देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन |

इस मेले के माध्यम से गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श और जरूरी सेवाएं, परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनके फायदे भी बताये जा रहे हैं |

0 28584
स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन | मुख्यमंत्री आरोग्य मेला |

लखनऊ| जिले के सभी 80 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर  ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को आरोग्य मेले का निरीक्षण एवं सुपरविजन करने के निर्देश दिए | उन्होंने स्वयं भी  नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीपुरम एवं आईआईएम रोड पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया और आरोग्य मेले में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली | 

इस मौके पर  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा- मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के माध्यम से आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके घर के समीप ही दी जा रही हैं | बीमारी के इलाज करने से बेहतर है उसका बचाव | इसलिए यदि बीमारी के बारे में समय से पता चला जाए तो इलाज बेहतर हो सकता है | 

उन्होंने कहा-  इस इस मेले के माध्यम से गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श और जरूरी सेवाएं, परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनके फायदे भी बताये जा रहे हैं |  ओ.पी.डी.  सेवाओं के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार और संदर्भन (रेफर) की सुविधाएँ दी जा रही हैं | साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) एवं मुख्यमंत्री आरोग्य अभियान की जानकारी देने के साथ ही गोल्डन कार्ड का वितरण किया जा रहा है | 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया- इन मेलों के द्वारा पूर्ण टीकाकरण, उसके बारे में  परामर्श दिया जा रहा है | बच्चों में डायरिया व न्यूमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके अलावा कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनके उपचार के लिए समुचित कार्यवाही की जा रही है  | आरोग्य मेले का आयोजन कोरोना से बचाव के सभी प्रोटोकॉल्स के साथ किया जा रहा है | साथ में एंटीजन टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है |

आज आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 6,711 मरीज पंजीकृत हुए, जिसमें पुरुष मरीज 2460, महिला मरीज 3248 व 1003 बच्चे थे | इस अवसर पर 609  गोल्डन कार्ड बने | 637 व्यक्तियों का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सौंदर्या राय February 20 2022 51404

सलाद शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ सुन्दर भी बनाये रखता है। फलों और सब्ज़ियों में विटामिन, खनिज, फाइबर

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

हे.जा.स. April 25 2022 30005

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमे

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

हे.जा.स. April 23 2022 26178

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर च

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के केस बढ़े

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के केस बढ़े

विशेष संवाददाता April 06 2023 18736

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला अस्पताल से लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज और सीएससी सेंटर पर व्यव

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर निकली जन जागरूकता रैली

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर निकली जन जागरूकता रैली

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2022 35000

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तंबाकू की आदत को छोड़ने पर बल दिया तथा इसके दुष्परिणामों पर अपने विचार

यूके के शोधकर्ताओं ने बनाया थ्रीडी फोटो के जरिये आंखों की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण 

यूके के शोधकर्ताओं ने बनाया थ्रीडी फोटो के जरिये आंखों की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण 

हे.जा.स. July 21 2022 39081

किसी विशेषज्ञ के बगैर रोगी को आसान और सस्ते में फोटो के जरिये बीमारी का पता लगा सकते हैं। हमारा उपकर

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

सौंदर्या राय March 26 2022 41571

रात की गहरी नींद आपके बालों को काला लंबा तथा आकर्षक बनाए रखने में मदद करती है। गहरी नींद लेने से चेह

मुंबई में बीते दिन 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

मुंबई में बीते दिन 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

विशेष संवाददाता January 08 2023 25791

महाराष्ट्र में कोरोनावयरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार को 32 नए केस सामने आए। मुंबई और

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

हे.जा.स. December 24 2022 30143

इन चुनौतियों के बावजूद, महानिदेशक ने उम्मीद बनाए रखने के लिये अनेक वजहों का उल्लेख किया। उन्होंने बत

विश्व स्तनपान सप्ताह पर सीएमओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

विश्व स्तनपान सप्ताह पर सीएमओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 02 2026 749

जन्म के पहले एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना तथा छह माह बा

Login Panel