइजेशन और मेटाबॉलिजम के लिए बेहतर
वाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस में कम कैलोरी होती है लेकिन इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है जिससे डाइजेशन और मेटाबॉलिजम बेहतर होता है। इस तरह वजन घटाने के लिए ब्राउन राइस खाना फायदेमंद होता है।

2. हार्ट के लिए अच्‍छा
ब्राउन राइस कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार है। इसके सेवन से धमनियों में ब्लॉक होने की समस्‍या नहीं होती जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

3. कई बीमारियों को रखता है दूर
इसमें व्हाइट राइस की तुलना में सैलेनियम की मात्रा अधिक होती है जिस कारण यह हार्ट को तो अच्‍छा बनाता ही है,  कैंसर, गाठिया जैसी गंभीर बीमारियों को भी दूर रख सकता है।

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
ब्राउन राइस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट की वजह से यह आपकी स्किन को हेल्‍दी तो बनाता हीं है, यह चेहरे और‍ स्किन पर एजिंग को भी रोकता है।

5. डायबिटीज में फायदेमंद
व्हाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। जिस वजह से इसे डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते हैं। अगर आप रोजाना ब्राउन राइस खाते हैं तो डायबिटीज होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

6. गुड कॉलेस्‍ट्रॉल को बढ़ाता है
ब्राउन राइस में कई नेचुरल ऑइल होते हैं जो बैड कॉलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखता है और हेल्‍दी फैट को तैयार करता है।

7. हड्डी को बनाता है मजबूत
ब्राउन राइस में मैग्‍नेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के बोन्‍स को मजबूत और हेल्‍दी रखते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

हे.जा.स. February 10 2022 28014

नतीजे बताते हैं कि 2020 में कोविड-19 से ठीक होने वाले व्यक्तियों में से 32 प्रतिशत लोगों को एक या अध

डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट्स का किया नामकरण 

डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट्स का किया नामकरण 

हे.जा.स. August 14 2022 37009

विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लेड को 'क्लेड I' और पहले के पश्चिम अफ्रीकी क्लेड

जानिए सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन कितनी है खास?

जानिए सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन कितनी है खास?

विशेष संवाददाता January 28 2023 26802

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बनी पहली स्वदेशी वैक्सीन कुछ महीनों में बाजार में आ जाएगी। इस वैक्सीन को पुण

लोकबंधु अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डीजी हेल्थ, सीएमओ और विधायक

रंजीव ठाकुर September 19 2022 40543

रविवार को लोकबंधु अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नि:शुल्क स्वास्

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

विशेष संवाददाता January 31 2023 34179

सोलन जिले में भी अगस्त माह में लंपी वायरस का मामला सामने आया था, लेकिन अब हिमाचल का सोलन जिला लंपी फ

महिला नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध जारी

महिला नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध जारी

हे.जा.स. May 22 2023 42292

आज महिला नर्सिंग कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय की सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2025 26564

रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 28909

डॉ. जैसवार कहती हैं कि माहवारी के दौरान स्वच्छता के अभाव में प्रजनन प्रणाली के संक्रमित (आरटीआई) होन

14 व 15 अगस्त को लोहिया अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

14 व 15 अगस्त को लोहिया अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

रंजीव ठाकुर August 14 2022 33820

पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है और उत्तर प्रदेश की राजधानी भी तीन रंगो

Lupin को अमेरिकी बाजार में जेनेरिक एंटी-फंगल क्रीम बेचने की मंज़ूरी मिली 

Lupin को अमेरिकी बाजार में जेनेरिक एंटी-फंगल क्रीम बेचने की मंज़ूरी मिली 

हे.जा.स. February 10 2021 36365

Tavaborole टॉपिकल सॉल्यूशन ऐंटिफंगल है जिसे पैर की उँगलियों में होने वाले फंगल उपचार के लिए प्रयोग क

Login Panel