देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में 2 डॉक्टर पर गिरी गाज

फर्ज़ी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में सोनभद्र के 2 डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक, दोनों डॉक्टरों पर लगे आरोप जांच में सही पाए गए। वहीं, अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर मेरठ के एक डॉक्टर को भी निलंबित किया गया।

आरती तिवारी
April 25 2023 Updated: April 26 2023 15:54
0 30628
फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में 2 डॉक्टर पर गिरी गाज डिप्टी CM ने सोनभद्र के 2 डॉक्टरों को निलंबित किया

लखनऊ फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार करने के आरोप 2 डॉक्टरों पर गाज गिरी है। वहीं लगातार लापरवाही बरत रहे डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग एक्शन लेता हुआ नजर आ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बताया है कि रुपए लेकर फर्ज़ी मेडिकल सर्टिफिकेट (medical certificate) बनाने के आरोप में सोनभद्र के 2 डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक, दोनों डॉक्टरों पर लगे आरोप जांच में सही पाए गए। वहीं, अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर मेरठ के एक डॉक्टर को भी निलंबित किया गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.पूर्णेन्दु शेखर सिंह और डॉक्टर दया शंकर को निलंबित किया गया। वहीं इन दोनों डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी जिसके बाद डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री (health minister) ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं (health facilities) को बेहतर करने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे है। डिप्टी सीएम ने पहले ही चेता दिया था कि जो भी लापरवाही बरतेगा उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर:  डा.आर.एन सिंह

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर: डा.आर.एन सिंह

आनंद सिंह April 04 2022 44339

डा. अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण में असली गुनाहगार अभी भी पकड़े नहीं गए। डा. अर्चना के पति भी पुलिस क

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

श्वेता सिंह October 19 2022 23360

बादाम का तेल भी डार्क सर्कल को दूर करने में उपयोग किया जा सकता है। इसे आप रात को सोने से पहले अपनी आ

60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों  को लगेगी iNCOVACC वैक्सीन

60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को लगेगी iNCOVACC वैक्सीन

हे.जा.स. April 29 2023 33472

भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन इंकोवैक शुक्रवार से मुंबई में 60 वर्ष से अधिक नागरिकों के लिए उपलब्ध

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

हे.जा.स. September 06 2022 38843

इस नीडल फ्री वैक्सीन के प्रभाव की बात करें तो इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह लक्षणों को रोकने

देश में कोरोना संक्रमण में आई भारी कमी, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

देश में कोरोना संक्रमण में आई भारी कमी, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

एस. के. राणा February 07 2022 30323

देश में बीते 24 घंटे में 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं। वहीं

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

रंजीव ठाकुर August 25 2022 31513

लंपी वायरस पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने टीम-9 का गठन करते हुए विश

सफ़ेद दाग: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

सफ़ेद दाग: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

लेख विभाग June 11 2022 33233

सफ़ेद दाग तब होता है, जब मेलानोसाइट्स, त्वचा के रंग  के लिए उत्तरदायी कोशिकाएं मर जाती है या प्रक्रिय

ड्राइवर्स की आंखों की मुफ्त जांच और चश्मे वितरित किए गए

रंजीव ठाकुर May 21 2022 33479

शिविर में लगभग 85 ड्राइवर्स की आंखों की नि: शुल्क जांच करके 77 लोगों को चश्मा दिया गया। ड्राइवर्स को

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सौंदर्या राय November 07 2021 20818

ठंड के मौसम में बालों को अगर कोई समस्या परेशान करती है तो वह बालों का झड़ना और डैंड्रफ ही है। ऐसे मे

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।

एस. के. राणा June 14 2021 31984

ल्यूपिन यूएसएफडीए द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन मुद्दों को जल्द से जल

Login Panel