देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बस्ती जिले में तीन लाख किशोरों को कोविड से बचाव के लिए लगाया जाएगा टीका।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि जिले की आबादी के आंकड़े के अनुसार 15 से 18 साल की उम्र वाले किशोर की संख्या लगभग तीन लाख है। इन्हीं लोगों को लाभान्वित किया जाना है।

हे.जा.स.
December 28 2021 Updated: December 28 2021 00:25
0 34801
बस्ती जिले में तीन लाख किशोरों को कोविड से बचाव के लिए लगाया जाएगा टीका। प्रतीकात्मक

बस्ती। नए साल में जिले के लगभग तीन लाख किशोर को कोविड से बचाव के लिए अब टीका लगाया जाएगा। इस कैटेगरी में 15 से 18 साल तक के किशोरों को शामिल किया गया है। जिन लाभार्थियों को टीका लगाया जाना है उसमें 1.60 लाख पुरूष व 1.40 लाख महिला लाभार्थी शामिल हैं। विभाग का कहना है कि उनके पास टीकाकरण की व्यवस्था पूरी है। पोर्टल पर सुविधा शुरू होने के साथ ही किशोरों का टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा।

कोविड से बचाव के लिए वर्तमान में जिस आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा है, उसमें 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा शामिल है। कोविड के बदले हुए स्वरूप ओमीक्रोन में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। केंद्र सरकार ने अब 15 साल की उम्र पुरी कर चुके किशोरों को भी टीका लगाए जाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इसके लिए तीन जनवरी संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि जिले की आबादी के आंकड़े के अनुसार 15 से 18 साल की उम्र वाले किशोर की संख्या लगभग तीन लाख है। इन्हीं लोगों को लाभान्वित किया जाना है। मौजूदा समय कोविशील्ड व कोवैक्सीन का टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शहर व हर ब्लॉकों में स्थायी टीकाकरण केंद्र के साथ ही गांव-गांव टीम भेजकर टीकाकरण कराया जा रहा है। किशोर लाभार्थी अपना आधार प्रस्तुत कर वहां पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं।

डबल डोज के बाद अब बूस्टर डोज की तैयारी
डबल डोज के कोविड टीके के बाद अब बूस्टर डोज की तैयारी की जा रही है। इसे ‘प्रिकॉशन डोज नाम दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीकाकरण की शुरूआत में सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स व आम लोगों में सबसे पहले 60 साल की उम्र वालों को टीका लगाया गया है। इसमें काफी लोगों को डबल डोज लग चुका है। 10 जनवरी से अब इन लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगाया जाना शुरू किया जाएगा। सभी हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ ही 60 साल के वह बुजुर्ग जो कोमार्बिड अर्थात बीपी, शुगर, कैंसर, लीवर व किडनी समस्या, टीबी से ग्रसित हैं, उन लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

एस. के. राणा February 17 2022 38818

वर्तमान में देशभर में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नए माम

फाइजर के मुकाबले एस्ट्राजेनेका में 30% ज्यादा ब्लड क्लॉटिंग का खतरा: रिसर्च

फाइजर के मुकाबले एस्ट्राजेनेका में 30% ज्यादा ब्लड क्लॉटिंग का खतरा: रिसर्च

हे.जा.स. October 28 2022 24423

साथ ही स्टडी में बताया गया है कि एस्ट्राजेनेका की पहली डोज लेने के बाद 28 दिनों में कुल 862 युवाओं म

जिला अस्पताल को अपोलो के चिकित्सक देंगे सेवाएं

जिला अस्पताल को अपोलो के चिकित्सक देंगे सेवाएं

आरती तिवारी June 25 2023 30669

अपोलो प्रबंधन ने 12 डॉक्टर को जिला चिकित्सालय में सेवा देने नियुक्त किया है। जिसके बाद जल्द ही जिला

कोरोना टीकाकरण कराने वाले हेतु सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के कर्मचारियों को उस दिन का अवकाश।

कोरोना टीकाकरण कराने वाले हेतु सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के कर्मचारियों को उस दिन का अवकाश।

हुज़ैफ़ा अबरार March 30 2021 24996

सीएम योगी ने कक्षा एक से आठ तक सभी परिषदीय व निजी स्कूल चार अप्रैल तक बंद रखने को कहा है। उन्होंने क

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

विशेष संवाददाता August 31 2022 30858

इस समझौते के तहत वैज्ञानिक तौर पर मानक स्थापित किए जाएंगे। पीसीआईएमएच के निदेशक और प्रभारी प्रोफेसर

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बेड़ों की संख्‍या बढ़कर 1000 हुई, अत्‍याधुनिक सीटी स्कैनर भी लगा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बेड़ों की संख्‍या बढ़कर 1000 हुई, अत्‍याधुनिक सीटी स्कैनर भी लगा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

एस. के. राणा May 09 2022 40191

केंद्र सरकार का लक्ष्य, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बीच तालमेल के साथ स्व

चूहों के दिमाग में इंसानी ब्रेन सेल्स

चूहों के दिमाग में इंसानी ब्रेन सेल्स

हे.जा.स. October 19 2022 32127

मानव मस्तिष्क को समझने और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए, वैज्ञानिक नए नए प्रयोग करते

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 29230

डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाएं। बारी आने पर कोरोना वायरस से बचाव की व

मेदांता के डॉक्टरों की टीम ने 19 वर्षीया किशोरी को मिर्गी के दौरों से दिलाई निजात।

मेदांता के डॉक्टरों की टीम ने 19 वर्षीया किशोरी को मिर्गी के दौरों से दिलाई निजात।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 36659

मिर्गी के मरीज के परिजन अज्ञानता की वजह से मिर्गी से जुडी भ्रांतियों पर आँख मूँद कर विश्वास कर लेते

लखनऊ क्षयरोग अधिकारी ने टीबी मरीजों को गोद लेने का लक्ष्य पूरा किया

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29889

लखनऊ को 3506 रोगियों को गोद लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके लिए 120 संस्थाओं को चिन्ह

Login Panel