देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चयनित चेयरमैन डॉ अनुज माहेश्वरी ने कहा, “डायबिटीज के रोकथाम पर होने वाली चर्चा को प्रोत्साहित करने और डायबिटीज के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हमने इस वॉकथॉन का आयोजन किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 15 2022 Updated: November 15 2022 23:54
0 25723
विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम उदघाटन करते  स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक

लखनऊ। डायबिटीज के क्षेत्र की प्रमुख रिसर्च संस्था RSSDI की उत्तर प्रदेश शाखा ने लखनऊ के गोमती नगर के रीवर फ्रंट पर विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित किया। उत्तर प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक ने RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के 'डायबिटीज वॉकथॉन' को झंडी दिखाकर रवाना किया।  

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर अनुज माहेश्वरी, प्रोफेसर नरसिंह वर्मा, एम के श्रीवास्तव,  संजय,  सतीश जोशी और  सुदीप सरकार ने भाग लिया।  इस अवसर पर डॉ यूसुफ अंसारी, डॉ अनिल उपाध्याय, डॉ संजय सिंह और डॉ स्मिता सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भारत में डायबिटीज केयर के महत्व पर चर्चा की। कई फिटनेस शौकीनों ने "वॉक फॉर डायबिटीज" में भी हिस्सा लिया और संस्था के प्रयासों की सराहना की।

RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चयनित चेयरमैन डॉ अनुज माहेश्वरी ने कहा, “डायबिटीज के रोकथाम पर होने वाली चर्चा को प्रोत्साहित करने और डायबिटीज के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हमने इस वॉकथॉन का आयोजन किया। ब्रजेश पाठक  जैसे गणमान्य व्यक्तियों का इस अभियान में शामिल होना और डायबिटीज से पीड़ित लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में  मदद करना हमारे लिए खुशी की बात है।  RSSDI का मुख्य उद्देश्य लोगों को डायबिटीज की बीमारी के बारे में शिक्षित करना और समय पर डायग्नोसिस को बढ़ावा देना है।RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर वॉकथॉन के बाद मुफ़्त ब्लड शुगर टेस्टिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

RSSDI के अध्यक्ष डॉ बी एम मक्कर ने इस बाबत कहा, "विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर RSSDI के 21 स्टेट चैप्टर हर राज्य के विभिन्न शहरों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ एक डायबिटीज वॉकथॉन का आयोजन कर रहे हैं।  

वर्तमान समय में भारत में डायबिटीज के केस मे अच्छी खासी  वृद्धि देखने को मिल रही है। डायबिटीज की इस बीमारी पर तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई करने की ज़रूरत है। ऐसा करने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रमों को आयोजित करने की ज़रूरत है। RSSDI जागरूकता बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर पुर जोर काम कर रहा है। डायबिटीज जीवन पर्यंत चलने वाली बीमारी है और इसे जमीनी स्तर पर कार्रवाई करके खत्म करने की जरूरत है।"

इलाहाबाद के अलावा अन्य शहरों में भी मोटो साइक्लोथॉन और डायबिटीज के लिए नि:शुल्क स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डायबिटीज मेलिटस भारत की सबसे बड़ी हेल्थकेयर समस्या बन गई है। भारत में 70 मिलियन से ज्यादा लोग इस समय डायबिटीज की चपेट में है। RSSDI का मानना है कि इस समस्या को दूर करने के लिए इलाज नहीं बल्कि रोकथाम पर ध्यान देने वाले दृष्टिकोण को अपनाने की जरूरत है। इस दृष्टिकोण को जमीनी स्तर पर लागू करने की जरूरत है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लंपी वायरस का कहर, 5 मवेशियों को मौत

लंपी वायरस का कहर, 5 मवेशियों को मौत

विशेष संवाददाता November 12 2022 25651

उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों लंपी वायरस से गायों की मौत हो रही है। स्थिति को देखते हुए पशुप

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

विशेष संवाददाता October 12 2022 34853

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मौक

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 29967

दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

लेख विभाग July 25 2022 39910

अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोंस की बीमारी के समान है और आईबीडी का एक प्रकार है। अल्सरेटिव कोलाइटिस का उपच

स्टेंट के रेस्टेनोसिस को रोकने में मददगार हैं नई तकनीकें: प्रो (डॉ) तरुण कुमार

स्टेंट के रेस्टेनोसिस को रोकने में मददगार हैं नई तकनीकें: प्रो (डॉ) तरुण कुमार

विशेष संवाददाता August 19 2022 32334

भारत में हर साल एक लाख से अधिक हृदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी होती है लेकिन छह से नौ महीने बाद 3 से

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

एस. के. राणा August 18 2022 28328

अमेरिकी हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में पता चलता है कि पीएम 2.5 प्रदूषण के कारण 2019 में दिल

दवाओं के दाम में कितनी हुई वृद्धि, जानिए दवा व्यापारी से

रंजीव ठाकुर August 26 2022 169989

इस समय प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ अन्य कई प्रकार के वायरस फैले हुए है तो ऐसे में दवाओ

भारत बायोटेक को इंट्रा नैजल वैक्सीन के बूस्टर खुराक के परीक्षण की मिली इजाजत

भारत बायोटेक को इंट्रा नैजल वैक्सीन के बूस्टर खुराक के परीक्षण की मिली इजाजत

एस. के. राणा January 28 2022 35931

भारत के दवा नियंत्रक ने भारत बायोटेक को नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की बूस्टर खुराक के परीक्

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

एस. के. राणा November 30 -0001 30577

कोरोना का डेल्टा रूप दुनिया के अधिकतर देशों को चपेट में ले चुका है। वायरस अब अपना जीवन बचाने के लिए

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41734

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

Login Panel