देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

अगर आप भी अपनी मूँछें हटाना चाहती हैं, तो फिर शेविंग मत करें और वेक्सिंग, डेपिलेटरी (depilatory) क्रीम, इलेक्ट्रोलिसिस (electrolysis) या लेजर रिमूवल जैसी लंबे समय तक बनी रहने वाली मेथड्स को चुनें।

सौंदर्या राय
December 12 2021 Updated: December 12 2021 17:19
0 49886
डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि। प्रतीकात्मक

चाहे ये कुछ डार्क बाल हों या फिर पूरी तरह से भरी हुई मूंछ (अपरलिप्स) हों, जिन लड़कियों के अपर लिप्स होते हैं, उनके ये बाल उनके लिए बहुत भद्दे और शर्मिंदगी की वजह बन सकते हैं। अगर आप भी अपनी मूँछें हटाना चाहती हैं, तो फिर शेविंग मत करें और वेक्सिंग, डेपिलेटरी (depilatory) क्रीम, इलेक्ट्रोलिसिस (electrolysis) या लेजर रिमूवल जैसी लंबे समय तक बनी रहने वाली मेथड्स को चुनें। आप ब्लीच के जरिए भी अपने अपर लिप के बालों के अपीयरेंस को कम कर सकती हैं।

डेपिलेटरी क्रीम यूज करना (Using Depilatory Cream)

1. पेनलेस (दर्दरहित) ऑप्शन के लिए एक डेपिलेटरी क्रीम को चुनें: डेपिलेटरी क्रीम्स आपकी त्वचा की सतह पर मौजूद बालों को गला देती हैं। अगर सही तरह से यूज किया जाए, तो ये क्रीम्स पेनलेस होती हैं, इसलिए अगर आप वेक्सिंग या एपिलेटर्स (epilators) से होने वाले दर्द को कम करना चाहती हैं, तो इसी मेथड को चुनें।

2. आपके चेहरे के बालों के लिए सही डेपिलेटरी क्रीम की तलाश करें: क्योंकि इस प्रोसेस में शामिल केमिकल्स कठोर (harsh) होते हैं, ऐसी क्रीम सिलेक्ट करें, जिसे चेहरे के नाजुक बालों के लिए तैयार किया गया हो। ब्यूटी सप्लाई स्टोर जाएँ और विशेष रूप से चेहरे के बालों के लिए तैयार किए हुए प्रोडक्ट को सर्च करें। अगर आप इन्हें लेकर कन्फ़्यूजन में हैं, तो फिर वहाँ मौजूद किसी एसोशिएट से आपके लिए एक चुनकर देने को कहें।

3. क्रीम का स्पॉट-टेस्ट करें: आपकी क्रीम से, आपकी स्किन पर कोई रिएक्शन होता है या नहीं, ये जानने के लिए क्रीम के जरा से हिस्से को किसी सेंसिटिव, लेकिन एक सुरक्षित एरिया (जैसे कि, आपकी कलाई की अंदर की स्किन) पर लगा दें। अब इसे रिकमेंड किए हुए टाइम तक, जो लगभग 5 मिनट्स हो सकता है, के लिए लगे रहने दें और फिर उसे अच्छी तरह से धो लें। आपकी त्वचा में जलन या खुजली नहीं होने की पुष्टि करने के लिए, कम से कम 10 या 15 मिनट्स और इंतज़ार कर लें।

4. अपनी अपर लिप के ऊपर पेस्ट की एक पतली सी लेयर फैला लें: डिस्पोज़ेबल ग्लव्स पहन लें और अपनी उंगली के ऊपर एक मटर के दाने के आकार की मात्रा निकाल लें। इसे सीधे अपनी नाक के नीचे लगाना शुरू करें और इसे अपनी अपरलिप्स के ऊपर दोनों डाइरैक्शन में फैलाते जाएँ। इस प्रोडक्ट की मोटी परत से आपके पूरे एरिया के कवर होने की पुष्टि कर लें।

  • अगर आप प्रोडक्ट को बहुत ज्यादा बाहर तक फैला देती हैं और ये आपके गालों तक पहुँच जाता है, तो फिर उस हिस्से को फौरन ही एक गीले कपड़े से साफ कर लें।
  •  अगर आपके प्रोडक्ट के साथ में एक छोटा सा स्पेच्युला (चम्मच जैसा) आता है, तो क्रीम लगाने के लिए आप उसे भी यूज कर सकती हैं।

5. क्रीम को तीन से छह मिनट्स के लिए छोड़ दें: प्रोडक्ट पर दिए हुए इन्सट्रक्शन्स को सावधानी के साथ फॉलो करें। वो आपको क्रीम को तीन मिनट्स तक रहने देने की सलाह देंगे, लेकिन अगर आप आज पहली बार इसे अप्लाई कर रही हैं, तो फिर आपको इसे थोड़े कम ही वक़्त तक लगाए रखना चाहिए। अगर आपको आपकी अपर लिप पर झनझनाहट जैसा कुछ महसूस होना शुरू हो जाए, तो उस प्रोडक्ट को फौरन ही साफ करके निकाल दें।

6. बाल बाहर निकल रहे हैं या नहीं, ये देखने के लिए स्किन के छोटे से हिस्से पर रब करें: अपनी फिंगरटिप्स का या फिर एक क्यू-टिप (Q-tip) का यूज करते हुए, अपने अपरलिप्स के ऊपर के छोटे से हिस्से को आराम से रब करें और देखें बाल निकल रहे हैं या नहीं। अगर बाल निकल रहे हैं, तो फिर आगे बढ़ें और क्रीम को निकालते जाएँ। अगर नहीं, तो फिर जब तक आप एप्लिकेशन टाइम के मैक्सिमम अमाउंट पर न पहुँच जाएँ, तब तक इंतज़ार करें।

  • प्रोडक्ट को कभी भी रिकमेंड किए हुए टाइम से ज्यादा देर के लिए मत छोड़ें। आपकी स्किन इरिटेट हो सकती है या झुलस भी सकती है।

7. एक गीले कपड़े का यूज करते हुए, क्रीम को साफ कर दें: क्रीम को स्किन पर से निकालने के लिए एक हल्के गीले कपड़े या पेपर टॉवल का यूज करें। आप चाहें तो शावर के नीचे भी जा सकती हैं और अपनी उँगलियों से क्रीम को आराम से रब करके निकाल सकती हैं।

8. साबुन और पानी से अपनी स्किन को अच्छी तरह से धो लें: अपनी उँगलियों पर साबुन और पानी लगा लें और फिर बचे हुए अवशेषों को निकालने के लिए, इसे आराम से अपनी अपर लिप के ऊपर रब करें। फिर एक आखिरी बार अपनी अपर लिप पर पानी के छींटे डालें या फिर पानी से रब कर लें।

9. इसके बाद एक जेंटल क्रीम लगा लें: अगर इस प्रोसेस के बाद में, वो एरिया ड्राई लग रहा है, तो फिर एक जेंटल, फ्रेगरेंस-फ्री मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन लगा लें। इस क्रीम या लोशन को जरूरत के हिसाब से, अगले एक या दो दिन और लगाएँ

10. इस प्रोसेस को हर तीन से पाँच दिनों में रिपीट करें: डेपिलेटरी क्रीम्स केवल एक टेम्पररी सोल्यूशन हुआ करती हैं और तीन से पाँच दिनों के बाद बाल वापस से निकल आते हैं। तीन दिनों के बाद, आप इस प्रोडक्ट को फिर से यूज कर सकती हैं, लेकिन अगर आपको इरिटेशन, खुजली हो या फिर आपकी त्वचा लाल हो जाए, तो फिर इसे यूज करना बंद कर दें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बढ़ती बीमारियों को लेकर नगर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जारी हुआ टोल फ्री नंबर

बढ़ती बीमारियों को लेकर नगर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जारी हुआ टोल फ्री नंबर

आरती तिवारी November 10 2022 29218

नगरों की साफ-सफाई, संचारी रोग एवं डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव, जलभ

5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कर पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश।

5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कर पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश।

हे.जा.स. February 05 2021 23347

यूपी 5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में अब तक

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1246

डॉ मिलिंद ने कहा बीते तीन-चार वर्षों में एक्सक्लूसिव स्तनपान का 60 प्रतिशत से 35 प्रतिशत होना चिंता

भारत में कैंसर की “सुनामी” के चेतावनी

भारत में कैंसर की “सुनामी” के चेतावनी

विशेष संवाददाता January 24 2023 25148

हेमाटोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग, क्लीवलैंड क्लिनिक, ओहियो, यूएसए के अध्यक्ष डॉ. जेम अब्राहम ने

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

विशेष संवाददाता July 13 2023 43271

कौशांबी में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41804

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों के जांच सम्बन्धी शुल्क अब ऑनलाइन जमा होगा

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों के जांच सम्बन्धी शुल्क अब ऑनलाइन जमा होगा

अबुज़र शेख़ October 04 2022 26959

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों की जांचों का शुल्क अब ऑनलाइन भी जमा हो जायेगा यह सुविधा अगले 10 दिनो

गरीब देशों को कोरोना रोधी टीके दान में दें- विश्व स्वास्थ्य संगठन

गरीब देशों को कोरोना रोधी टीके दान में दें- विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. May 15 2021 35896

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने कहा कि कोरोना रोधी टीके का अधिकांश हिस्सा अमीर देश खरीद रहें ह

कोरोना का कहर: देश में कोविड संक्रमण के नए मामले बीस हज़ार के पार 

कोरोना का कहर: देश में कोविड संक्रमण के नए मामले बीस हज़ार के पार 

एस. के. राणा July 29 2022 27679

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

लेख विभाग February 14 2023 31026

क्या आप छोटा सा काम काम करके ही थक जाते हैं। सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में सांस फूलने लगता है और वर्कआ

Login Panel