











































लखनऊ। सफर करते समय या अपना सामान भेजते हुए हम सुरक्षित भरोसेमंद यात्रा की कामना तो करते हैं लेकिन यह कभी नहीं सोचते कि जो आंखें हमारे सफ़र को आसान बनाती है वे कितनी जांची परखी हैं। ट्रक ड्राइवर्स की आंखों की जांच और फिर उन्हें चश्मा देने का पुनीत कार्य एक संस्था द्वारा किया जा रहा है जो कि एक बड़ी सामाजिक पहल है। कई बार ऐसा होता है जब ड्राइवर अपनी आंखों की नियमित जांच नहीं करवाते हैं और इसका खामियाजा बहुत से लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
ट्रक ड्राइवर्स (truck drivers) की निःशुल्क आँखों की जाँच और चश्मा (spectacle) वितरण का कार्यक्रम रायबरेली रोड और कानपुर रोड को जोड़ने वाले राजमार्ग के बीच विगत एक सप्ताह से चल रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highway), भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्तिक समाज कल्याण एवं शिक्षा संस्थान द्वारा किया जा रहा था।
हेल्थ जागरण ने शिविर में पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति की आंखों की जांच (eyes check up) की जा रही थी और उन्हें मुफ्त चश्मा भी दिया गया। जब हमने उस व्यक्ति से पूछा तो उन्होंने संतुष्टि जताते हुए कहा कि उन्हें ठीक से दिखाई नहीं देता था और अब बड़ी जरूरत पूरी हो गई है।
हेल्थ जागरण ने स्वास्तिक समाज कल्याण संस्थान के अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार पाण्डेय से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि एक तो जागरूकता के अभाव में ड्राइवर्स जल्दी आंखों की जांच करवाने को तैयार नहीं होते हैं दूसरे कुछ लोग मुफ्त चश्मा मिलने को लेकर कतराने लगते हैं।
आज कार्यक्रम के अंतिम सातवे दिन लक्ष्य प्राप्ति के साथ सफलता पूर्वक ट्रक ड्राइवर्स की निःशुल्क आँख जाँच, चश्मा वितरण के एक सप्ताह के कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में चौकी प्रभारी भागूखेड़ा शैलेश तिवारी व हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान राम फल के साथ संथ के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ साथ डॉक्टर (doctors), ऑप्टीशीयन (opticians) और उनकी टीम भी मौजूद रही।
आज भी कार्यक्रम सामाजिक संस्था स्वस्तिक समाज कल्याण एवं शिक्षा समिति द्वारा आँख के डॉक्टर और उनके सहयोगी प्रशिक्षित समूह और संस्था के सहयोगी और कार्यकर्ताओं और ऑप्टोटेक्निशन (optotechnicians) नियाज खान और अर्हम खान, अनुपमा त्रिपाठी, जय श्रीवास्तव व संस्था के अध्यक्ष अभिराम द्विवेदी व अधिशाषी निदेशक रमेश कुमार पाण्डेय द्वारा आयोजित किया गया।
आज शिविर में लगभग 85 ड्राइवर्स की आंखों की नि: शुल्क जांच करके 77 लोगों को चश्मा दिया गया। ड्राइवर्स को आंख की रख रखाव व सुरक्षा के उपाय भी बताये गए और ड्राइवर्स ने शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन संस्था द्वारा 6 बजे सभी सहयोगियों और टीम को धन्यवाद के साथ किया गया और कार्यक्रम लक्ष्य प्राप्ति के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5985
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
हम सब जानते हैं कि जंक फूड हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। क
निदेशक पैरामेडिकल ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश निरस्त किया जाए। इस प
राजधानी के निजी अस्पताल में नर्स के हाथों नवजात की मौत का दुःखद मामला सामने आया है। नवजात की मौत को
इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों क
हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आन
तंबाकू उन्मूलन केंद्र की परामर्शदाता डा. रजनीगंधा ने बताया कि केंद्र पर न केवल काउंसलिंग की जाती है
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इस वायरस को जैविक हथियार के तौर पर विकसित नहीं किया गया। ज्यादातर एजेंसियो
डॉ डांग लैब के सीईओ डॉ अर्जुन डांग ने बताया कि भारत में H3N2 वायरस के कुछ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। डॉ
हाइब्रिड इम्यूनिटी उस अवधि को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है जिसके पहले बूस्टर खुराक की आवश्यकता होती
विधायक राजेश नागर हरियाणा सरकार के तारिफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतिम छोर पर

COMMENTS