देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,35,309 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,36,643 रह गई, जो 206 दिनों में सबसे कम है।

0 37649
कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले   प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 19,740 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने के साथ भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,35,309 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,36,643 रह गई, जो 206 दिनों में सबसे कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 248 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 4,50,375 हो गई है। लगातार 15 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण में दैनिक वृद्धि 30,000 से नीचे रही है।

मंत्रालय ने कहा, ''सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,36,643 हो गई है, जो कुल संक्रमणों का 0.70 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 97.98 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।''

24 घंटे की अवधि में सक्रिय केसलोएड में 3,578 मामलों की कमी दर्ज की गई है। दैनिक सकारात्मकता दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 40 दिनों से यह तीन फीसदी से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.62 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 106 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे है।

बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,32,48,291 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में अब तक कुल 93.99 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा के पार चला गया।

भारत ने 4 मई को दो करोड़ कोविड-19 मामलों और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर मील के पत्थर को पार कर लिया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमीक्रोन के खतरे के बीच लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती।

ओमीक्रोन के खतरे के बीच लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती।

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2021 30415

ओमीक्रोन के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग के अफसर सुस्त बने हुए हैं। अभी तक ओमीक्रोन संक्रमितों के लिए

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

हे.जा.स. July 23 2022 45106

स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक देश में आखिरी बार पोलियो का कोई

डायबिटीज के मरीज क्या पी सकते हैं गन्ने का जूस?

डायबिटीज के मरीज क्या पी सकते हैं गन्ने का जूस?

लेख विभाग April 09 2023 30717

गन्ने का जूस अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं. गन्ने का जूस सबसे ज्यादा गर्मियों में लू और गर्मी के प्र

ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट को हलके में लेने से यूरोप जैसे हो सकतें हैं हालात 

ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट को हलके में लेने से यूरोप जैसे हो सकतें हैं हालात 

हे.जा.स. March 28 2022 35493

अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में ओमिक्रॉन का यह नया सब वैरिएंट कहर बरपा रहा है। जिसके बाद भारत में भी चिं

ब्रॉन्काइटिस: समझे लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

ब्रॉन्काइटिस: समझे लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

लेख विभाग June 05 2022 44010

ब्रोंकाइटिस का मुख्य लक्षण पीले सफ़ेद गाढ़े बलगम के साथ लगातार खांसी है, हालांकि यह हमेशा मौजूद नहीं ह

मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित होने की संभावना बढ़ी।

मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित होने की संभावना बढ़ी।

हे.जा.स. November 06 2021 30590

एक नई स्टडी में मलेरिया रोगियों में मुख्य रूप से फेफड़े, आंतों के म्यूकस (श्लेष्म) झिल्ली में संक्रम

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

हे.जा.स. July 03 2021 23751

कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ-चीन के संयुक्त अध्ययन के पहले हिस्से का मार्च मे

सऊदी अरब में योग का क्रेज

सऊदी अरब में योग का क्रेज

हे.जा.स. October 01 2022 35045

अब पूरी दुनिया में लोग योग के मुरीद होते जा रहे हैं। वहीं जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों के ल

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर August 07 2022 101971

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वा

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

लेख विभाग February 24 2021 28585

बादाम- बादाम बच्चों के लिये बेहतरीन स्नैक्स हैं- वे कुरकुरे, स्वादिष्ट और मीठे होते हैं, इसलिये उन्ह

Login Panel