देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, चौबीस घंटे में नए मांमले एक लाख के पार।  

कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप उसके डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम घातक यह है। ओमिक्रॉन संक्रमण वाले लोगों में गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना काफी कम होती है।

हे.जा.स.
December 24 2021 Updated: December 24 2021 15:18
0 27109
ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, चौबीस घंटे में नए मांमले एक लाख के पार।   प्रतीकात्मक

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी एक बार फिर खतरनाक रूप ले चुकी है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते गुरुवार को ब्रिटेन में कोविड-19 के दैनिक मामलों का नया रिकॉर्ड बना। ओमिक्रॉन संक्रमण के चलते नए मामले पहली बार 1 लाख के पार हो गए हैं। इसे देखते हुए ब्रिटिश नियामकों ने 5 से 11 साल के बच्चों में टीकाकरण के लिए फाइजर के टीके को इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। 

ब्रिटेन : एक लाख से अधिक मामले (More than a million cases)
ब्रिटेन में पिछले सप्ताह कोरोना के अधिकतम केस 93,045 थे जो पिछले 24 घंटे में बढ़कर 1,06,122 हो गए हैं। कोरोना की पिछली लहर में ब्रिटेन में एक दिन में अधिकतम मामले 68,000 पहुंचे थे। इस कारण देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) को लेकर भी चिंता है। ब्रिटिश नियामकों (British regulators) ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाने का फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब वहां की सरकार ने संक्रमितों के लिए जरूरी पृथकवास (Quarantine) की अवधि 10 दिन से घटाकर 7 दिन कर दी है। 

डेल्टा से कम घातक है ओमिक्रॉन (Omicron is less lethal than Delta)
कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप (Omicron variant) उसके डेल्टा स्वरूप (Delta variant) की तुलना में कम घातक यह है। यह बात ब्रिटेन की सरकार ने अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) की ओर से गुरुवार को जारी नए विश्लेषण के आधार पर कही है। एजेंसी के अनुसार ओमिक्रॉन संक्रमण (infection) वाले लोगों में गंभीर लक्षण (symptom) विकसित होने की संभावना काफी कम होती है।

एजेंसी ने कहा है कि शुरुआती नतीजे बताते हैं कि डेल्टा के बजाय ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों को अतिरिक्त देखभाल की 30 से 45 फीसदी तक जरूरत कम पड़ती है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना भी 50 से 70 प्रतिशत तक कम होती है। निष्कर्ष यह भी दिखाते हैं कि कोरोना वैक्सीन (vaccine) की बूस्टर डोज (booster dose) का प्रभाव 10 सप्ताह के बाद कम हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि टीका ही इसके खिलाफ सबसे अच्छा बचाव का उपाय है।

यूकेएचएसए की मुख्य कार्यकारी (UKHSA Chief Executive) डॉ. जेनी हैरिस ने कहा कि ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है और कोविड-19 वैक्सीन इसके खिलाफ हमारा सुरक्षा कवच है। एजेंसी का विश्लेषण नवंबर की शुरुआत से यूके में ओमिक्रॉन और डेल्टा के सभी मामलों पर आधारित है, इस दौरान 132 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओमिक्रॉन की चपेट में आने के बाद 28 दिनों के भीतर 14 लोगों की मौत हुई। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

हे.जा.स. February 15 2022 28875

सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 2,349 मामलों का पीसीआर टेस्ट के तहत पता चला है जबकि 7,

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी January 28 2023 29684

लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में नेत्र सर्जरी विभाग में फेको विधि से मोतियाबिंद निःशुल्क ऑप

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

एस. के. राणा April 30 2022 32912

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 32026

हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 18130

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

रंजीव ठाकुर February 21 2021 35498

रोगों का इलाज कराने से बेहतर है कि उनसे पहले से ही बचा जाए | संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगु

पंजाब में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

पंजाब में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

विशेष संवाददाता February 17 2023 35790

पंजाब राज्य कैंसर संस्थान अमृतसर में रोजाना 70-80 कैंसर रोगियों का इलाज हो रहा है, जबकि हजारों लोग न

दवाओं के दाम में कितनी हुई वृद्धि, जानिए दवा व्यापारी से

रंजीव ठाकुर August 26 2022 169996

इस समय प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ अन्य कई प्रकार के वायरस फैले हुए है तो ऐसे में दवाओ

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

लेख विभाग August 19 2021 27639

कोविड-19 के संक्रमण को हराकर ठीक हुए लोगों पर एक चौकाने वाला शोध सामने आया है। इस शोध के अनुसार कोरो

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

रंजीव ठाकुर August 29 2022 35965

रविवार को जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

Login Panel