देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 22,36,842 है। कोरोना का रिकवरी रेट फिलहाल 93.15% बना हुआ है। डेली पॉजिटिविटी रेट 15.52% है और वीकली रेट 17.17% है।

एस. के. राणा
January 25 2022 Updated: January 26 2022 21:30
0 36117
तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में ताज़ा संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट दर्ज किया गया है। मंगलवार को बीते एक दिन में कोरोना के कुल 2.55 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं। कई दिनों के बाद ऐसा हुआ है, जब नए केसों की संख्या 3 लाख से कम दर्ज की गई है। यही नहीं रिकवर होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों के मुकाबले अधिक है। एक तरफ बीते 24 घंटों में कुल 2,55,874 नए मामले मिले हैं तो वहीं दूसरी तरफ 2,67,753 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं। इसके चलते कोरोना के कुल एक्टिव केसों में भी कमी आई है। बीते एक महीने के बाद ऐसा हुआ है, जब एक्टिव केसों में इजाफे की बजाय कमी दर्ज की गई है।

फिलहाल देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 22,36,842 है। कोरोना का रिकवरी रेट फिलहाल 93.15% बना हुआ है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 15.52% है और वीकली रेट 17.17% है। बता दें कि दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों समेत देश के तमाम इलाकों में लगातार नए केसों में कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि शायद कोरोना की तीसरी लहर का पीक या तो गुजर चुका है या फिर गुजरने वाली है। 

कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी के करीब हो जाना बड़ी राहत का संकेत है। दिल्ली में यह 30 फीसदी तक पहुंच गया था, जिसमें लगातार कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि मौतों का आंकड़ा थोड़ा चिंता बढ़ा रहा है। बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के चलत 614 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

सौंदर्या राय October 03 2022 35226

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पा

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

हे.जा.स. July 27 2021 19341

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कप्पा घातक साबित नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

लेख विभाग March 24 2022 41723

भोजन करने के 8 घंटे पश्चात या खाली पेट, रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर 80 मिली ग्राम प्रति डेसी लिटर रहता

कोविड-19 की दवा 2-डीजी बिक्री के लिए तैयार।

कोविड-19 की दवा 2-डीजी बिक्री के लिए तैयार।

हे.जा.स. June 29 2021 52718

वाणिज्यिक रूप से इसकी बिक्री 2डीजी ब्रांड नाम से की जाएगी। इस दवा के एक सैशे का अधिकतम खुदरा मूल्य (

ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट स्टील्थ की पहचान आरटीपीसीआर जाँच में मुश्किल से होती है

ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट स्टील्थ की पहचान आरटीपीसीआर जाँच में मुश्किल से होती है

admin March 21 2022 40597

ओमिक्रॉन का दूसरा सब-वेरिएंट BA.2 को स्टील्थ वेरिएंट (Stealth variant) भी कहा जाता है, जो इस वक्त कई

सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध: मयंकेश्वर शरण  

सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध: मयंकेश्वर शरण  

हुज़ैफ़ा अबरार October 24 2026 14

यूपी गत दस वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। हम जेई पर काबू पा चुके हैं और

कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, मरीजों की संख्या में आई गिरावट

कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, मरीजों की संख्या में आई गिरावट

एस. के. राणा May 02 2023 28039

सोमवार से तुलना करें तो नए मामलों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते देश में सक्रिय मरी

कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा हैलेट अस्पताल में,  पान-गुटखा खा रहे लोग ओपीडी में

कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा हैलेट अस्पताल में, पान-गुटखा खा रहे लोग ओपीडी में

सनी माथुर April 01 2022 58440

नियम यह कहता है कि अगर आप अस्पताल परिसर में पान-गुटका खाते हुए पकड़े गए तो 200 रुपये का जुर्माना लगे

फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य का विश्वसनीय प्रहरी है, भारत में फार्मेसी को मजबूती दिया जाना अनिवार्य हो: सुनील यादव

फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य का विश्वसनीय प्रहरी है, भारत में फार्मेसी को मजबूती दिया जाना अनिवार्य हो: सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2021 35816

फार्मेसिस्टों ने बदलते ग्लोबल परिवेश में खुद को बदला है। ग्रामीण क्षेत्र जो पूरे भारतवर्ष का लगभग 60

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

लेख विभाग February 06 2023 36499

शहद उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों का

Login Panel