देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

कल एक दिन में कुल 1,25,670 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,85,78,777 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 145 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 4,438 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। 

0 23105
प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत।  अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,670 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,85,78,777 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 145 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 4,438 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। 

प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,369 लोगों ने तथा अब तक कुल 4,84,784 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 164 तथा अब तक कुल 5,88,148 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.82 प्रतिशत है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,833 क्षेत्रों में 5,10,722 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,33,786 घरों के 15,26,66,776 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया गया था स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ फ्रंट लाइन कर्मियों के भी टीकाकरण का कार्य किया गया था। स्वास्थ्य कर्मियों के कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम चरण कल पूरा हो गया। जिन स्वास्थ्य कर्मियों का किसी कारणवश कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण नहीं हो पाया है उनको एक बार और 15 फरवरी को कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कल स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कुल 84,109 कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया गया, जिसमें से 47,714 स्वास्थ्य कर्मी 36,395 फ्रंट लाइन कर्मचारी थे। अब तक कुल प्रदेश में 6,73,210 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है, जो किसी भी राज्य की तुलना में देश में सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि फ्रंट लाइन कर्मचारियों को 11, 12 और 18 फरवरी को कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। किसी प्रकार का कोविड लक्षण आने पर तत्काल जांच कराएं। सरकार की ओर से जांच और ईलाज निःशुल्क है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि स्कूल-काॅलेज खुल रहे हैं इसलिए कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स सेक्स को बनातें हैं आनंददायक

मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स सेक्स को बनातें हैं आनंददायक

लेख विभाग August 16 2022 51050

यौन इच्छा, कामोत्तेजना और चरम सुख की प्राप्ति एक जटिल प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में पूरा सेंट्रल नर

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 24748

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

लेख विभाग August 02 2022 48334

स्तनपान बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने का ये सबसे अच्छा माध्यम है। ये

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

हे.जा.स. January 18 2021 18303

इससे पहले यह कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड के सहयोग से कोविशिल्ड (Covishield) नाम की वैक्सीन विकसित

कोविड-19 संक्रमण: देश में 75 दिन बाद सबसे कम नए मामले।

कोविड-19 संक्रमण: देश में 75 दिन बाद सबसे कम नए मामले।

एस. के. राणा June 16 2021 28945

देश में 2,726 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,77,031 हो गई। उपचाराधीन मामले भी

सीएम योगी ने कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा

सीएम योगी ने कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा

आरती तिवारी January 03 2023 25304

सीएम योगी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि सभी जिलों में आईसीयू क्रियाशी

डेल्टा स्वरूप पर फाइजर और जे एंड जे के टीके अधिक असरदार: दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ

डेल्टा स्वरूप पर फाइजर और जे एंड जे के टीके अधिक असरदार: दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ

admin July 04 2021 30195

डेल्टा स्वरूप का मामला सबसे पहले भारत में सामने आया और इसके कारण दक्षिण अफ्रीका में महामारी की तीसरी

यूरोप में तेजी से बढ़ रहीं सेक्स सम्बन्धी बीमारियाँ, फ्रांस सरकार ने उठाये एहतियाती कदम

यूरोप में तेजी से बढ़ रहीं सेक्स सम्बन्धी बीमारियाँ, फ्रांस सरकार ने उठाये एहतियाती कदम

हे.जा.स. February 20 2023 30592

गर्भ निरोधक गोली या इंट्रायूटरिन डिवाइस अनचाहे गर्भधारण से बचने और छुटकारा पाने में तो मदद करती है,

अब केजीएमयू में भी होगी आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा

अब केजीएमयू में भी होगी आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा

आरती तिवारी December 22 2022 34655

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक और ट्रॉमा सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप तिवारी ने विश्वव

मानसिक रोगों की उत्पत्ति के लिए मनुष्य की प्रवृतियां जिम्मेदार

मानसिक रोगों की उत्पत्ति के लिए मनुष्य की प्रवृतियां जिम्मेदार

लेख विभाग October 08 2022 97814

प्राचीन काल में ऋषि-मुनि वर्षों तक ईश्वरीय ज्ञान वेदों पर चिंतन मनन कर मनुष्यों के कल्याणार्थ उपदेश

Login Panel