देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया के जागरूकता कार्यक्रम का कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के स्टॉल पर फाइलेरिया  रोगी नेटवर्क की सदस्य मालती सिंह अर्जुनलाल और मनोज कुमार ने स्टॉल पर आये स्कूल के बच्चों और जनसामान्य को फाइलेरिया रोग से बचाव तथा एमडी राउंड के दौरान साल में एक बार लगातार पाँच साल तक दवा का सेवन करने की जानकारी दी।  

हुज़ैफ़ा अबरार
November 02 2022 Updated: November 02 2022 20:55
0 34340
फाइलेरिया के जागरूकता कार्यक्रम का कौशल किशोर ने किया शुभारंभ फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्र प्रदर्शनी एवं जनसमुदाय को जागरूक करने के लिये सोमवार को बक्शी का तालाब ब्लॉक के बक्शी का तालाब इन्टर कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर ने करते हुए कहा कि इस आयोजन का उददेश्य जनसमुदाय को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के बारे में जागरूक करना है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) पहले उप प्रधानमन्त्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। देश को आजादी दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है, उन्होंने कहा कि आज का युवा देश के बारे में न सोच कर नशे की ओर अग्रसर हो रहा है, उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Eradication Programme), राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (National Vector Borne Disease Control Program) आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme), प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य गैर संचारी रोगों के स्टाल लगाकर लोगों को कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के स्टॉल पर फाइलेरिया रोगी नेटवर्क (Filariasis Patient Network) की सदस्य मालती सिंह अर्जुनलाल और मनोज कुमार ने स्टॉल पर आये स्कूल के बच्चों और जनसामान्य को फाइलेरिया रोग से बचाव तथा एमडी राउंड के दौरान साल में एक बार लगातार पाँच साल तक दवा का सेवन करने की जानकारी दी।

 

इसी क्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री (Union Minister of State) द्वारा स्टाल का भ्रमण किया गया और वह फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सदस्यों से भी मिले। मालती सिंह और अर्जुनलाल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री से शौचालय बनवाने की मांग की जिसे पूरा करने का उन्होंने आश्वासन भी दिया। इस मौके पर मामपुर बाना और अमानी गंज क्षेत्र के दो फाइलेरिया रोगियों की भी पहचान हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मलेरिया सहायक मधुप लाल बीएसडब्ल्यू आशीष कुमार गौरव कुमार श्रीवास्तव लैब टेक्नीशियन अविनाश कुमार आयुष्मान भारत योजना के आरोग्य मित्र अनुज सिंह उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मां बनने के बाद शारीरिक आकृति को वापस पाया जा सकता है: डॉ रंजना खरे

रंजीव ठाकुर June 02 2022 27423

आज कल फैशन की बात कहें या फीगर कांशसनेस या लाइफस्टाइल की बात हो अक्सर सुनने में आता है कि माताएं अपन

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

एस. के. राणा October 26 2022 170861

ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ अगले सप्ताह 3 नवंबर, 2022 को खुलेगा तो 7 नवंबर तक दांव लगाने का मौका

अमेरिका की लैब में बना कोरोना का नया स्ट्रेन

अमेरिका की लैब में बना कोरोना का नया स्ट्रेन

हे.जा.स. October 22 2022 25921

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस का ये वेरिएंट अत्यंत विनाशकारी है और इस वायरस की चपेट में आने पर 1

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

यादवेंद्र सिंह February 24 2025 151386

पोप फ्रांसिस का 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। अचानक उनकी श्वसन प्रणाली में स

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

हुज़ैफ़ा अबरार December 29 2022 27077

फ्लू का संक्रमण 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मुश्किल पैदाकर सकता है। उन्हें फ्लू से बचाने का सबसे

जानिये गुदा विकृति, पाइल्स, फिशर्स और फिस्टुला के बारे में

जानिये गुदा विकृति, पाइल्स, फिशर्स और फिस्टुला के बारे में

लेख विभाग January 08 2022 46346

रेक्टल रक्तस्राव अपने आप में एक ध्यान देने योग्य लक्षण है और इस संबंध में चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

लेख विभाग October 21 2021 18968

मौसम बदल रहा है इसलिए ठण्डा पानी पीने से बचें। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इस

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

रंजीव ठाकुर August 16 2022 46245

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते है लेकिन खाली बेड ना मिलने की व

लोहिया अस्पताल में शुरू हुई पीडियाट्रिक आई क्लीनिक

लोहिया अस्पताल में शुरू हुई पीडियाट्रिक आई क्लीनिक

रंजीव ठाकुर July 01 2022 69646

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेत्र विभाग में बच्चों की नेत्र समस्याओं के निदान हेतु क्लीनिक प्रारम

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है गर्भपात

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है गर्भपात

आयशा खातून March 08 2025 91657

यूनाइटेड नेशन पॉपूलेशन फंड की साल 2022 की रिपोर्ट बताती है कि भारत में 67% अबॉर्शन असुरक्षित तरीके स

Login Panel