देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई भी छूटे नहीं: प्रधानमन्त्री

टीम इंडिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। टीकाकरण में देश ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

एस. के. राणा
September 26 2021 Updated: September 26 2021 22:09
0 30379
कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई भी छूटे नहीं: प्रधानमन्त्री प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। पर्व और त्योहारों के मौसम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि टीकाकरण अभियान में कोई भी पीछे न छूटे।

आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाला समय त्योहारों का है और पूरा देश असत्य पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की विजय का पर्व भी मनाने वाला है लेकिन इस उत्सव में देशवासियों को एक और लड़ाई के बारे में याद रखना है तथा वह है कोरोना से लड़ाई।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम इंडिया इस लड़ाई में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। टीकाकरण में देश ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और इस लड़ाई में हर भारतवासी की अहम भूमिका है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हमें अपनी बारी आने पर टीका तो लगवाना ही है, पर इस बात का भी ध्यान रखना है कि कोई इस सुरक्षा चक्र से छूट न जाए।’’

उन्होंने लोगों से कहा कि आस-पास के जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाए हैं, उन्हें भी टीकाकरण केंद्र तक ले जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीका लगने के बाद भी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस लड़ाई में एक बार फिर टीम इंडिया अपना परचम लहराएगी।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

लेख विभाग September 22 2021 29206

सामान्य बुखार की अवधि अधिक से अधिक एक हफ्ता होती है और एक हफ्ते बाद उपचार या बगैर उपचार के यह वायरल

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

सौंदर्या राय April 07 2022 38608

योग से आपकी स्किन में ग्लो आ जाती है। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लग जातीं है। हम कुछ ऐसे योगासनों के

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में लगे दो वेंटिलेटर

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में लगे दो वेंटिलेटर

आरती तिवारी July 27 2023 55202

अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद अफसरों की नींद टूटी है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल के मुताबिक, द

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 03 2023 37428

औरैया के कई मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। डीआईओ की ओर से छापेमारी की गई। जिसमें छा

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

हे.जा.स. February 20 2021 22819

इसका उत्पाद नागपुर स्थित फैक्ट्री में किया जाएगा। IQVIA MAT दिसंबर 2020 के अनुसार, Droxidopa कैप्सूल

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

हे.जा.स. December 12 2021 35795

कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50% केस ओमि

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

विशेष संवाददाता September 29 2022 36425

उन्होंने कहा कि गत वर्षों में यह देखने में आया है कि ऊपरी तौर से स्वस्थ नौजवानों, खासतौर पर कीर्ति प

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 35520

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, युवाओं को देगी इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र

रंजीव ठाकुर August 19 2022 43214

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, का लखनऊ में ऑफिस के शुभारम्भ से बेहद उत्साहित व आशान्वित सीईओ कार्तिक पो

पीजीआई में ऑस्टियोपोरोरिस दिवस पर जागरूकता समारोह आयोजित।

पीजीआई में ऑस्टियोपोरोरिस दिवस पर जागरूकता समारोह आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2021 37817

आस्टियोपोरोसिस की बीमारी हड्डियों को कमजोर बना देती है जिससे मामूली झटका व चोट लगने पर कूल्हे, कलाई

Login Panel