देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू अल्युमिनाई मीट का आयोजन: यादों के साथ डॉक्टर्स ने चिकित्सा ज्ञान को भी किया साझा

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग ने अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में 75 कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल रेस्परेटरी कांफ्रेंस और केजीएमयू-केसीएच अल्युमिनाई मीट का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया।

रंजीव ठाकुर
April 25 2022 Updated: April 27 2022 13:49
0 43216
केजीएमयू अल्युमिनाई मीट का आयोजन: यादों के साथ डॉक्टर्स ने चिकित्सा ज्ञान को भी किया साझा इंटरनेशनल रेस्परेटरी कांफ्रेंस

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग ने अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में 75 कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल रेस्परेटरी कांफ्रेंस और केजीएमयू-केसीएच अल्युमिनाई मीट (International Respiratory Conference and KGMU-KCH Alumni Meet) का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए केजीएमयू के कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी (KGMU VC Lt. General Dr. Bipin Puri) ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग (Respiratory Medicine) के पुरातन चिकित्सकों-छात्रों (अल्युमिनाई) ने अपने यादगार लम्हों को साझा करने के साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में किये नए शोधों को भी एक दूसरे से शेयर किया। 

डॉ. पुरी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने कई प्रतिमान स्थापित किये हैं । कार्डियक, लीवर व किडनी ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएँ लोगों को मिल रहीं हैं और उनका प्रयास होगा कि लंग्स ट्रांसप्लांट (liver and kidney transplant) के क्षेत्र में आ रहीं चुनौतियों को भी दूर किया जाये। डॉ. पुरी ने आज के इस कान्फ्रेंस के आयोजन की सराहना की और कहा कि रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग ने अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में एक अनूठा और अविस्मरणीय आयोजन किया है। 75वें वर्ष में 75 कार्यक्रमों के आयोजन की कड़ी में विभाग ने अब तक क्लीनिकल, नान क्लीनिकल, जनजागरूकता कार्यक्रमों के अलावा गोष्ठी, कार्यशाला आदि का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि विभाग ने पिछले 75 वर्षों में 350 चेस्ट फिजिशियन दिए हैं जो कि अपने आप में बड़ी उपलब्धि है । कुलपति ने ई-सोविनियर और केजीएमयू-केसीएच अल्युमिनाई डायरेक्टरी का भी विमोचन किया। 

डॉ. पुरी ने अल्युमिनाई के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. पी. एन. वर्मा, डॉ. वी.के.जैन, डॉ. वी.बी. सिंह, डॉ. एम. एन. कपूर व डॉ. ए. के. मित्तल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया और उनके योगदान को सराहा। 

इस अवसर पर रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) ने कहा कि विभाग ने कोविड काल में दिन-रात सक्रिय रहकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वायरस से बचाने का काम किया। अपने विभाग की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखते हुए विश्वविद्यालय के अन्य विभागों को भी सहयोग प्रदान किया। इसका नतीजा रहा कि विभागों के आंतरिक मूल्यांकन में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग दूसरे स्थान पर रहा। डॉ. सूर्यकान्त ने कहा कि केजीएमयू से शिक्षा ग्रहण कर आज देश ही नहीं विदेश में भी लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

डॉ. सूर्यकान्त ने विभाग के पुरातन चिकित्सकों (अल्युमिनाई) को अवगत कराया कि भविष्य में सभी को विभाग की तरफ से चिकित्सा जगत के नए शोध एवं जानकारियों से अवगत कराया जायेगा एवं हर पांच साल पर ऐसा आयोजन किया जायेगा। डॉ. सूर्यकान्त ने विभाग के 75 वर्षों की यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी दी एवं बताया कि  विभाग में फेफड़े की बीमारियों (lung diseases) के निदान एवं चिकित्सा की सर्वोत्तम सुविधा उपलब्ध है एवं टीबी एवं अन्य बीमारियों में प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज को सहयोग प्रदान कर रहा है।   

इस अवसर पर सीनियर अल्युमिनाई डॉ. वी.के. जैन ने कहा कि देश के पुरातन व प्रतिष्ठित संस्थानों में केजीएमयू शामिल रहा है। इसकी गौरवगाथा को आगे बढाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना चाहिए। 

केजीएमयू अल्युमिनाई एसोसिएशन (KGMU Alumni Association) के अध्यक्ष डॉ. एस. डी. पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में करीब 60 विभाग वर्तमान में चल रहे हैं, जिनमें से 40 में पोस्ट ग्रेजुएट की पढाई की सुविधा है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है । 

एसोसिएशन के सचिव डॉ. पी. के. शर्मा ने भी जार्जियन फ्रेंडशिप (Georgian friendship) को बढ़ावा देते हुए देश-विदेश में केजीएमयू का नाम रोशन करने का काम करें । इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने विभाग के पूर्व शिक्षकों के योगदान को याद किया और उनकी उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया। 

यूपी चैप्टर ऑफ़ इन्डियन चेस्ट सोसायटी (UP Chapter of Indian Chest Society) के सचिव और आज के आयोजन के सचिव डॉ. ए.के. सिंह ने कार्यक्रम में बढचढ कर भूमिका निभाने वालों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार जताया ।

कार्यक्रम में डॉ. टी. जी. रंगनाथ (रायपुर), डॉ. अम्बरीश जोशी (जबलपुर), डॉ. अंकित भाटिया (नई दिल्ली), डॉ. मधुरमय (झाँसी), डॉ. जी.वी. सिंह (आगरा), डॉ. नितेश तयाल (गाजियाबाद), डॉ. राजीव टंडन (बरेली), डॉ. ऋचा गुप्ता (वेल्लोर), डॉ. अपर जिंदल (हैदराबाद) ने चेस्ट से जुड़ीं बीमारियों पर अपना व्याख्यान दिया । इंडोनेशिया से डॉ. अगस्त्य डी. सुशांतो ने धूम्रपान निषेध पर इंडोनेशिया का अपना अनुभव साझा किया तो आस्ट्रेलिया के डॉ. शिवेश प्रकाश ने लंग्स अल्ट्रासाउंड की मौजूदा सुविधाओं पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम से सैकड़ों लोग ऑनलाइन व ऑफ़लाइन जुड़े । 

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. आर.एस. कुशवाहा, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. आनन्द कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दर्शन कुमार बजाज, डॉ. ज्योति बाजपेयी, डॉ. अंकित कुमार व रेजिडेंट चिकित्सक, छात्र-छात्राएं व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

हे.जा.स. September 09 2023 167317

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कैंसर और लिवर की नकली दवाएं बिकने का अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूए

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. October 01 2022 31027

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हर साल, गर्भधारण के लगभग आधे मामले, यानि लगभग 12 करोड़ 10 लाख मामले अनिय

लोहिया में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल, फेफड़ों के मरीजों को बड़ी राहत

लोहिया में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल, फेफड़ों के मरीजों को बड़ी राहत

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2026 1015

पारंपरिक उपचार में मरीज को बार-बार अस्पताल आकर द्रव निकालने की आवश्यकता पड़ती है, जबकि आईपीसी के माध्

दिल को कमजोर कर गया कोरोना- स्टडी

दिल को कमजोर कर गया कोरोना- स्टडी

हे.जा.स. January 27 2023 32143

अमेरिकी स्टडी में हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना महामारी के बाद के बाद अमेरिका में दिल की

एनेस्थीसिया के डॉक्टरों ने रैली के माध्यम से जीवन रक्षक प्रणाली के प्रति जागरूक किया

एनेस्थीसिया के डॉक्टरों ने रैली के माध्यम से जीवन रक्षक प्रणाली के प्रति जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2022 36090

इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलाजी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके उपलक्ष्य में एक अक्तूबर से जन

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

आरती तिवारी May 28 2023 30394

विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस के मौके पर SGPGI के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने समाज के हाशिये पर जीवन याप

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

एस. के. राणा December 03 2021 27744

वैज्ञानिकों ने बताया कि टीका नहीं लेने वाले लोग सबसे पहले टीकाकरण करवाए। टीका नहीं लेने वाले लोगों प

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

एस. के. राणा March 12 2023 32715

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए वायरस को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

विशेष संवाददाता September 17 2022 33644

एम्स अस्पताल में 5 साल के एक बच्चे की सफल एन-ब्लॉक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। हालांकि यह काफी चुनौतीप

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लेख विभाग November 22 2022 25822

पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को स

Login Panel