देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित "बंडल एप्रोच" द्वारा इस खतरनाक जटिल बीमारी का प्रारंभिक इलाज करने पर जोर दिया गया

आनंद सिंह
April 12 2022 Updated: April 12 2022 04:44
0 53696
एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित एम्स में आयोजित कार्यशाला का एक दृश्य

गोरखपुर। सोमवार को पूरे देश में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूम में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त सुविधा और देखभाल मिलने के लिए जागरूकता फैलाना है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर के तत्वावधान में इस उपलक्ष्य में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के माध्यम से एमबीबीएस के विद्यार्थियों को मातृ मृत्यु के सबसे बड़े कारण पोस्टपार्टम हैमरेज यानी डिलीवरी के बाद होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव का समय से निदान और उपचार करने का प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित "बंडल एप्रोच" द्वारा इस खतरनाक जटिल बीमारी का प्रारंभिक इलाज करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एम्स की कार्यकारी निदेशक डा सुरेखा किशोर ने कहा कि सभी महिलाओं को सुरक्षित व सम्मानपूर्ण मातृत्व का अनुभव होना चाहिए। पीपीएच का समय पर सटीक इलाज कई माताओं की जिंदगी बचा सकता है और असमय परिवारों को बिखरने से बचा सकता है।

कार्यशाला में मॉडल आधारित व्यावहारिक व क्रियाशील प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। स्त्री एवम् प्रसूति विभाग की अध्यक्ष डा. शिखा सेठ ने विद्यार्थियों को पीपीएच से बचाव के तरीकों के बारे में बताया। डा. प्रीति डीडवानिया ने पीपीएच होने के बाद तुरंत किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की  और डा विभा रानी पिपल ने दवाइयों से ना रुक रहे रक्तस्राव के उपायों के बारे में बताया।

डा प्रीति प्रियदर्शनी ने अपातकालीन स्थिति में भी प्रसूता महिलाओं के सम्मानजनक इलाज पर जोर दिया।  सभी विद्यार्थियों ने एम्स में उपलब्ध  मॉडल पर स्वयं यूटरिन बैलून टैंपोनेड विधि, रक्तस्राव रोकने के लिया कंप्रेशन देने, Anti shock garment  एनएएसजी के इस्तेमाल का अभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन डा प्रीति प्रियदर्शनी ने किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

OKCredit ने कोविड की देखभाल के लिए बनाया वेबसाइट। 

OKCredit ने कोविड की देखभाल के लिए बनाया वेबसाइट। 

हे.जा.स. May 13 2021 25169

ये स्टोर और कारोबारी कोविड-19 मरीजों के लिए फेबिफ्लूटेबलेट, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन बेड, नॉर्मल बेड, स्टी

खराब जीवनशैली और खानपान कर किडनी बेकार- डॉ सिद्धार्थ

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 23240

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल म

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, शाह ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, शाह ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ

एस. के. राणा June 08 2023 46952

नौ सालों में 38 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाए गए और सस्ती दवाओं के लिए 9,200 से अध

ऑफिस के काम का हो रहा है टेंशन तो अपनाएं ये उपाय

ऑफिस के काम का हो रहा है टेंशन तो अपनाएं ये उपाय

हे.जा.स. May 11 2023 27696

हम लोग रोजमर्रा के काम करते है और इन कामों की वजह से कभी कभी टेंशन में आ जाते है। टेंशन ऐसी होती की

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. January 06 2022 29887

जिस रफ्तार से ओमिक्रॉन बढ़ रहा है, उतना ही यह प्रसारित हो रहा है। इसलिए इस बात की संभावना भी बहुत ज्

एक्सीडेंट के बाद मरीज के परिजन बरते ये सावधानियां - डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर July 01 2021 50880

मरीज के परिजनों को चाहिए कि खून रोकने के लिए उस स्थान पर कस कर कुछ लपेट दें और मरीज को सही करवट लिटा

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

विशेष संवाददाता December 13 2022 24263

देश में अब तक दो अरब 19 करोड़ से ज्यादा लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। गौरतलब है कि भारत में वयस्क आबादी

प्राणायाम से फेफड़ों में ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी बढ़ती है।

प्राणायाम से फेफड़ों में ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी बढ़ती है।

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2021 34021

प्राणायाम जरूर करिए क्योंकि यह फेफड़ों में आक्सीजन संग्रह करने की क्षमता को बढ़ाता है,हमारी श्वांस क

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

विशेष संवाददाता February 13 2023 31963

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हाल में और इस साल राज्य में कोरोना से ये पहली दो मौतें हैं। न

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी November 06 2022 28800

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर व

Login Panel