देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: वैक्सीनेशन को बढ़ावा दे रहा सिविल अस्पताल का फीमेल फ्रेंडली बूथ।

स्पेशल बूथ पर महिला स्टाफ ही कार्यरत है। इसमें दो वार्ड आया, तीन महिला सिपाही, पंजीकरण करने के लिए एक महिला, चार स्टाफ नर्स के अलावा असिस्टेंट मैटर्न और सीनियर स्टाफ नर्स भी महिला ही हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 07 2021 Updated: June 07 2021 03:05
0 33231
लखनऊ: वैक्सीनेशन को बढ़ावा दे रहा सिविल अस्पताल का फीमेल फ्रेंडली बूथ। प्रतीकात्मक

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए महिला विशेष बूथ बनाने की बात कही जा रही। वहीं, सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए फीमेल फ्रेंडली बूथ पहले से ही काम कर रहा। अस्पताल में छह बूथों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही, जिसमें एक बूथ ऐसा है, जहां सिर्फ लड़कियों और महिलाओं का टीकाकरण होता है।

बूथ पर महिला स्टाफ ही कार्यरत है। एक मई से शुरू हुए इस महिला विशेष बूथ पर अब तक 18-44 आयुवर्ग में 4,027 को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, छह बूथों पर 15 जनवरी से अब तक करीब 46 हजार लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। लड़कियों और महिलाओं को टीकाकरण अभियान से जोड़ने के लिए गर्ल्स स्कूल-काॅलेज से भी समन्वय किया जा रहा।

स्पेशल बूथ पर महिला स्टाफ ही कार्यरत है। इसमें दो वार्ड आया, तीन महिला सिपाही, पंजीकरण करने के लिए एक महिला, चार स्टाफ नर्स के अलावा असिस्टेंट मैटर्न और सीनियर स्टाफ नर्स भी महिला ही हैं। यदि किसी महिला के साथ पुरुष आता है तो उसे बाहर बैठने के लिए कहा जाता है। बूथ पर एक फीडबैक रजिस्टर भी रखा है। रजिस्टर में सिर्फ रेफरेंस आइडी ही नोट की जाती है। रेफरेंस आइडी लिखकर लड़कियां और महिलाएं बूथ पर अपने अनुभव साझा कर रहीं। महिला विशेष बूथ पर सेल्फी स्टैंड की भी व्यवस्था है। लामार्टिनियर काॅलेज की कुछ लड़कियों ने मिलकर धनराशि जमा कर अस्पताल को एक सेल्फी प्वाइंट और पब्लिक एड्रेस सिस्टम दिया था।

सिविल अस्पताल के निदेशक डा सुभाष चंद्र सुन्द्रियाल ने बताया कि लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षा का अहसास होगा तो वह परिवार के साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी वैक्सीन के लिए जागरूक करने का काम करेंगी। महिला विशेष बूथ का उद्देश्य जागरूकता की ऐसी ही चेन बनाना है। हम लड़कियों के समूह और उनके स्कूल-काॅलेज के साथ मिलकर भी काम कर रहे। दो काॅलेज के साथ आनलाइन जागरूकता कार्यक्रम कर चुके हैं। आगे चलकर कोरोना, टीकाकरण के अलावा मासिक धर्म और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी हम काम करने की योजना बना रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

हे.जा.स. November 28 2020 22067

स्‍ट्राजेनेका (AstraZeneca) द्वारा विकसित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन के ग्‍लोबल ट्रायल की शु

यूरोपीय आयोग ने फाइजर को माइग्रेन की दवा का मार्केटिंग का अधिकार दिया 

यूरोपीय आयोग ने फाइजर को माइग्रेन की दवा का मार्केटिंग का अधिकार दिया 

विशेष संवाददाता April 28 2022 44689

रिमेगेपेंट नाम की जनेरिक दवा को फाइजर VYDURA® ब्रांड नाम के तहत बाजार में बेचता है। इसका उपयोग माइग्

भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की है, यह प्रगति निजी क्षेत्र तक सीमित है: डब्ल्यूएचओ

भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की है, यह प्रगति निजी क्षेत्र तक सीमित है: डब्ल्यूएचओ

विशेष संवाददाता April 06 2022 127913

WHO ने जो रिपोर्ट जारी की है, वह सरकारी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा सवालिया निशान है। संगठन

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

हे.जा.स. January 10 2021 24547

हैदराबाद स्थित कंपनी ने शनिवार को सफाई दी कहा कि वालंटियर की मौत का संबंध कोवैक्सीन के ट्रायल से नही

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

श्वेता सिंह October 28 2022 35868

वैसे तो यह एक आम समस्या है लेकिन सही वक्त पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो इसकी एडवांस स्टेज में लंग्स,

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

एस. के. राणा June 27 2021 29138

इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,258 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,95,751 हो गयी। उ

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नि:शुल्क कैंसर जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित
हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

विशेष संवाददाता January 25 2023 27224

ठंड के बढ़ने से लोग वैसे ही परेशान थे। इसी बीच हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा अभी टला नहीं था कि, इस बी

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

आरती तिवारी November 14 2022 25685

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इल

यूपी में कोविड की जांच पर संकट मंडराया, केवल 5 दिन का बचा है वीटीएम

यूपी में कोविड की जांच पर संकट मंडराया, केवल 5 दिन का बचा है वीटीएम

रंजीव ठाकुर September 02 2022 27677

जानकारी के मुताबिक त्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के पास केवल तीन लाख यूनिट रिएजेंट वायरल ट्रा

Login Panel