देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य: बृजेश पाठक

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता चिकित्सकों को भगवान के रूप में देखती है अतः जनता की सेवा करना हमारा परम धर्म है। चिकित्सक मन लगाकर कार्य करें। सभी चिकित्सक जनमानस को गुणवत्तापरक सेवाएं प्रदान करें।

रंजीव ठाकुर
April 25 2022 Updated: April 25 2022 01:45
0 36637
उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य: बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

लखनऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश (Provincial Medical Services Association UP) ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) के स्वागत समारोह का आयोजन किया। 

महानगर स्थित प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ भवन उत्तर प्रदेश में संघ के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, (Medical Health, Family Welfare and Medical Education) उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में प्रदेश केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सभी जनपदों के पदाधिकारियों के साथ-साथ महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (Medical and Health Services), महानिदेशक परिवार कल्याण (Family Welfare) तथा महानिदेशक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त निदेशक, अपर निदेशक आदि अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

मंत्री बृजेश पाठक ने सर्वप्रथम संघ परिसर में स्थित कोरोना वॉरियर्स स्मारक (Corona Warriors memorial) पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात संघ के पदाधिकारियों द्वारा बहुत जोर-शोर से उनको पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उनका अतिथि सत्कार किया गया। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता चिकित्सकों (doctors) को भगवान के रूप में देखती है अतः जनता की सेवा करना हमारा परम धर्म है। चिकित्सक मन लगाकर कार्य करें। सभी चिकित्सक जनमानस को गुणवत्तापरक सेवाएं प्रदान करें। विभाग का मुखिया होने के नाते मैं अपने चिकित्सकों को प्रोत्साहित करूंगा पर चिकित्सक कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे विभाग की छवि धूमिल हो।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा यूपी के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी चिंता है और उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश (healthy state) बनाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। 

कोरोना वॉरियर्स स्मारक पर बृजेश पाठक

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश (prantiya chikitsa seva sangh) के महासचिव डॉ अमित सिंह ने मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि विगत तीन वर्षों में हमारे चिकित्सकों ने जिस तरह से कोविड (covid-19) संक्रमणकाल में अपनी जान की परवाह ना करते हुए युद्ध स्तर पर अपनी भूमिकाएं निभाई हैं, सभी चिकित्सक बधाई के पात्र हैं।

इस संक्रमणकाल में हमारे बहुत सारे चिकित्सक बंधुओं को असमय ही हमसे छीन लिया जिसकी भरपाई होना असम्भव है। महासचिव ने संवर्ग की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डॉ सचिन वैश्य ने कहा कि संवर्ग के चिकित्सकों का मनोबल ऊंचा रखने के लिए हर स्तर पर अच्छा कार्य कर रहे चिकित्सकों की प्रशंसा की जानी चाहिए और साथ ही साथ ये भी ध्यान रखा जाए कि चिकित्सकों को कार्य करने हेतु वो समस्त दशाएं सुधारी जाएं जो कि प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न करती हैं। हम आश्वस्त करते हैं कि हम जनमानस को चिकित्सा सुविधाएं (medical facilities) देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अंत में महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश डॉ वेदव्रत सिंह ने मंत्री का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड के बाद से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में वृद्धि हुई है: डॉ जयंत वर्मा

कोविड के बाद से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में वृद्धि हुई है: डॉ जयंत वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 27971

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर के न्यूरोसर्जन डॉ जयंत वर्मा के अनुसार कोविड महामारी के बाद से ब्रेन स्ट्रोक

दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण , लोगों ने गले में खुजली और आंखों में पानी आने शिकायत की।

दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण , लोगों ने गले में खुजली और आंखों में पानी आने शिकायत की।

एस. के. राणा November 06 2021 26586

आज सुबह मथुरा रोड पर पीएम 10 का स्तर 430 पर रहा। दिल्ली में धुंध की मोटी चादर के कारण यहां कई लोगों

मेरठ में दो कोरोना और डेंगू का एक मरीज मिला

मेरठ में दो कोरोना और डेंगू का एक मरीज मिला

अबुज़र शेख़ October 25 2022 28001

इस सीजन में अब तक डेंगू के 55 मरीज मिल चुके हैं। 45 ठीक हो गए हैं। 591 लोगों की जांच में दो लोगों को

लखनऊ: वैक्सीनेशन को बढ़ावा दे रहा सिविल अस्पताल का फीमेल फ्रेंडली बूथ।

लखनऊ: वैक्सीनेशन को बढ़ावा दे रहा सिविल अस्पताल का फीमेल फ्रेंडली बूथ।

हुज़ैफ़ा अबरार June 07 2021 34050

स्पेशल बूथ पर महिला स्टाफ ही कार्यरत है। इसमें दो वार्ड आया, तीन महिला सिपाही, पंजीकरण करने के लिए ए

इन राज्यों में पैर पसार चुका H3N2 वायरस

इन राज्यों में पैर पसार चुका H3N2 वायरस

एस. के. राणा March 17 2023 27148

दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। वहीं अब इस वायरस

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

विशेष संवाददाता August 01 2022 31972

अस्पताल या एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन की कमी से मौत का यह मामला नया नहीं है। तमाम बार ऐसी घटनाएं प्रकाशि

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25471

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

जानिए अस्थमा अटैक के कारण, लक्षण और बचाव।

जानिए अस्थमा अटैक के कारण, लक्षण और बचाव।

लेख विभाग November 12 2021 35671

अस्थमा (दमा) श्वसन मार्ग का एक जीर्ण सूजन वाला रोग है, जो कि ज्यादातर आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारकों

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 910

बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से पॉजिटिव टीबी के 52 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखे, जबकि 17 प्रतिशत म

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

आरती तिवारी September 07 2023 43454

दांत का कीड़ा लगने के बाद लगने के बाद रूट कैनाल ट्रीटमेंट करवाने, दांत के ऊपर कैप लगवाने तथा नए दांत

Login Panel