देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

दावा: क्लेविरा कोरोना को हराने में सक्षम।

क्लेविरा में पपाया, कालीमिर्च जैसे आयुर्वेदिक अव्यव मिश्रित किए गए हैं जिनकी वजह से बहुत जल्दी इम्यूनिटी बढ़ जाती है।

रंजीव ठाकुर
September 07 2021 Updated: September 07 2021 18:26
0 30597
दावा:  क्लेविरा कोरोना को हराने में सक्षम। प्रतीकात्मक

लखनऊ। एपेक्स लैबोरेटरीज ने उत्तर प्रदेश में अपनी टैबलेट क्लेविरा को लॉन्च किया। एपेक्स के इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजर सी अर्थुल पॉल ने बताया कि कोविड-19 के कम व मध्यम लक्षणों के इलाज में यह दवाई सक्षम है और इसे भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से नियामक स्वीकृति दे दी गई है। 

इस मौके पर एपेक्स लैबोरेटरीज ने चार डॉक्टर्स के पैनल को बुलाया था जिन्होंने क्लेविरा टैबलेट को लेकर अपने अनुभव साझा किए। इन डॉक्टर्स में डॉ पूनम मिश्रा, एमडी गायनो, डॉ याशिर मुनीर एमबीबीएस तथा डॉ एस के नाथानी व डॉ एस के पंसारी आयुर्वेद से जुड़े हैं।

हेल्थ जागरण ने सबसे पहले डॉ एस के नाथानी से पूछा कि इस टैबलेट में क्या क्या मिक्स हैं? उन्होंने बताया कि इसमें पपाया, कालीमिर्च जैसे आयुर्वेदिक अव्यव मिश्रित किए गए हैं जिनकी वजह से बहुत जल्दी इम्यूनिटी बढ़ जाती है। डोज के बारे में बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम एक एक गोली 14 से 15 दिनों तक खानी होती है। क्लेविरा की कीमत 11 रुपए के आसपास है।

डॉ पूनम मिश्रा ने बताया कि उनका व्यक्तिगत अनुभव है कि क्लेविरा गर्भवती महिलाओं के लिए भी लाभदायक है।

डॉ एस के पंसारी ने बताया कि उन्होंने बहुत से मरीजों को यह दवाई दी है और यह इम्यूनिटी सिस्टम को तेजी से बढ़ाने का काम करती है।

एपेक्स लैबोरेटरीज़ प्राइवेट लिमिटेड को कोविड-19 के कम व  मध्यम लक्षणों के इलाज के रूप में ओरल एंटीवायरल क्लेविरा टैबलेट के लिए भारत सरकार-आयुष मंत्रालय की ओर से नियामक स्वीकृति मिल गई है। 

एपेक्स लैबोरेटरीज़ प्राइवेट लिमिटेड को इसकी एंटी-वायरल दवा क्लेविरा के लिए सीसीआरएएस (द सेंट्रल काउंसिल फ़ॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज) और आयुष मंत्रालय के द्वारा गठित 12 सदस्य साथ ही औषधि विज्ञान विभाग एम्स के पूर्व प्रोफेसर डॉ. एस.के. मौलिक की अध्यक्षता वाली तकनीकी कमेटी, इंटर डिसिप्लिनरी टेक्निकल रिव्यू कमेटी (आईटीआरसी) में जांच के विभिन्न चरणों के माध्यम से ये अनुमति मिली है। 

यह दवा कोविड-19 के कम से मध्यम लक्षणों की स्थिति के लिए एक सहायक उपाय के रूप में एक अतिरिक्त सुझाव मानकर भारत सरकार (आयुष मंत्रालय) के नियामकों के अनुसार स्वीकृति दी गई है। भारत में इस तरह की यह पहली स्वीकृति मिली है।

बता दें कि कोविड 19 हल्‍के लक्षणों में क्‍लोविरा के सेवन करने से  5वें दिन 86% रिकवरी रेट देखा गया है। जिसमें लगभग 86 फीसद मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। ये इनकी आरटीपीसीआर व सीटी वैल्‍यू में देखकर मूल्‍यांकन किया गया है।

क्‍लेविरा के फायदे  
•  क्लेविरा को इसकी मौजूदा एंटीवायरल की मंजूरी के अलावा एक अतिरिक्त सुझाव के रूप में कोविड-19 के कम से मध्यम लक्षणों की स्थिति के लिए सहायक उपाय के रूप में उत्पादन करने और बेचने की स्वीकृति मिल गई है.  
• क्लेविरा का सेवन करने से उपचार के 5वें दिन 86% रिकवरी रेट दिखा है (86% मरीज स्वस्थ हो गए – आरटी पीसीआर – सीटी वैल्यू)
• उपचार के 10वें दिन 100% रिकवरी
• सभी संकेत और लक्षण दिखने पर 4 दिन में क्लिनिकल रिकवरी
• दिन में दो बार एक टैबलेट का सेवन करने की सुविधा
• लीवर और किडनी के मानदंडों के अनुसार सुरक्षित

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

विशेष संवाददाता September 02 2022 24383

जुलाई 2022 महीने के अंत तक स्वाइन फ्लू को 1,455 मामले सामने आ चुके है। स्वाइन फ्लू से जुड़े इन आंकड़

कोरोना को लेकर सीएम योगी ने टीम 9 के साथ बैठक की

कोरोना को लेकर सीएम योगी ने टीम 9 के साथ बैठक की

आरती तिवारी April 12 2023 73770

कोरोना के नए मामलों के बीच सीएम योगी ने राज्य स्तरीय कोविड सलाहकार समिति और उच्चस्तरीय टीम-9 के साथ

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

विशेष संवाददाता September 09 2022 27113

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में जल्द ही नेत्र बैंक स्थापित होगा। यहां कार्निया ट्रांस

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के 390 पद खाली 

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के 390 पद खाली 

हुज़ैफ़ा अबरार May 26 2022 56311

सरकारी अस्पतालों में एक्सरे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई जांच की सुविधा है। डॉक्टर व टेक्नीशियन

डॉक्टरों ने पहले महिला के हाथ पर नाक उगाई, फिर चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट

डॉक्टरों ने पहले महिला के हाथ पर नाक उगाई, फिर चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट

हे.जा.स. November 14 2022 26408

विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है, जिसकी हम कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। अभी हाल ही में फ्रांस में एक

आयुर्वेद-एलोपैथ एक-दूसरे के पूरक बनेः डा. वाजपेयी

आयुर्वेद-एलोपैथ एक-दूसरे के पूरक बनेः डा. वाजपेयी

आनंद सिंह April 15 2022 26548

आयुर्वेद के अपने फायदे-नुकसान हैं। जिस इंटीग्रेटेड कोर्स पर हम लोग काम कर रहे हैं, वह लोगों की भलाई

अलर्ट जारी: बच्चों में मंकीपॉक्स का ज्यादा खतरा

अलर्ट जारी: बच्चों में मंकीपॉक्स का ज्यादा खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2022 38365

डॉ पियाली भट्टाचार्य ने बताया करीब 19 देशों से आ रही जानकारी के मुताबिक मंकी पॉक्स एक वायरल बीमारी ह

स्त्री और पुरुष में आखिर कौंन ज्यादा निभाता है दोस्ती

स्त्री और पुरुष में आखिर कौंन ज्यादा निभाता है दोस्ती

सौंदर्या राय August 25 2022 45906

महिलाएं अपने दोस्तों से ज्यादा भावनात्मक और निजी विषयों पर बात करने के लिए उत्सुक रहती हैं। वहीं पुर

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार April 16 2022 34448

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते वर्तमान परिस्थितियों के

चीन के वैज्ञानिकों का दावा कोरोना का वैरिएंट नियोकोव बरपा सकता है कहर

चीन के वैज्ञानिकों का दावा कोरोना का वैरिएंट नियोकोव बरपा सकता है कहर

एस. के. राणा January 28 2022 31654

वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में नए प्रकार का कोरोना वायरस 'नियोकोव' मिला है। इसकी संक्रम

Login Panel