देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही ओमीक्रॉन संक्रमण से बचा सकतें हैं: डॉ रणदीप गुलेरिया 

ओमीक्रॉन से सुरक्षा के लिए मौजूदा टीकों में बदलाव किया जा सकता है। वर्तमान टीके प्रभावी हैं, लेकिन नए वैरिएंट आने के साथ, उनकी प्रतिरक्षा कम हो सकती है।

एस. के. राणा
December 22 2021 Updated: December 22 2021 22:32
0 26449
वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही ओमीक्रॉन संक्रमण से बचा सकतें हैं: डॉ रणदीप गुलेरिया  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। ओमीक्रॉन के खिलाफ तैयारियों को लेकर केंद्र द्वारा राज्यों को पत्र लिखने के एक दिन बाद एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने नई चेतावनी जारी की है। डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते प्रसार को रोकने के केवल दो तरीके हैं। भारत में 2 दिसंबर को ओमीक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। लेकिन तब से आज तक भारत में 213 ओमीक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। 

ओमीक्रॉन से बचने के केवल दो तरीके
डॉ गुलेरिया ने कहा, "ओमीक्रॉन एक अधिक संक्रामक वैरिएंट है। हमें खुद को बचाने के लिए दो काम करने की जरूरत है, पहला है टीका लेना और दूसरा है कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना।" इससे पहले, डॉ गुलेरिया ने कहा था कि ओमीक्रॉन से सुरक्षा के लिए मौजूदा टीकों में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "हमारे पास दूसरी पीढ़ी के टीके होंगे। यह कुछ ऐसा है जिसे हमें ध्यान में रखने की आवश्यकता है। वर्तमान टीके प्रभावी हैं, लेकिन नए वैरिएंट आने के साथ, उनकी प्रतिरक्षा कम हो सकती है। हालांकि, टीकों में बदलाव किया जा सकता है। इस बारे में स्टडीज भी चल रही हैं कि क्या हमारे पास एक दोहरी क्षमता वाली COVID-19 वैक्सीन हो सकती है। मान लें कि डेल्टा वैरिएंट और बीटा वैरिएंट को एक वैक्सीन में मिला दें तो यह एक दोहरी क्षमता वाली वैक्सीन बनेगी।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हे.जा.स. January 19 2021 21056

कोर्ट ने इस विज्ञापन के जरिए हुए चयन को भी निरस्त करते हुए प्रदेश सरकार को संबंधित कानून के तहत नया

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

लेख विभाग June 15 2021 31586

एलर्जी किसी व्यक्ति को तब होती है जब उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को यह विश्वास हो जाता है कि उसने जो चीज

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार December 17 2022 30199

डा सूर्यकान्त ने लोगों को बताया कि दुनिया में प्रतिवर्ष एक करोड़ टीबी के नये रोगी होते है, जिनमें से

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

हे.जा.स. April 26 2022 27637

चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग की स्थानीय सरकार ने लगभग 35 लाख निवासियों के घर चाओयांग जि

यूपी के 61 जिले हुए कोरोना मुक्त

यूपी के 61 जिले हुए कोरोना मुक्त

आरती तिवारी January 16 2023 30465

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का एक मरीज सामने आया हैं। इस दौरान एक मरीज रिकवर भी हुआ। इसी के

सील किए गए अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोले जाने के मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगें

सील किए गए अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोले जाने के मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगें

अनिल सिंह December 05 2022 28141

मामले की जांच पहले सीएमओ को दी गई थी, लेकिन इस पर शिकायतकर्ता को आप‌त्ति थी। आप‌त्ति पर संज्ञान लेते

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

आरती तिवारी March 18 2023 30343

लखनऊ में बीते दिन दो नए मरीज मिले है। राजधानी में 10 दिन बाद कोरोना के 2 नए मरीज सामने आए। प्रदेश मे

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

हे.जा.स. September 04 2022 32224

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। मंकीपॉक्स का ये नया वेरिएंट ब्रिटेन में हाल ही

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

लेख विभाग December 26 2022 54250

Archives of Sexual Behavior के एक शोध में यह तथ्य सामने आया है कि पुरुष के साथ समागम करने पर केवल 65

रथ के माध्यम से डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक।

रथ के माध्यम से डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक।

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 40981

इस रथ को चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के व्यवयहार में परिवर्तन करना, लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक

Login Panel