देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

चीन से कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से देश में बढ़ेंगे दवाओं के दाम।

आमतौर पर प्रयोग होने वाला साल्ट पैरासिटामोल एक साल पहले 650 रुपये किलो मिलता था। अब इसके दाम 1200 रुपये किलो हो गए हैं। चीन से इस रेट पर भी साल्ट नहीं मिल रहा है।

हे.जा.स.
October 31 2021 Updated: October 31 2021 19:12
0 35473
चीन से कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से देश में बढ़ेंगे दवाओं के दाम। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। चीन में छाए बिजली संकट का असर अब फार्मा उद्योग पर दिखने लगा है। वहां से कच्चे माल (साल्ट) की सप्लाई में भारी कमी के चलते फार्मा इंडस्ट्री पर संकट के बादल छा गए हैं। आपूर्ति में किल्लत के चलते साल्ट के दाम आसमान छूने लगे हैं। इसका असर दवाओं की कीमतों पर भी पड़ेगा।

कारोबारियों का कहना है कि ज्यादा पैसे देकर भी फार्मा उद्योग को कच्चा माल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में दवाइयों के दाम बढ़ने तय हैं। कच्चे माल की 90 प्रतिशत सप्लाई चीन से होती है। मगर वहां पर बिजली संकट के चलते कच्चे माल की सप्लाई नहीं होने के कारण फार्मा उद्योग में करीब 30 से 40 फीसद उत्पादन कम हो गया है।

कच्चे माल की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होने से इस समय फार्मा उद्योग की हालत काफी नाजुक है। फार्मा हब अमृतसर और हिमाचल के बद्दी शहर की फार्मा इंडस्ट्री भी इस समय कच्चा माल उचित मात्रा में न मिलने के कारण संकट का सामना कर रही है।

आमतौर पर प्रयोग होने वाला साल्ट पैरासिटामोल एक साल पहले 650 रुपये किलो मिलता था। अब इसके दाम 1200 रुपये किलो हो गए हैं। चीन से इस रेट पर भी साल्ट नहीं मिल रहा है। इसी तरह निमुस्लाइड 700 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये प्रति किलो हो गया है। एंटीबायोटिक दवाइयों में प्रयोग होने वाले सेफपोडोक्साइम साल्ट का दाम 8000 रुपये से बढ़कर 16 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है।

ब्लड शुगर के लिए दी जाने वाली दवा का साल्ट मेटफार्मिन की कीमत 190 रुपये से बढ़कर 550 रुपये हो गई है। सेफेक्सीमाइन का दाम 9000 रुपये बढ़कर 12 हजार रुपये हो गया है। टरकुटालीन का दाम 12500 से बढ़कर 17500 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसके अलावा कई अन्य साल्ट के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दवाइयों की पैकिंग में काम आने वाले पीवीसी बहुत ज्यादा महंगे मिल रहे हैं। गत्ते के दाम 25 प्रतिशत और एल्यूमिनियम के दाम में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी।

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी।

लेख विभाग August 07 2021 48955

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आंखों की रोशनी को लेकर समस्याएं आने लगती हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसी

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

हे.जा.स. November 02 2025 5376

औसतन, महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार,

ठंड के मौसम में मिर्गी के दौरे का खतरा ज्यादा, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित लोग बरतें सावधानी

ठंड के मौसम में मिर्गी के दौरे का खतरा ज्यादा, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित लोग बरतें सावधानी

हुज़ैफ़ा अबरार February 01 2022 71984

जिन मरीज़ों में पहले से न्यूरोलॉजिकल समस्या मौजूद है और वे लोग उन क्षेत्रों में रह रहे हैं जहां तापमा

अब केजीएमयू में होगा लंग्स ट्रांसप्लांट

अब केजीएमयू में होगा लंग्स ट्रांसप्लांट

आरती तिवारी July 16 2023 45168

डॉ बिपिन पुरी ने बताया कि केजीएमयू के विस्तार की वजह से ही लंग ट्रांसप्लांट सेंटर बनाने का सपना सच ह

मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित होने की संभावना बढ़ी।

मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित होने की संभावना बढ़ी।

हे.जा.स. November 06 2021 30590

एक नई स्टडी में मलेरिया रोगियों में मुख्य रूप से फेफड़े, आंतों के म्यूकस (श्लेष्म) झिल्ली में संक्रम

पाकिस्तान में फिर पोलियो ने बढ़ाई चिंता

पाकिस्तान में फिर पोलियो ने बढ़ाई चिंता

हे.जा.स. September 18 2022 34025

पाकिस्तान में पोलियो वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पोलियो के कारण छह महीने के एक बच्चे की म

कनाडा में कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक एक्सपायर 

कनाडा में कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक एक्सपायर 

हे.जा.स. July 07 2022 26675

एस्ट्राजेनेका के टीके से कुछ लोगों में खून का थक्का जमने की दुर्लभ स्थिति के बारे में पता चलने के बा

यूपी में भयानक रूप ले रहा लंपी वायरस , 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में

यूपी में भयानक रूप ले रहा लंपी वायरस , 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में

आरती तिवारी August 30 2022 27151

इससे प्रभावित पशुओं की मृत्युदर काफी कम है लेकिन जरा सी लापरवाही यूपी में भी अन्य राज्यों की तरह ही

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार January 12 2021 22769

आचार्य मनीष ने कहा, 'हम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित  याचिका दायर करके आयुर्वेद को उ

सुझाव: मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होनी चाहिए

सुझाव: मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होनी चाहिए

हुज़ैफ़ा अबरार December 30 2021 99418

अस्पतालों में आने वाले ज्यादातर मरीज हिन्दी बोलते हैं। ऐसे में डॉक्टर मरीजों की पूरी बात आसानी से सम

Login Panel