देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

क्षय रोग उन्मूलन में जन सहभागिता की अहम् भूमिका : डीटीओ

ग्राम प्रधानों की क्षय रोग उन्मूलन अभियान में अहम भूमिका है | वह पंचायत के माध्यम से गाँव-गाँव में क्षय रोग के लक्षणों सहित इसकी जाँच और इलाज के बारे में जनसमुदाय को बताएं |

0 31296
क्षय रोग उन्मूलन में जन सहभागिता की अहम् भूमिका : डीटीओ प्रतीकात्मक

लखनऊ| “टीबी हारेगा देश जीतेगा” उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को माल ब्लाक में प्लान इंडिया ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया | इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी(डीटीओ) डा. ए.के. चौधरी ने कहा- प्रधानमंत्री ने आह्वाहन किया है कि देश को 2025 तक क्षय रोग से मुक्त कराना है | इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में अपना सहयोग देना चाहिए ताकि जनपद ही क्या पूरा प्रदेश और देश इस रोग से मुक्त हो जाये |
 
जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधानों की क्षय रोग उन्मूलन अभियान में अहम भूमिका है | वह पंचायत के माध्यम से गाँव-गाँव में क्षय रोग के लक्षणों सहित इसकी जाँच और इलाज के बारे में जनसमुदाय को बताएं | वह एक अभियान छेड़ें कि उन्हें अपने गाँव अपने ब्लाक को क्षय रोग मुक्त बनाना है | जनसहभागिता सुनिश्चित करें | समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुंचे ताकि हम शीघ्र से शीघ्र इस बीमारी से जिले को मुक्त करायें |

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रवीन्द्र मिश्रा ने कहा कि जनपद को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए सभी विभागों को प्रयास करने चाहिए | सब मिलकर प्रयास करेंगे तभी हम प्रधानमंत्री का सपना पूरा कर पाएंगे |

इस अवसर पर पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक रामजीवर्मा ने ग्राम प्रधानों को क्षय रोग के लक्षणों, रोग की पहचान, रोग के प्रसार और इलाज के बारे में जानकारी दी | उन्होने बताया कि क्षय रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रूपये की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है |

इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के फहीम अहमद, माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाईजर अक्षय यादव, प्लान इण्डिया के राज्य समन्वयक श्याम प्रकाश, वैशाली सहित कुल 30 प्रधान मौजूद रहे |   
 

क्षय रोग के यह हैं लक्षण -
दो हफ्ते से लगातार खांसी आना |
बुखार आना |
रात में पसीना आना |
भूख न लगना | 
वजन में लागातर कमी आना |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

एस. के. राणा May 15 2023 43970

देश में कोरोना के 1223 नए केस सामने आए थे जबकि 3 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही देश में कुल कोरोना संक्

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सौंदर्या राय January 27 2023 23264

सर्दियों में त्वचा का ठीक तरह से ख्याल न रखने से रंगत चली जाती है। ये समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं

कोरोना संक्रमण के पूर्ण उपचार को होम्योपैथिक विधि से करने की मांग।

कोरोना संक्रमण के पूर्ण उपचार को होम्योपैथिक विधि से करने की मांग।

हुज़ैफ़ा अबरार May 28 2021 30215

आयुष मंत्रालय ने हल्का औऱ मध्यम रोगियों में भी होम्योपैथिक दवाईओं के प्रयोग के लिए गाइड लाइन जारी कर

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

हे.जा.स. March 29 2022 25773

भारत में कोरोना के घटते केसों के बाद अब यात्राओं से पाबंदियां हटनी शुरु हो गई है। इसी बीच, यूएस सेंट

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41587

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

संचारी रोगों के खिलाफ आज से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

संचारी रोगों के खिलाफ आज से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

आरती तिवारी July 01 2023 38822

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से शुरू हो हो

इस हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा लिवर की बीमारियों का इलाज

इस हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा लिवर की बीमारियों का इलाज

विशेष संवाददाता February 11 2023 51980

दिल्ली लिवर से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जल्द ही सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल

कोरोना संक्रमण: कम हो रहें है नए मामले और मौतें।  

कोरोना संक्रमण: कम हो रहें है नए मामले और मौतें।  

एस. के. राणा July 04 2021 36043

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 1

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार का एक्शन प्लान

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार का एक्शन प्लान

आरती तिवारी April 01 2023 29476

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 1903 डॉक्टर संविदा पर

Ayush-64: सिर्फ एक ही दवा से संभव है कई रोगों का इलाज

Ayush-64: सिर्फ एक ही दवा से संभव है कई रोगों का इलाज

श्वेता सिंह September 02 2022 46104

शुरुआत में इस नुस्खे को मलेरिया का इलाज करने के लिए तैयार किया गया था लेकिन बाद में इस पर किए गए अध्

Login Panel