देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए युद्ध स्तर के प्रयास की जरूरत है।

रंजीव ठाकुर
April 16 2022 Updated: April 17 2022 00:03
0 29346
केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर

लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम लखनऊ (Lucknow) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी में स्थापित टीबी यूनिट पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा 14 क्षय रोगियों को गोद लिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए युद्ध स्तर के प्रयास की जरूरत है, जिसमें समस्त सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को अपना योगदान करना होगा।

मंत्री द्वारा क्षय रोग (tuberculosis) के लक्षण एवं बचाव पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से हर प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार टीबी मरीजों (tb patients) को उपचार अवधि तक डीबीटी (DBT) के माध्यम से पांच सौ रूपये प्रतिमाह भुगतान कर रही है। काकोरी टीबी यूनिट के माध्यम से हुए डी बी टी भुगतान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए यूनिट के उपचार पर्यवेक्षक श्री सुजीत कुमार एवं टीबी स्वास्थ्य परिदर्शक सुधीर कुमार अवस्थी की तारीफ की।

उन्होने आम जनमानस से अनुरोध किया किया कि वह समय समय पर आयोजित होने वाले सक्रिय टीबी खोज अभियान में सक्रिय योगदान करते हुए अधिक से अधिक सम्भावित टीबी रोगियों का बलगम परीक्षण करायें जिससे क्षय रोग का त्वरित उपचार कर काकोरी ब्लाक को टीबी मुक्त किया जा सके।

टीबी यूनिट (tb unit) पर हो रही गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए अनके द्वारा लैब टैक्नीशियन श्री विजय प्रकाश एवं वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक श्री विजय कुमार मौर्य की सराहना की गई। मंत्री द्वारा 14 व्यक्तियों को पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर उनके द्वारा एक नये टीबी रोगी विजय कुमार को दवा की पहली खुराक खिलाकर उपचार की शुरूआत की गई।

कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ॰ कैलाश बाबू द्वारा क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (tb eradication program) की जानकारी दी गई। स्वास्थय केंद्र के अधीक्षक डॉ दिलीप कुमार भार्गव द्वारा मंत्री जी को धन्यवाद ग्यापित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंत्री द्वारा विजय कुमार मौर्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।उक्त कार्यक्रम में डॉ बृजेश कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ आर के मिश्रा, डॉ पिनाक त्रिपाठी, शशि भूषण भारती, पी सी पांडेय, प्रदुम्न कुमार मौर्य, ओसामा सिद्दीकी, राम जी वर्मा, पीपीएम को आर्डिनेटर, राजेश वरुण, विनोद यादव एवं नितेन्द्र यादव सहित समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

Adopt a healthy lifestyle  bring happiness into your life

Adopt a healthy lifestyle bring happiness into your life

हुज़ैफ़ा अबरार April 07 2026 1652

स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी के बाद भी हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी तमाम बीमारियां आज

फिट जिम में फिटनेस चैलेंज कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

फिट जिम में फिटनेस चैलेंज कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता March 07 2023 30732

जिम के ओनर वसीम अहमद ने बताया कि जिम में इस फिटनेस चैलेंज कंपटीशन में वरिष्ठ सपा नेता व समाज सेवी हा

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

लेख विभाग November 14 2022 31314

कैवेटी की समस्या तब होती है जब सही तरीके से ब्रश न किया जाए या खाने के बाद कुल्ला न करने से खाना दा

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

हे.जा.स. March 02 2021 33637

दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 18 2022 31018

आज के समय में कई लोग सिर की खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर में खुजली होने की वजह डैंड्रफ, ग

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 3829

मेदांता अस्पताल के बाद रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश पंडिता ने बताया कि बच्चों को इंफेक्शन जल्दी लगने का खतरा

सीएम योगी ने गोरखपुर में हेल्थ एटीएम का किया शुभारम्भ

सीएम योगी ने गोरखपुर में हेल्थ एटीएम का किया शुभारम्भ

श्वेता सिंह September 15 2022 28194

स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगने के बाद गांव का व्यक्ति भी केंद्र पर जाकर 5 मिनट में 50 से अधि

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

आरती तिवारी June 05 2023 32432

मेडिकल कॉलेजों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की नई रणनीति बनाई गई है। अब सभी कॉलेजों को अति

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

admin November 17 2022 30073

चीन में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगे कड़े प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लग

नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCDCS) से जुड़ा। 

नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCDCS) से जुड़ा। 

हे.जा.स. February 23 2021 27200

सरकार का मानना है कि गैर संचारी रोगों पर राष्ट्रीय कार्यक्रम को आसानी से एनएएफएलडी के रोकथाम से जोड़

Login Panel