देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

चमकदार त्वचा के ल‍िए प्रयोग करें पपीते का तेल

इसके बीजों से तेल निकाला जाता है और यह तेल स्किन की लगभग सभी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। पपीते के बीज में विटामिन ए, बी, सी, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

श्वेता सिंह
September 18 2022 Updated: September 18 2022 22:28
0 33601
चमकदार त्वचा के ल‍िए प्रयोग करें पपीते का तेल प्रतीकात्मक चित्र

अक्सर आपने अपने से बड़ों को ये कहते सुना होगा कि पपीता खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। ये बात सोलह आने सच है लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि पपीता न केवल पाचन क्रिया बल्कि स्किन के लिए भी बेमिसाल फायदे वाला फल है। पपीता हर मौसम में उपलब्ध होता है।

 

पपीता (papaya) प्रयोग करने के बाद अमूमन लोग इसके बीजों को यूं ही बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि इसके बीजों (seeds) से तेल निकाला जाता है और यह तेल स्किन की लगभग सभी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। पपीते के बीज में विटामिन ए, बी, सी, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे पोषक (Nutrients) तत्व पाए जाते हैं। साथ ही, इसके प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम जैसे पपैन और काइमोपैपेन में जीवाणुरोधी (antibacterial), एंटिफंगल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं।

 

  • पपीते का तेल नेचुरल एक्सफोलिएंट (exfoliant) के रूप में काम करता है। पपीते के बीजो का तेल डेड स्किन सेल्स, गंदगी और अत्यधिक तेल को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पपीते के बीजो के तेल (Oil) में पाया जाने वाला  पपैन नामक प्राकृतिक एंजाइम आपकी त्वचा (skin) को साफ करने, पोर्स को टाइटन करने और आपकी त्वचा को स्मूद बनाने में मदद करता है। आप अपने घर में बने स्क्रब (scrub) में इस तेल की कुछ बूंदे शामिल करें। आपको अपनी स्किन में एक बड़ा अंतर नजर आएगा।

 

  • यह तेल हमारी त्वचा (skin) के लिए बेहद ही लाइट रहता है। यह बिना किसी जलन के स्किन में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है। इस तेल का उपयोग करके आप स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटा सकते हैं और त्वचा को स्मूद बना सकते हैं |

 

  • दिनभर में आपकी स्किन को बहुत अधिक तनाव (stress) व एनवायरनमेंटल डैमेज का सामना करना पड़ता है जिसके कारण स्किन काफी प्रभावित होती है। इन डैमेज में निशान (scars), घाव, मुंहासे, ब्लैकहेड्स और खराब स्किन टेक्सचर आदि शामिल है। पपीते के बीज का तेल अपने चेहरे पर लगाने से त्वचा जल्दी ठीक होती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

लेख विभाग June 19 2021 29247

बरसात के मौसम में वायरल फीवर बहुत तेजी के साथ फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

लेख विभाग January 15 2023 28568

लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्

मेडिकल ऑफिसर बेसिक कोर्स के समापन पर आयोजित हुई सेरेमोनियल परेड।

मेडिकल ऑफिसर बेसिक कोर्स के समापन पर आयोजित हुई सेरेमोनियल परेड।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 36079

सेना चिकित्सा कोर की परंपरा को बनाए रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों को ऑफिस

सहारा अस्पताल में "औषधि सुरक्षा" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  

सहारा अस्पताल में "औषधि सुरक्षा" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2022 28860

डॉ. मजहर हुसैन, निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने भी दवा सुरक्षा को ध्यान रखने पर जोर दिया और कहा कि मर

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

श्वेता सिंह October 19 2022 24120

प्रदेश की 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है, जहां पीपीपी मॉडल पर सभी सुविधाएं विकसि

देश में बढ़ता कोरोना का खौफ !

देश में बढ़ता कोरोना का खौफ !

एस. के. राणा April 17 2023 29098

देश में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कुल 9,111 नए माम

अब कई तरीके से समझाएंगे आयुष्मान योजना की महत्ता 16 से शुरू हुआ अभियान 30 नवंबर तक चलेगा

अब कई तरीके से समझाएंगे आयुष्मान योजना की महत्ता 16 से शुरू हुआ अभियान 30 नवंबर तक चलेगा

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 19566

आयुष्मान भारत की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकाधिक लोगों तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री

देश में ढलान पर कोरोना संक्रमण, 1 लाख 49 हज़ार नए मामले और 1072 मरीजों की मौत

देश में ढलान पर कोरोना संक्रमण, 1 लाख 49 हज़ार नए मामले और 1072 मरीजों की मौत

एस. के. राणा February 04 2022 24666

बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में अब गरीब मरीजों का होगा निःशुल्क  इलाज

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में अब गरीब मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज

एस. के. राणा February 10 2023 36288

अस्पताल की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह 1 मार्च से अपनी ओपीडी में 25 प्रतिशत और आईपीडी में 10 प्रत

इस मौसम में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की समस्या

इस मौसम में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की समस्या

आरती तिवारी September 03 2022 24798

बारिश के मौसम में अस्थमा के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्थमा

Login Panel