देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पहली बार: देश में जापान द्वारा निर्मित डेंगू रोधी वैक्सीन से टीकाकरण शुरू

जापान की एक निजी कंपनी ने डेंगू बुखार के चार प्रकारों के लिए एक ही वैक्सीन बनाई है। 40 देशों ने इसे मंजूरी दी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे “प्री-क्वालिफिकेशन” प्रमाणपत्र दिया है। ब्राजील ने इसे अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया है। भारत में, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने 4 से 60 साल की उम्र के लोगों को यह वैक्सीन देने की मंजूरी दी।

विशेष संवाददाता
October 21 2026 Updated: October 21 2026 11:01
0 308
पहली बार: देश में जापान द्वारा निर्मित डेंगू रोधी वैक्सीन से टीकाकरण शुरू प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। डेंगू के खिलाफ भारत का पहला टीकाकरण अभियान तमिलनाडु के कदायनलूर कस्बे में शुरू किया गया है। कदायनलूर एक ऐसा कस्बा है जहां डेंगू के मामले बहुत अधिक आते हैं। इस अभियान की शुरुआत करने के बाद, स्वास्थ्य मंत्री के.जी. अरुणराज ने पत्रकारों को बताया कि इस जापान निर्मित इस वैक्सीन की दो खुराकें, जिनके बीच तीन महीने का अंतर होगा और यह वैक्सीन डेंगू से 80% तक सुरक्षा प्रदान करेंगी।


अरुणराज ने आगे बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के दो वैज्ञानिक कदायनलूर में इस टीकाकरण के प्रभाव का अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सही इलाज न मिले, तो डेंगू के मरीजों की जान भी जा सकती है। अब तक भारत में इस बीमारी के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी।

डेंगू रोधी इस वैक्सीन को जापान की कंपनी ने बनाया है 
मंत्री ने बताया, जापान की एक निजी कंपनी ने डेंगू बुखार के चार प्रकारों के लिए एक ही वैक्सीन बनाई है। 40 देशों ने इसे मंजूरी दी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे प्री-क्वालिफिकेशन प्रमाणपत्र दिया है। ब्राजील ने इसे अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया है। भारत में, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने 4 से 60 साल की उम्र के लोगों को यह वैक्सीन (vaccine) देने की मंजूरी दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि भारत के किसी भी राज्य ने अभी तक इस वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू नहीं किया है, लेकिन तमिलनाडु ने इसके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए इसे एक पायलट प्रोजेक्ट (शुरुआती परीक्षण) के तौर पर लागू करने का फैसला किया है। अरुणराज ने कहा कि कडयानल्लूर में हुए इस अध्ययन के नतीजे पूरे देश के लिए एक मार्गदर्शक का काम करेंगे। अधिकारियों की एक टीम द्वारा अपनी निरीक्षण रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, तमिलनाडु के अन्य जिलों में डेंगू वैक्सीन अभियान के विस्तार की घोषणा की जाएगी।

डेंगू रोग क्या है और कैसे फैलता है?
डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द होता है। कुछ मरीजों में डेंगू गंभीर रूप ले सकता है। इससे शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। डेंगू शॉक सिंड्रोम भी होता है, जो मौत का कारण बन सकता है। भारत में हर साल डेंगू के केस आते है। कुछ लोगों की मौतें भी होती हैं। अभी तक इससे बचाव के लिए कोई वैक्सीन नहीं था। 

जापान की एक निजी कंपनी ने डेंगू बुखार के चार प्रकारों के लिए एक ही वैक्सीन बनाई है। 40 देशों ने इसे मंजूरी दी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे प्री-क्वालिफिकेशन प्रमाणपत्र दिया है। ब्राजील ने इसे अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया है। भारत में, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने 4 से 60 साल की उम्र के लोगों को यह वैक्सीन देने की मंजूरी दी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सौंदर्या राय December 08 2022 86611

ये चीजें त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानें आप सर्दियों में कौन सी नेचु

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

श्वेता सिंह November 11 2022 30040

अस्पतालों ने मरीज लौटाने शुरू कर दिए हैं। कुल 241 सैंपलों की जांच में 58 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनम

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

हे.जा.स. December 05 2021 29017

महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

आरती तिवारी September 14 2022 29764

स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा को हाईटेक करने की तैयारी में है। इसके लिए जिले क

केजरीवाल सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे निशुल्क

केजरीवाल सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे निशुल्क

एस. के. राणा December 14 2022 30396

दिल्ली सरकार नए साल यानी एक जनवरी से अपने अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों पर 450 तरह की जांच मुफ्त म

लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट ने आयोजित किया कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट ने आयोजित किया कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2021 26554

विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क दवाओं का भी वि

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

रंजीव ठाकुर May 01 2022 28364

फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए। सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगा ले

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 36679

एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा का पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में था फिर भी वे परिवार

ब्रेस्ट कैंसर के चेतावनी संकेतों को पहचानें समय पर जांच करवाएं : डॉ जतिन यादव

ब्रेस्ट कैंसर के चेतावनी संकेतों को पहचानें समय पर जांच करवाएं : डॉ जतिन यादव

हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 308

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कई बातों पर निर्भर करता है, जिसमें बीमारी का स्टेज उसकी बायोलॉजिकल विशेषताएं औ

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2022 44984

सहारा हास्पिटल की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस शिविर के साथ रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक

Login Panel