देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

कार्यकारिणी के चुनाव में पूरे यूपी के जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों ने प्रतिभाग किया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष देश दीपक त्रिपाठीने अपने प्रतिद्वंदी मो असलम अली को 39 मतों से हराया। देश दीपक त्रिपाठी को कुल 194 मत प्राप्त हुए।

0 33353
इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कार्यकारिणी के चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी

लखनऊ। सोमवार को इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसो लखनऊ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में द्विवार्षिक अधिवेशन उपरान्त नवीन कार्यकारिणी का चुनाव आईएमए (IMA) हॉल रिवर बैंक कॉलोनी में हुआ। कार्यकारिणी के चुनाव में पूरे यूपी के जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों ने प्रतिभाग किया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष देश दीपक त्रिपाठी (President Desh Deepak Tripathi) ने अपने प्रतिद्वंदी मो असलम अली को 39 मतों से हराया। देश दीपक त्रिपाठी को कुल 194 मत प्राप्त हुए। महामंत्री राजीव तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी राकेश सिंह को 155 मतों से हराया।

 

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसो (Indian Dental Hygienist and Technologist) के चुनाव में अध्यक्ष-देशदीपक त्रिपाठी, महामंत्री-राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष, सलमान फैजी सचिव अनुज कुमार और रविन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष बने। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कुल 5 पदों पर चुनाव कराया गया था जिसमें कुल 348 दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों ने मतदान किया था। चुनाव उपरान्त नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं अंत में नवगठित कार्यकारिणी को 5 सदस्यों की चुनाव समिति द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

 

नवीन कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देश दीपक त्रिपाठी एवं महामंत्री राजीव तिवारी ने दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों की प्रदेश स्तर पर आ रहीं समस्याओं जिनमें मुख्यत वेतन विसंगति, प्रोन्नति के लिए शासनादेश कराना, दन्त विभाग (dental department) में दंत उपकरणों की उपलब्धता कराना, दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों (dental health scientists) को उनके मूल कार्य दंत सेवा के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में ड्यूटी न लगाने को लेकर उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द समुचित आदेश करने के लिए संकल्प लिया गया।

 

 राज्य सरकार से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों (government hospitals) में रिक्त दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों के रिक्त पद एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक दंत सेवा उपलब्ध कराने के लिए दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों की शीघ्र भर्ती करने की मांग की गई। चुनाव समिति के 5 सदस्यों में विनय द्विवेदी, बौबी शर्मा, गुफरान अहमद, प्रकाश श्रीवास्तव एवं सौरभ जैसवाल द्वारा संपूर्ण चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से साथ संपन्न कराया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 25774

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अनमय को क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन से मिला 21 लाख का सहयोग

रंजीव ठाकुर September 15 2022 28233

गौरीगंज, अमेठी के विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन के डायरेक्टर राकेश प्रताप सिंह ने अनमय के माता-प

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रवेशपत्र जारी

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रवेशपत्र जारी

रंजीव ठाकुर July 23 2022 31231

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 24 जुलाई को स्टाफ नर्स (पुरुष) की मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी थी

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

एस. के. राणा July 06 2021 27661

एसबीआई की "कोविड -19: रेस टू फिनिशिंग लाइन" रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "मौजूदा आंकड़ों के अनुसार

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 16 2022 35430

दो दिवसीय मर्म चिकित्सा के साथ ही एक दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन परमार्थ निकेतन में किया जा रहा है त

मरीजों को ‘क्वालिटी हेल्थ सर्विस’ देने के लिए एक्शन में हिमाचल सरकार

मरीजों को ‘क्वालिटी हेल्थ सर्विस’ देने के लिए एक्शन में हिमाचल सरकार

विशेष संवाददाता February 17 2023 31748

मरीजों को क्वालिटी हेल्थ सर्विस देने के मकसद से डॉक्टरों की देश के अन्य राज्यों के मशहूर हेल्थ इन्स्

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

सौंदर्या राय April 18 2022 29968

आपके बाल गर्मी में स्वस्थ, सुन्दर और चमकदार बने रहें, आप आकर्षक और खिली-खिली दिखें इसके लिए आपको कुछ

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 29052

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

हे.जा.स. November 01 2021 34160

फाइजर अमेरिका में एफडीए की अनुमति प्राप्त करने वाला पहला टीका बन गया है। फाइजर और बायोएनटेक ने बताया

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

आरती तिवारी September 02 2023 34951

डेंगू की जांच का शुल्क 1200-1400 रुपये जबकि चिकनगुनिया का 1200 से 1700 और स्क्रब टाइफस का 1200-1400

Login Panel