देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग संवर्ग में आक्रोश

नर्सिंग संवर्ग प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। नर्सिंग अधिकारी दिन-रात पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित न्यायोचित मांगों पर प्रभावी कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ लगातार लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखता रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं। इसी क्रम में राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जनपदों में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी दिनांक 9 अक्टूबर 26 से काली फीती बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 21 2026 Updated: October 21 2026 18:31
0 77
राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग संवर्ग में आक्रोश Outrage Among Nursing Cadre Over 13-Point Demands by the Government Nurses Association Uttar Pradesh

लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश द्वारा नर्सिंग संवर्ग की विभिन्न समस्याओं एवं न्यायोचित मांगों के समाधान हेतु अपनी 13 सूत्रीय मांगों का मांगपत्र अनेक बार लिखित रूप में शासन एवं प्रशासन को प्रेषित किया जा चुका है। संघ के अधिवेशन में  उपमुख्यमंत्री द्वारा नर्सिंग संवर्ग की मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन भी दिया गया था। इसके क्रम में शासन स्तर पर आयोजित बैठक में 13 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल प्रमुख 5 मांगों पर सहमति भी व्यक्त की गई थी। इसके बावजूद अभी तक इन मांगों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है और न ही आवश्यक शासनादेश निर्गत किए गए हैं। इससे प्रदेश के नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है।

संघ का कहना है कि नर्सिंग संवर्ग प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। नर्सिंग अधिकारी दिन-रात पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित न्यायोचित मांगों पर प्रभावी कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ लगातार लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखता रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं। इसी क्रम में राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जनपदों में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी दिनांक 9 अक्टूबर 26 से काली फीती बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल न होने के कारण संघ को आंदोलन का अगला चरण प्रारंभ करने के लिए विवश होना पड़ा है।


संघ के पूर्व निर्धारित आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत 21 अक्टूबर 26 से प्रदेश के सभी जनपदों में नर्सिंग संवर्ग द्वारा दो घंटे का कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव कर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि शासन एवं प्रशासन का ध्यान नर्सिंग संवर्ग की लंबित समस्याओं तथा 13 सूत्रीय मांगों की ओर आकृष्ट कराया जा सके। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशासन से मांग करता है कि नर्सिंग संवर्ग की सभी 13 सूत्रीय मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सहमति प्राप्त मांगों सहित अन्य लंबित मांगों के संबंध में शीघ्र आवश्यक निर्णय लिया जाए तथा संबंधित शासनादेश निर्गत किए जाएं, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों के समाधान में शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो वर्तमान दो घंटे का कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार में परिवर्तित किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है। संघ की अपेक्षा है कि शासन एवं प्रशासन नर्सिंग संवर्ग की न्यायोचित मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन को समाप्त कराने की दिशा में सार्थक पहल करेगा। यह जानकारी  अशोक कुमार महामंत्री राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश  ने दी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 35827

टेक महिन्द्रा ने अपने सभी सहयोगियों को सरकारी ऐप के जरिये टीकाकरण के लिए खुद का पंजीकरण कराने और आवश

मंकी पॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जारी की एडवाइजरी

मंकी पॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जारी की एडवाइजरी

विशेष संवाददाता July 18 2022 28504

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने बताया कि इस समय मंकी पॉक्स संक्रमण 63 द

बिरला आईवीएफ की लखनऊ में फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं शुरु

बिरला आईवीएफ की लखनऊ में फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2023 39699

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ दंपत्तियों के फर्टिलिटी के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा November 23 2022 32989

अप्रैल-अक्टूबर 2013-14 से भारत के फार्मा निर्यात में 138 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2013-14 में 3

लापरवाही: अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो माह बाद भी नहीं किया एमबीबीएस की नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित

लापरवाही: अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो माह बाद भी नहीं किया एमबीबीएस की नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2025 86447

मेडिकल यूनिवर्सिटी के छत्रों ने बताया कि एमबीबीएस की नियमित परीक्षाएं दिसंबर 2024 में हुई थीं। दो मा

गंजेपन का कारण और इलाज

गंजेपन का कारण और इलाज

लेख विभाग January 31 2022 51259

गंजापन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके सिर पर से बहुत ज्यादा बाल गिरते हैं, और आपका स्कैल्प स्पष्ट रूप

त्वचा पर निखार लाने के लिए नींबू को मिलाकर बनाए गए फेसपैक का करें इस्तेमाल

त्वचा पर निखार लाने के लिए नींबू को मिलाकर बनाए गए फेसपैक का करें इस्तेमाल

श्वेता सिंह October 25 2022 47816

एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच पानी को मिलाकर मिक्सी में मिश्रण बना

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

विशेष संवाददाता March 07 2023 24453

एटा के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक द्वारा एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के मामले को

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा: यूएन

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा: यूएन

हे.जा.स. January 19 2022 35553

कोविड महामारी से मुकाबला समानता व निष्पक्षता से किया जाए। यह महामारी पूरी दुनिया में बीते दो सालों स

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 25604

तम्बाकू का सेवन फेफड़ों को कमजोर करता है | कोरोना का वायरस सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है जो कि जानल

Login Panel