देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मां बनने के बाद शारीरिक आकृति को वापस पाया जा सकता है: डॉ रंजना खरे

आज कल फैशन की बात कहें या फीगर कांशसनेस या लाइफस्टाइल की बात हो अक्सर सुनने में आता है कि माताएं अपने नवजात को स्तनपान नहीं कराती है। इससे क्या नुकसान होता है इसको लेकर हेल्थ जागरण ने डॉक्टर रंजना खरे से महत्वपूर्ण सवालों के जवाब लिए।

रंजीव ठाकुर
June 02 2022 Updated: June 02 2022 01:00
0 27115

लखनऊ। आज अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस तथा विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर हेल्थ जागरण ने बच्चों और माताओं को लेकर झलकारी बाई अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं जानी पहचानी महिला व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना खरे से खास बातचीत की।

बाल दिवस तथा मिल्क डे (Children's Day and Milk Day) दोनों की बात एक साथ आने पर सहज ही बच्चों और माताओं का ध्यान आता है। आज कल फैशन की बात कहें या फीगर कांशसनेस (figure consciousness) या लाइफस्टाइल की बात हो अक्सर सुनने में आता है कि माताएं अपने नवजात को स्तनपान (breastfeed) नहीं कराती है। इससे क्या नुकसान होता है इसको लेकर हेल्थ जागरण ने डॉक्टर रंजना खरे से महत्वपूर्ण सवालों के जवाब लिए।

नवजात को शुरू के छः महीने तक नियमित स्तनपान कराने पर बल देते हुए डॉ रंजना खरे ने कहा कि मां का दूध (mother's milk) बच्चे के लिए अमृत समान है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया जाता है जिसमें स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। मां जब बच्चे को जन्म देती है तो वह छः महीने तक केवल ब्रेस्ट फीडिंग ही करवाएं, यही बच्चे का सर्वोत्तम आहार माना गया है, इसे एक्सक्लूसिव ब्रेस्ट फीडिंग कहते हैं और इसी के लिए मां प्रोग्राम राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर चल रहा है। 

डॉ रंजना खरे ने कहा कि मां का दूध ही बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ दूध है और कोई भी दूध मां के दूध का मुकाबला नहीं कर सकता है। आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर सभी स्त्रियों को यह संदेश है कि बच्चों को अपना दूध अवश्य पिलाएं। इसमें फैशन (Fashion) या लाइफस्टाइल (lifestyle) आड़े नहीं आना चाहिए। कई महिलाएं नौकरी करती है तब भी वे बच्चे को दूध पिला सकती है। कोई भी संस्थान मां को बच्चे को दूध पिलाने के लिए रोकता नहीं है। नौकरी का समय भी 6-8 घंटे होता है। आज कल क्रेच आदि की सुविधाएं भी आफिस में उपलब्ध है। मतलब कि मां को यह सुनिश्चित करना है कि उसे स्तनपान जरुर करवाना है।

दूध पिलाने से फीगर बिगड़ने के सवाल का जवाब देते हुए डॉ रंजना खरे ने कहा कि मां के लिए बच्चे से बढ़ कर कुछ भी नहीं है तो बच्चे के आगे फीगर क्या चीज है। फीगर तो मां बनने की शुरुआत में ही बिगड़ने लगता है। मां बच्चे को नौ महीने पेट में रखती है तो चेलेंजेज तो होते ही हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मां बच्चे को दूध ही ना पिलाएं। फिर भी अगर कोई बहुत ज्यादा फीगर कांशसनेस लेडी है तो वह व्यायाम (exercise) और खानपान (diet) से अपने फीगर को 90-92% दुबारा पा सकती है। 

देखिए हिरोइन्स से बढ़ कर फीगर कांशसनेस कोई नहीं होता है। फिल्म अभिनेत्रियां भी मां बनती है और ब्रेस्ट फीडिंग करवाती है। तो जब ये सितारे स्तनपान करवाते हैं तो आम औरत क्यों नहीं करवा सकती है। अभिनेत्रियां ब्रेस्ट फीडिंग के बारे में जानती समझती है और मां बनने के बाद बच्चे को अपना दूध पिलाती है। मां का दूध ही बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड-19 वैक्सीन: भारत की जरूरतों को प्राथमिकता, दूसरे देश धैर्य रखें- अदार पूनावाला

कोविड-19 वैक्सीन: भारत की जरूरतों को प्राथमिकता, दूसरे देश धैर्य रखें- अदार पूनावाला

हे.जा.स. February 22 2021 25659

सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया को भारत की विशाल जरूरतों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है और इसके स

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर चलेगी यूपी डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर चलेगी यूपी डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर September 27 2022 28814

बलरामपुर चिकित्सालय स्थित संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन उत्तर

जनसंख्या: कारण, प्रभाव और समाधान

जनसंख्या: कारण, प्रभाव और समाधान

लेख विभाग July 11 2022 52989

विश्व की कुल भूमि का भारत केवल 2.4 प्रतिशत है पर विश्व की कुल जनसंख्या का 17 प्रतिशत यहाँ निवास करता

चिकित्सा समेत कई विभागों ने देशव्यापी प्रदर्शन कर मनाया अगस्त क्रान्ति दिवस।

चिकित्सा समेत कई विभागों ने देशव्यापी प्रदर्शन कर मनाया अगस्त क्रान्ति दिवस।

admin August 11 2021 25058

राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश में सोमवार को चिकित्साकर्मियों, समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने इप्सेफ

पिछड़े क्षेत्रों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन

पिछड़े क्षेत्रों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2023 74902

नई नीति राज्य में अस्पतालों के विकास में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकारी सहयोग की योजना लाई

कफ सिरप से 300 बच्चों की मौतों को लेकर डब्ल्यूएचओ अलर्ट

कफ सिरप से 300 बच्चों की मौतों को लेकर डब्ल्यूएचओ अलर्ट

हे.जा.स. January 25 2023 26610

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सोमवार को जारी बयान में दवा निर्माताओं से केवल फार्मास्युटिकल-ग्रेड स

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले कुछ सुपर फूड, जानते हैं इन फूड को कैसे करें यूज़

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले कुछ सुपर फूड, जानते हैं इन फूड को कैसे करें यूज़

लेख विभाग June 08 2023 40001

कई लोगों की कमजोर आई साइट की वजह से आनेक प्रकार की परेशानी उठा रहे हैं। ऐसे में आपको अपने खान-पान और

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

हे.जा.स. January 19 2021 23548

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन

सीपीआर जीवन बचाने की कला है, सभी को इसे सीखना चाहिए: कुलपति डॉ. संजय सिंह

सीपीआर जीवन बचाने की कला है, सभी को इसे सीखना चाहिए: कुलपति डॉ. संजय सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2026 798

यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि समाज को जीवनरक्षक कौशल से सशक्त बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि वि

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

रंजीव ठाकुर July 31 2022 25592

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। शनिवार को 48 चिकित्

Login Panel