देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

फटे होंठों से निजात पाने के लिए लोग वैस्लीन, जैली, लिप बाम जैसी चीजों की मदद लेते हैं, लेकिन राहत फिर भी नहीं मिल पाती है। ऐसे में घरेलू उपाय अपनाएँ।

सौंदर्या राय
December 25 2021 Updated: December 26 2021 00:10
0 47124
सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी। प्रतीकात्मक

सर्दियों (Winter) के मौसम में त्वचा का रूखा और बेजान होना आम बात है। ऐसे में होंठों (Lips) के फटने की दिक्कत भी काफी बढ़ जाती है। कई बार स्थिति ऐसी भी हो जाती है जब होंठों से केवल खाल (Skin) ही नहीं निकलती, बल्कि कभी-सभी खून भी निकलने लगता है। जिसकी वजह से दर्द तो बर्दाश्त करना ही पड़ता है। साथ ही चेहरे की सुंदरता भी कम होने लगती है।

इस दिक्कत से निजात पाने के लिए लोग वैस्लीन, जैली, लिप बाम जैसी चीजों की मदद लेते हैं, लेकिन राहत फिर भी नहीं मिल पाती है। ऐसे में आप फटे होंठों को कोमल और गुलाबी बनाने वाले इन घरेलू नुस्खों (Home remedies) को अपना सकते हैं। आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

होंठों पर लगाएं नारियल तेल - Use coconut oil

फटे होंठों की दिक्कत को दूर करने के लिए आप दिन में दो-तीन बार होंठों पर नारियल का तेल लगाएं। साथ ही रात को सोने से पहले भी इसको होठों पर इस्तेमाल करें। इससे त्वचा मुलायम होगी और होठों के दर्द से भी आराम मिलेगा।

होंठों पर करें हल्दी का इस्तेमाल - Use turmeric

होंठों से खून आने की स्थिति में आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप रोज़ाना रात को सोने से पहले दो चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध में मिलाकर होठों पर लगाएं। इससे होंठों की दरारें भी भरने लगेंगी साथ ही स्किन भी सॉफ्ट और पिंक होगी।

होंठों पर लगाएं बादाम का तेल - Use almond oil

बादाम का तेल भी फटे होंठों से राहत देने में बहुत काम आता है। इसके लिए आप रोज़ाना रात को सोने से पहले होंठो पर बादाम का तेल लगा कर कुछ देर  होंठों की मसाज करें। इससे होंठों (Lips) को नमी मिलेगी साथ ही स्किन मुलायम और गुलाबी बनेगी।

होठों पर शहद इस्तेमाल करें - Use Honey

होठों पर शहद इस्तेमाल करने से भी फटे होंठों की दिक्कत आसानी से दूर होती है। रोजाना रात को सोने से पहले शहद से होंठो की मसाज करें। इससे होंठों  की दरारें भरने लगेंगी, होंठ मुलायम बनेंगे, साथ ही दर्द की समस्या भी कम होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फैमिली प्लानिंग करने में मदद करेंगे ये उपाय

फैमिली प्लानिंग करने में मदद करेंगे ये उपाय

लेख विभाग May 05 2023 40229

आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि प्रेग्नेंसी प्लान करते समय आपको दूसरी किसी बीमारी का इलाज न करव

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

लेख विभाग March 19 2022 35679

सुबह थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। सूरज की किरणें नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 03 2022 31953

देश में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मामले अभी भी

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

विशेष संवाददाता September 25 2022 36089

एम्स जोधपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल पदों में प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेशन के 08 और एसोस

बेसन से करें फेशियल, फ़टाफ़ट आएगा ग्लो

बेसन से करें फेशियल, फ़टाफ़ट आएगा ग्लो

श्वेता सिंह September 20 2022 35824

बेसन का इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग दूर होती है। बेसन त्वचा की रंगत में सुधार लाने के साथ पिंपल

आजमाएं, नेल पॉलिश रिमूव करने के ये घरेलू नुस्खे

आजमाएं, नेल पॉलिश रिमूव करने के ये घरेलू नुस्खे

लेख विभाग October 24 2022 98636

अगर आपको कहीं शादी या पार्टी में जाना हो और नेल पॉलिश रिमूवर की बोतल खाली हो गई है तो ऐसी स्थिति में

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

रंजीव ठाकुर September 07 2022 29716

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के रिक्त पड़े

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36441

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

कोविड-19 के आसन्न खतरे से केंद्र सरकार चिंतित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक 

कोविड-19 के आसन्न खतरे से केंद्र सरकार चिंतित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक 

एस. के. राणा December 22 2022 25022

डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में सक्रिय नए वेरिएंट, अगर कोई हो, का समय पर पता लगाने को सुनिश्चित करने क

मैनपुरी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर।

मैनपुरी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर।

हे.जा.स. October 10 2021 39144

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में सैकड़ों गांव में वायरल फीवर और डेंगू का कहर चरम सीमा पर फैला हुआ है

Login Panel